Web News

www.upwebnews.com

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस मुस्तैद,थाना इंचार्ज निराला तिवारी ने संभाली सुरक्षा की कमान

August 10, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस मुस्तैद,थाना इंचार्ज निराला तिवारी ने संभाली सुरक्षा की कमान

एपी सिंह
लखीमपुर खीरी।सावन के पवित्र महीने में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए थाना फरधान का स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस टीमें दिन-रात सड़कों पर तैनात हैं।थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल मुख्य मार्गों पर 24 घंटे लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है और थाना प्रभारी खुद पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी कांवड़ियों से सीधे बातचीत कर उनका हाल-चाल जान रहे हैं और उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।पुलिस टीम ने कांवड़ियों से अपील की है कि वे सड़क के किनारे सुरक्षित स्थानों पर ही रुककर आराम करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति या असुविधा होने पर श्रद्धालु तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।