Web News

www.upwebnews.com

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

August 12, 2026

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवाती
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 12/08/2026

बलिया , सिकंदरपुर में भू माफियाओं का बोल बाला सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां आज एक पीड़ित व्यक्ति अरविंद कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भू माफियाओं से अपनी जमीन को बचाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन पीड़ित व्यक्ति अरविंद कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि जब मैने जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र दिया तो मौके पर एडीएम बैठे थे मैने उनको पत्र दिया तो उन्होंने कहा कि पहले आप मारपीट करके आईए तो हम रोकेंगे नही तो हम नही रोकेंगे।मेरा बपौती जमीन है और कोर्ट से उसपर स्थगन आदेश है और कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन रोक नही लगा रही है कह रहे है कि आप लोग मारपीट करके आईए।जो भू माफिया है वह पहले बीजेपी के पूर्व चेयरमैन रह चुके है रविंद्र वर्मा और साथी है जो भू माफिया है और हमको बार बार जान से मारने की धमकी दे रहे है और स्थगन आदेश के बावजूद भी माफिया मेरे जमीन पर कब्जा कर रहे है सिकंदरपुर एसडीएम, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर,चौकी इंचार्ज तक मेरा कागज तक नही देखे है और कह रहे थे कि पहले मारपीट करके आईए तभी हम मुकदमा लिखेंगे।पुलिस पैसा लेकर काम करा रही है भू माफिया अभी घूम रहे है जेल में नही गए है।अधिकारी से हमे उम्मीद नहीं है कि मुझे न्याय मिलेगा।