Web News

www.upwebnews.com

कांवड़ यात्रा को लेकर ओयल पुलिस अलर्ट, चौकी इंचार्ज डिंपल सिंह ने संभाली कमान

August 8, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर ओयल पुलिस अलर्ट, चौकी इंचार्ज डिंपल सिंह ने संभाली कमान


एपी सिंह
लखीमपुर खीरी। पवित्र सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खीरी थाना की पुलिस चौकी ओयल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार सड़कों पर मुस्तैद दिखाई दे रहा है।चौकी इंचार्ज डिंपल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों और संवेदनशील पॉइंटों पर सघन निगरानी रखी। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस टीम ने खुद अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।यातायात को बाधित होने से बचाने के लिए पुलिस ने मुख्य मार्गों पर स्थित दुकानदारों और स्थानीय लोगों को स्पष्ट हिदायत दी है। पुलिस ने निर्देश दिया है कि मुख्य रास्तों पर कोई भी भारी वाहन या अन्य गाड़ियां खड़ी न की जाएं, जिससे कांवड़ियों की आवाजाही में कोई रुकावट पैदा हो।चौकी इंचार्ज डिंपल सिंह ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। पुलिस की इस सक्रियता और मुस्तैदी को देखकर क्षेत्र से गुजर रहे शिव भक्तों और कांवड़ियों में भी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा भरोसा जगा है।