Web News

www.upwebnews.com

पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

August 10, 2026

पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

लखीमपुर खीरी।पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी,कांवरियों के जत्थों ने आकर जिले भर के शिव मंदिरों में कावड़ चढ़ाई देवों के देव महादेव की कृपा से कई किलोमीटर दूर चलकर आने वाले कांवरियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जनपद के पौराणिक तीर्थ स्थलों में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर ओयल जो मेंढक मंदिर के नाम से जाना जाता है में भारी संख्या में भोलेनाथ के भक्त कांवर लेकर पहुंचे जहां सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी डिंपल सिंह के साथ अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा कड़ी निगरानी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही इसी क्रम में टेढ़ेनाथ मंदिर,भुईफोपुरवा नाथ बाबा और लीलौटीनाथ बाबा के साथ-साथ मैगलगंज में स्थित मडिया घाट और देवकली में भी भारी भीड़ भक्तों की उमड़ पड़ी सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस बल हर जगह तैनात रहा और भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग होती रही।

विकास खंड मितौली के ग्राम रतहरी के कठिना नदी पर स्थित पौराणिक बाबा कष्टहरण धाम मंदिर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के सौजन्य से पूर्व प्रधान मितौली मास्टर दिनेश कुमार, समाजसेवी सुरेश राठौर के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कांवरिया क्षेत्र के सम्मानित नागरिक भक्तो ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया।

महापुरुषों की प्रतिमाओं की भाजपा ने कराई साफ सफाई

लखीमपुर खीरी।भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर साफ सफाई की तथा जिले के गौरव अमर शहीद पंडित राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर भी पहुंच कर साफ सफाई की इन दोनों स्थानों पर शाम 7 बजे को दीपोत्सव का कार्यक्रम भी आयोजित होगा प्रात अंबेडकर पार्क पहुंचकर साफ सफाई अभियान चला इसी तरह अमर शहीद राज नारायण मिश्र के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर वहां भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया उक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र मिश्रा ने देते हुए बताया की स्वच्छता अभियान में जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा संजय मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय नगर महामंत्री मनीष मिश्रा सुरेंद्र मौर्य नगर उपाध्यक्ष करुणाकरण नगर मंत्री सत्येंद्र गुप्ता प्रांजल शुक्ला नगर कोषाध्यक्ष सुरेश पटवा श्रीमती पारुल गुप्ता राम आसरे गुप्ता मतदाता राम सा भी मौजूद रहे।

शिव गंगा तट पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, भाजपा जिलाध्यक्ष ने की आरती और भंडारे में लिया प्रसाद

लखीमपुर-खीरी।चंदन चौकी क्षेत्र के सुन्दा के बिरिया गांव स्थित शिव गंगा तट पर कांवड़ यात्रा के अवसर पर भव्य आरती और स्वागत समारोह आयोजित किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के साथ भगवान भोलेनाथ की आरती की। आरती के बाद उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शिव गंगा तट पर जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय रहा।कार्यक्रम में अरविंद गुप्ता थारू जनजाति के लोगों के साथ भंडारे में शामिल हुए और सभी के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।जिला प्रचारक आजाद, आचार्य संजय मिश्रा, रवि गुप्ता, जितेंद्र अवस्थी, ललित गुप्ता, अमित कृष्ण शास्त्री वृंदावन सहित भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मैगलगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर भीषण सड़क हादसा कार और बाइक की टक्कर में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

मैगलगंज !खीरी राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-दिल्ली पर मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुनिया रना निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र अपने बेटे चमन के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बाइक चमन चला रहा था। जैसे ही वे NH-30 पर पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सत्येंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
​घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सिर में गंभीर चोट लगने से घायल चमन को तुरंत अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

​पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

गढ़ी बाबा मंदिर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, एसएसबी जवानों ने संभाली सफाई की कमान

तिकुनियां खीरी

मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्र तक चला विशेष सफाई अभियान, लोगों को भी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य है—इसी संदेश को लेकर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ‘ए’ कंपनी, तृतीय वाहिनी बेला परसुआ के जवानों ने गढ़ी बाबा मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। जवानों ने खुद हाथों में सफाई का जिम्मा संभालते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
यह अभियान कमांडेंट श्री प्रमोद देवरानी के मार्गदर्शन एवं सहायक कमांडेंट श्री सात्विक प्रवर की निगरानी में आयोजित किया गया। एसएसबी जवानों ने पूरे उत्साह के साथ मंदिर परिसर में सफाई करते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
जवानों की पहल बनी जागरूकता का संदेश
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक किया गया। एसएसबी जवानों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम में निरीक्षक सुभाष कुमार, सहायक उप-निरीक्षक आनंद बल्लभ, सूरजया डोले, मुख्य आरक्षी सहित एसएसबी के अन्य जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एसएसबी की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में जवानों की सक्रिय भागीदारी लोगों के बीच स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने का मजबूत संदेश दे रही है।

« Newer PostsOlder Posts »