हाथरस। शहर के मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट आज सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरावली निवासी कुलदीप अपनी मां रानी देवी के साथ बाइक से अलीगढ़ स्थित अपने गांव जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वे कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार ट्रक चालक तथा वाहन की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
