Web News

www.upwebnews.com

एटा में सोते समय सांप ने युवक को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

August 7, 2026

एटा में सोते समय सांप ने युवक को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

एटा 07 अगस्त उप्रससे। जनपद में जलेसर तहसील क्षेत्र के लखमीपुर गांव में सांप के काटने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार की रात युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए।

लखमीपुर गांव निवासी विक्रम (22) गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने घर में सो रहा था। रात लगभग एक बजे उसे सांप ने डस लिया। सांप के काटने का एहसास होने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद जान नहीं बचाई जा सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई रामू ने बताया कि रात करीब एक बजे सांप ने विक्रम को काट लिया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले जा रहे हैं।