कलेक्ट्रेट बार व सेन्ट्रल बार के अधिवक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का किया भव्य अभिनंदन
रायबरेली 02 अगस्त 2026, अधिवक्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुय कैबिनेट मंत्री श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक कमजोर, गरीब, व शोषितों को मा0 न्यायालय द्वारा उनकी बात मजबूती से रखकर न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रही है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि देश के अधिवक्ताओं द्वारा समय-समय पर सरकारों और आम जनता के बीच में सेतु के रूप में अपनी भूमिका देकर जहां अपने अहम विचारों से देश के विकास, प्रगति और न्याय के महत्वपूर्ण रास्ते दिखाये हैं, वहीं पीड़ितों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हैं श्री पाण्डेय ने कहा कि ‘‘वह व्यक्तिगत रूप से सदैव सबका सम्मान करते हैं और उनके हर संघर्षों में अधिवक्ता साथियों ने सदैव बढ़ चढ़ कर मजूबती से साथ दिया है। जिसे वह सदैव याद रखेंगे।‘‘
इस अवसर पर जहां बार एसोशियेसन के सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का बड़ी माला व भगवान राम का भव्य मंदिर का प्रतीक देकर सम्मानित किया गया वहीं श्री पाण्डेय जी द्वारा बार के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेन्ट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, पूर्व महामंत्री विजय बाजपेयी, शशिकान्त शुक्ला, पूर्व महामंत्री कलेक्ट्रेट रमाकान्त चौधरी, पूर्व महामंत्री राम अवध यादव, पूर्व अध्यक्ष कलेक्टेªट राम बक्श मौर्या, संयुक्त मंत्री अनिरुद्ध सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सुशील शुक्ला, वर्तमान उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, सुशील श्रीवास्तव, करूणाशंकर त्रिपाठी, शेखर शुक्ला अधिवक्ता
आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
