Web News

www.upwebnews.com

एनईपी-2020 के क्रियान्वयन हेतु प्रो. आदित्य बने नोडल अधिकारी

August 17, 2026

एनईपी-2020 के क्रियान्वयन हेतु प्रो. आदित्य बने नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी एवं अकादमिक समन्वयक नामित किया गया है।

शाहजहांपुर, 17 अगस्त।( संजीव गुप्त द्वारा )
स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।कुलपति प्रो पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आदेशानुसार प्रो. आदित्य कुमार सिंह को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की प्रगति एवं क्रियान्वयन के लिए
कुलसचिव की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार प्रो. आदित्य कुमार सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से संबंधित कार्यों के समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही वे विश्वविद्यालय के समस्त अकादमिक कार्यों के साथ-साथ समय-समय पर होने वाली अकादमिक गतिविधियों का भी संपादन एवं समन्वय करेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को संस्थागत स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना तथा शैक्षणिक गतिविधियों में आवश्यक समन्वय स्थापित करना है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति उच्च शिक्षा में बहुविषयक एवं समग्र शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा देने पर विशेष बल देती है। इस महत्वपूर्ण पहल से विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिलेगी।