Web News

www.upwebnews.com

सीडब्लूसी ने थानाध्यक्ष नगर को किया तलब, माँगा स्पष्टीकरण

September 9, 2026

सीडब्लूसी ने थानाध्यक्ष नगर को किया तलब, माँगा स्पष्टीकरण

उप्रससे 9 सितम्बर
बस्ती। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति( सीडब्लूसी )ने नाबालिग पीड़िता को समिति के समक्ष प्रस्तुत ना करने के मामले मे नगर थानाध्यक्ष को तलब कर स्पष्टीकरण माँगा है, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए 14 सितंबर तक का समय दिया गया है।
बताते चले की जनपद के नगर थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति की नाबालिग बच्ची के साथ लैंगिक अपराध की घटना मई 2026 मे हुई थी, इस मामले मे मुकामी पुलिस ने पाकसो एक्ट के साथ ही बलात्कार की धारा मे 15 मई को मुकदमा दर्ज किया था,मामला दर्ज होने के बाद पुलिस को नियमतः 24 घंटे के भीतर पीड़ित बालिका को सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए था, लेकिन सम्बंधित जिम्मेदार ने बालिका को सीडब्लूसी के सामने प्रस्तुत नहीं किया। यह प्रकरण प्रकाश मे तब आया जब आरोपी ने उच्च न्यायलय मे जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया,और पुलिस को सीडब्लूसी के आख्या की जरूरत पड़ी,तब पता चला की इस मामले को पुलिस ने न्याय पीठ के सामने लाया ही नहीं है, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव,संतोष श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी ने जिम्मेदार को तलब कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया, इस संबंध मे अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने कहा की पीड़ित बालिका को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत नहीं करने से बालिका का सर्वोच्च हित प्रभावित होता है,यह कृत्य बाल अधिनियम 2015 का घोर उल्लंघन भी है,स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध बिधिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।
जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता

एटा में शटरिंग लगाते समय मजदूर को लगा करंट, हालत गंभीर

एटा 09 सितंबर उप्रससे। जनपद में निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव बादामपुर में शटरिंग का काम करते समय मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे एटा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

गांव धोलेश्वर के रहने वाले संतोष शटरिंग का काम करते हैं। बुधवार को वे गांव बादामपुर में शटरिंग का काम करने गए थे। काम के दौरान अचानक संतोष करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से संतोष गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से संतोष को एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं नगरवासियों की समस्याएं

उ प्र समाचार सेवा
लखीमपुर-खीरी।नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जलकल, निर्माण, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें पेयजल कनेक्शन, नाली एवं सड़क निर्माण/मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, अवैध कब्जे एवं निर्माण तथा गृहकर-जलकर से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।

अध्यक्ष ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जेई (सिविल) समरा सईद, जेई (जलकल) जितेन्द्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुरारी लाल एवं विशाल शुक्ला, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर तथा सर्वेयर अमित सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फर्जी रिकवरी एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

उप्रससे।09 सिम्बर
बस्ती।थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अवैध रुप से राहगीरों की गाड़ियों की जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया ।
घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि
अवैध रुप से राहगीरों की गाड़ियों को जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने के संबंध में कप्तान गंज थाना पर दिनांक 06 सितम्बर 2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 238/2026 धारा 308(5) बीएनएस व दिनांक 08 सितम्बर को मु0अ0सं0 241/2026 धारा 308(5) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों आदर्श सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी हथिनाग थाना बजीरगंज जनपद गोण्डा व शंशाक पाण्डेय पुत्र केदारनाथ पाण्डेय निवासी बैदोलिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को आज को समय 02.35 बजे गाडी नं0 UP51 BU 5308 स्विफ्ट कार के साथ रेहरवा टिनिच मार्ग नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया तथा वाहन स्विफ्ट कार को अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट मे सीज किया गया।
जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता

टैंकर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति व बेटी घायल

Posted on 09.09.2026
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत हाईवे पर बुधवार शाम सफाई कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति और बेटी घायल है। जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
थाना नारखी क्षेत्र के बैंदी की पुलिया के पास हाईवे पर बुधवार शाम को मजदूरों द्वारा सफाई की जा रही थी। कच्चा टूंडला निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी, उनके पति अशोक और बेटी पूजा सफाई कार्य में लगे थे, ट्रैक्टर ट्राली कूड़ा उठाने के लिए चल रही थी। तभी अचानक एक तेज रफ्तार आ रहे टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी। ट्रैक्टर ट्राली से आगे काम कर रहे तीनों मजदूर घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तत्काल हाइवे की एंबुलेंस तीनों को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति और बेटी का उपचार चल रहा है।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि दुर्घटना में महिला की मृत्यु हुई है। पति गंभीर घायल है जबकि बेटी मामूली रूप से घायल हुई है। घायलों को नेशनल हाईवे 1033 एंबुलेंस द्वारा नेशनल हाईवे के अधिकारयों द्वारा आगरा ले जाया गया है।

« Newer Posts — Older Posts »