Web News

www.upwebnews.com

साठा धान का खेल बेखौफ मुख्य चौराहे पर सड़क बनी मंडी,ओवरलोड ट्रालों से हर पल हादसे का खतरा

August 1, 2026

साठा धान का खेल बेखौफ मुख्य चौराहे पर सड़क बनी मंडी,ओवरलोड ट्रालों से हर पल हादसे का खतरा

बाँकेगंज खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र पुलिस चौकी कुकरा के कस्बा कुकरा में इन दिनों कथित रूप से साठा धान का कारोबार खुलेआम जारी है। कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित धर्म कांटा के पास व्यापारी सड़क पर ही बड़े-बड़े ट्राला खड़े कर धान की लोडिंग करा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है और हसनैन इंटर कॉलेज तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर ट्रालों की लंबी कतार लगने से बाइक सवारों और अन्य छोटे वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है। कई बार वाहन चालक ट्रालों के बीच फंसकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।बताया जा रहा है कि एक-दो जुटटा ट्राला में लगभग 150 से 300 कुंतल तक साठा धान लोड किया जा रहा है। इसके बाद ये ओवरलोड ट्राले कुकरा से बांकेगंज, संसारपुर, खुटार, पुरनपुर होते हुए पीलीभीत की राइस मिलों तक बेधड़क दौड़ रहे हैं। आरोप है कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां पीछे चल रहे वाहनों को साइड तक नहीं देते, तथा कुकरा,बकेगंज,संसारपुर कि मैंन सड़क पर लगी रहती है घंटे जाम जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य सड़क पर खुलेआम हो रही लोडिंग और ओवरलोड परिवहन के बावजूद संबंधित जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सड़क पर हो रही लोडिंग बंद कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु कराने तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है।