वसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प
हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा रोड पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के तहत 11 पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने “हर लगाया गया पौधा, बेहतर कल की ओर एक कदम” का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया और सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राधा गावर, नेहा गुप्ता, पूजा सिंह, सीमा सबलोक एवं दीप्ति अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
