Web News

www.upwebnews.com

राया में दूध टैंकर पकड़ा, जांच में स्टार्च और कम फैट मिला

August 21, 2026

राया में दूध टैंकर पकड़ा, जांच में स्टार्च और कम फैट मिला

मथुरा, 21 अगस्त। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने राया रेलवे फाटक पर दूध से भरे टैंकर का निरीक्षण किया। टैंकर में करीब 2000 लीटर दूध भरा था। त्वरित जांच में दूध में स्टार्च की मौजूदगी और फैट की मात्रा कम पाए जाने पर दूध का नमूना जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।

सहायक आयुक्त खाद्य डा. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन में खाद्य सचलदल ने राया रेलवे फाटक पर दूध टैंकर संख्या यूपी 86 एटी 0875 की जांच की। चालक हेमनेस कुमार ने बताया कि दूध गोपाल डेयरी, सिकंदराराऊ (हाथरस) से लाया गया है। निरीक्षण के दौरान चालक दूध के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।

दूध की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर राया स्थित डेयरी पर टैंकर में भंडारित दूध की त्वरित जांच की गई। जांच में दूध में स्टार्च मिलने तथा फैट कम होने के प्रमाण मिले। इसके बाद दूध का नमूना संग्रहित कर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि शेष करीब 2000 लीटर दूध को जनहित में मौके पर नष्ट करा दिया गया। नष्ट किए गए दूध की अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है।

विभाग के अनुसार प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के खिलाफ नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

वृंदावन में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, तीन मजदूरों की मौत

Mathura News

Mathura Samachar

मथुरा। वृंदावन के रुक्मिणी विहार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन मॉल की चौथी मंजिल पर लेंटर डालने के दौरान शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक नेपाल और दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। इनमें दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल मजदूर पश्चिम बंगाल का निवासी है, जिसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और अब कोई व्यक्ति मलबे में फंसा नहीं है। मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) उत्तर प्रदेश के समस्त औद्योगिक एवं व्यवसायिक संगठनों का केंद्रीय संगठन लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित मितौली तहसील की समस्त इकाइयों का गठन किया गया जिसमे मितौली, मैगलगंज ,औरंगाबाद, बेहजम, कस्ता, पिपरझला की इकाइयों को मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू , भाजपा जिला अध्यक्ष लखीमपुर अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में समस्त समितियों का गठन किया गया निर्वाचित समस्त कमेटियों के अध्यक्ष पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर कमेटी की जिम्मेदारी सौपी गई है पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण,अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया
मुख्य अतिथि सौरभ सिंह सोनू ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों में व्यापारियों का खुले आम शोषण किया जाता था लूट, चोरी, छिनौती की घटनाएं आम बात थी जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी गुंडे माफिया या तो जेल में है या सीधे ऊपर चले गए हैं व्यापारी आम जनता पूरी तरह से सुरक्षित है मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा संगठन इसलिए बनाया जाता है संगठन के पदाधिकारियों को कोई परेशान करता है तो संगठित होकर उसका सामना करें। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सरद बाजपेई, डॉ नरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला मंत्री उमेश शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री अमित सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा “सघें शक्ती कलियुगे” संगठन ही सबसे बड़ी शक्ती है भाजपा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का चिंतन करती है इस अवसर पर उमेश शुक्ला, राजेंद्र सिंह अजमानी,पवन शर्मा, मनमोहन मेहता, नवाब कल्बे हसन, योगी सचदेवा रोहित गुप्ता, मितौली अध्यक्ष करुणा शंकर गुप्ता, मैगलगंज विपिन बिहारी गुप्ता, औरंगाबाद मुकेश मिश्रा, बेगम संजय दीक्षित, रामनरेश सोनी आजाद, रमेश रस्तोगी, महिपाल सिंह सहित समस्त पदाधिकारी, व्यापारी, तहसील क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

lakhimpur kheri सदर सीट पर कीर्ति शुक्ला की प्रबल दावेदारी

लखीमपुर खीरी सदर विधान सभा से भाजपा की टिकट के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रही लोकप्रिय एडवोकेट कीर्ति शुक्ला

लखीमपुर खीरी।
जहां एक ओर सदर विधायक योगेश वर्मा विवादों से घिरे रहते है। आए दिन विवादों से घिरे रहने के चलते भारतीय जनता पार्टी में सदर सीट पर पार्टी की टिकट के लिए नए नए दावेदार अपनी दावेदारी करने लगे है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के टिकट के वैसे तो कई दावेदार है और नए नए दावेदार तैयार भी हो रहे है परन्तु जनता के बीच लोकप्रिय दावेदार के रूप में एडवोकेट कीर्ति शुक्ला का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है। श्रीमती शुक्ला पेशे से वकील और समाजसेवी है। और काफी समय से गरीबों लाचारों और जरूरतमंदों की मदद करने के साथ साथ पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता व पार्टी के संगठन में पदाधिकारी भी है। श्रीमती शुक्ला लगभग रोज ही क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जनता के बीच में जाकर जनता का दुख दर्द सुनना और उनका समाधान कराना ही उनकी प्राथमिकता रहती है। सदर विधान सभा क्षेत्र की जनता उनके मधुर स्वभाव व जनता के प्रति समर्पण से काफी प्रभावित है इसी कारण वो सदर विधान सभा क्षेत्र के आम जनमानस के साथ साथ हर वर्ग में वह लोकप्रिय है। सदर विधान सभा क्षेत्र की जनता का कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने कीर्ति शुक्ला को सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाया तो पार्टी पहले से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले की अपेक्षा भारी वोटो के अंतर से इस बार जीत दर्ज करेगी। अपने कार्यों से लोगों के दिलों में पैठ बनाने के साथ साथ जनता के दिलों पर राज करने वाली कीर्ति शुक्ला अपनी छवि व कार्य करने अंदाज के साथ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जनता के बीच में रहकर निरंतर कार्य कर रही है।

मितौली में भाजपा संगठन की बैठक आयोजित

मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में भाजपा संगठन कार्यकारिणी शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, जिला मंत्री अमित सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मितौली जिला प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मन्नालाल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कार्यकर्ताओं से कहा अब चुनाव करीब है समस्त कार्यकर्ता संगठित होकर अभी से लग जाए भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं पूर्व प्रमुख डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा भाजपा गरीबों, महिलाओं, मजदूरों ,युवाओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है इस अवसर पर जिला मंत्री अमित सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शमशाद अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मन्ना लाल राठौर, भाजपा मीडिया प्रभारी मितौली सुरेश शुक्ला, रामगोपाल अर्कवंशी शक्ति केंद्र संयोजक, पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

« Newer PostsOlder Posts »