शाहजहांपुर —-( संजीव गुप्त द्वारा )रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में महिलाओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व, पारंपरिक लोकगीत, लोक नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता तथा तीज से जुड़े पारंपरिक खेलों का हुआ आयोजन , वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान तीज के पारंपरिक लोकगीत एवं भजन, लोक नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता तथा तीज से जुड़े पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा लोकगीत एवं भजनों की प्रस्तुति तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता एवं पारंपरिक खेलों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं को भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक पर्वों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें अपने व्यस्त दायित्वों के बीच मनोरंजन, आपसी संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली तथा सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुवायां की पत्नी श्रीमती निवेदिता मलिक, क्षेत्राधिकारी नगर की पत्नी श्रीमती निधि तिवारी, उ0नि0 मधु यादव, स0उ0नि0 सरिता सहित अन्य पुलिस कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस परिवार में आपसी सौहार्द, सहयोग एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याण हेतु विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।
