Web News

www.upwebnews.com

सिकंदरा, आगरा में पुलिसकर्मी द्वारा कथित मारपीट का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश

June 2, 2026

सिकंदरा, आगरा में पुलिसकर्मी द्वारा कथित मारपीट का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश

आगरा, उत्तर प्रदेश | 2 जून 2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक पुलिसकर्मी द्वारा सड़क पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। पोस्ट में पुलिस वाहन का नंबर “UP32 DG 4866” भी उल्लेखित किया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं। अनेक यूजर्स ने पुलिस के कथित व्यवहार पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए, जबकि कई यूजर्स ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

कई टिप्पणियों में आम नागरिकों और वाहन चालकों के प्रति पुलिस के व्यवहार को लेकर चिंता जताई गई। कुछ यूजर्स का कहना है कि यदि कानून लागू करने वाले ही कानून का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता का भरोसा प्रभावित होगा।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रही घटना का पूरा संदर्भ क्या है तथा घटना से पहले या बाद में क्या परिस्थितियाँ थीं। संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने से पहले निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियाँ सामने आ सकें।
यदि वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो सकती है।

(अस्वीकरण: यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री और सार्वजनिक टिप्पणियों के आधार पर तैयार किया गया है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी शेष है।)

पेंशन सत्यापन में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तीन अधिकारियों का वेतन रोकने के दिए आदेश

45 दिन से लंबित पेंशन आवेदनों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश*

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा प्रोबेशन (महिला कल्याण) विभाग की पाक्षिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन सत्यापन कार्य में तेजी लाने तथा छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने पेंशन सत्यापन में लापरवाही पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजन कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा के दौरान टेंडर प्रक्रिया में देरी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यक होने पर वेतन रोकने के साथ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन अधिकारी को सभी पेंशनधारकों का ब्लॉकवार डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही अगली बैठक में कुल दिव्यांग पेंशनधारकों एवं पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। पेंशन सत्यापन की खराब प्रगति पर उन्होंने वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मदरसों का शत-प्रतिशत सत्यापन जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी की समीक्षा में पेंशन सत्यापन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन से संबंधित कोई भी आवेदन 45 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। जिन मामलों में 45 दिनों से अधिक की देरी हुई है, उनमें संबंधित तहसीलों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। साथ ही जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को शादी अनुदान योजना की प्रगति की समीक्षा कर आवेदन संख्या, स्वीकृत मामलों तथा लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीयअधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक में प्रगति में सुधार स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———

गैस, पेट्रोल एवं विद्युत के दाम बढ़ाना अनुचित -सुरेश बडेरा


उप्रससे,अजय बरया

ललितपुर- जिला उद्योग व्यापार मंडल की एक कोर कमेटी की मीटिंग जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई के संचालन में संपन्न हुई प्रतिवेदन ऑनलाइन द्वारा यशस्वी मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ में ईमेल द्वारा भेजा गया है और एक प्रतिलिपि प्रांतीय कार्यालय व्यापार मंडल शास्त्रीय नगर लखनऊ भेजा गया है
मीटिंग में जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा ने कहा अभी-अभी एलपीजी गैस एवं सीएनजी के और पेट्रोल की रेट बढ़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में जून माह से विद्युत कॉरपोरेशन द्वारा 10प्र फ्यूल सरचार्ज के नाम से रुपए बढ़ा दिए गए हैं जो अनुचित है वैसे अन्य राज्य की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली के रेट है
इसलिए बिजली विभाग द्वारा अतिरिक्त सरचार्ज नहीं बढ़ाया जाये
शैलेन्द्र सिंघई महामंत्री ने कहा 10 परसेंट बढ़ाया जाने पर बिजली उपभोक्ता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है
और आम उपभोक्ता की जेब पर ढाका डालने जैसा लग रहा है
उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ ने कहा उपभोक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश वर्मा जी ने इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं और उपभोक्ताओं को बिजली कंपनियों पर 51 करोड़ रूपया सर प्लस पहुंच गया है इसलिए बिजली के दाम बढाने का क्या काम है
नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार ने कहा सरकार विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 108 का प्रयोग करते हुए बिजली की बड़ी हुई दरों को कम करने का निर्देश सरकार विद्युत कारपोरेशन निर्देश दे
और बड़े हुए सरचार्ज को अबिलंब वापस ले
वर्तमान में बिजली आघोषित आपूर्ति बंद करें और स्मार्ट मीटर को भी बंद करके पुराने बिजली मीटर लगाने का निर्देश करें अत्यधिक भीषण गर्मी होने के कारण 10 परसेंट बिजली सर चार्ज बढ़ाने से प्रदेश के 3 करोड़ 72 लाख उपभोक्ता की जेब पर भारी महंगाई का असर पड़ेगा और उनके परिजनों का परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा
आपसे अनुरोध है कि शीघ्र विद्युत कारपोरेशन को निर्देशित करें 10प्र सरचार्ज ना लगे अध्यादेश को वापस ले
अगर हमारी यह जनहित की मांग पूरी नहीं हुई तो 10 दिन बाद उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन के लिए बिबस होना पड़ेगा

आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रदेश उपाध्यक्ष गल्ला मंडी अध्यक्ष जयकुमार महोली उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू सिंधी, रविंद्र दिवाकर, डॉक्टर संजीव कड़की, नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, नगर युवा महामंत्री सुमित कछालिया, जिला मंत्री मुरारी सोनी अनिल मामा भांजा सुबोध गोस्वामी, पवन दाऊ, शिखर जैन संजीव सोरया , नगर संयोजक मंगू पहलवान, नगर मंत्री मनीष मनपसंद अमन जैन पटना भागचंद्रन जैन, डॉ अनिल जैन, जगदीश कुशवाहा, प्रवेश सिंह आदि उपस्थित थे

गोरखपुर के पर्यटन मानचित्र पर चमका ‘चिलूवाताल

Posted on 2/06/2026
Time 19:35 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

20.35 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

​गोरखपुर। 2 जून 2026 ( उप्र समाचार सेवा) शहर के उत्तरी क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में, चिलूवाताल अब पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है। रामगढ़ ताल की तर्ज पर विकसित किए गए इस नए पर्यटन स्थल का विधिवत लोकार्पण किया गया। 20.35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई इन परियोजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन की नई संभावनाएं खुल गई हैं।
​अब तक शहर में पर्यटन के लिए मुख्य रूप से रामगढ़ ताल का ही नाम लिया जाता था, लेकिन चिलूवाताल के विकास के साथ ही अब उत्तरी क्षेत्र के पर्यटकों को भी नौकाविहार और अन्य मनोरंजक सुविधाओं का लाभ उनके घर के पास ही मिल सकेगा। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल सौंदर्यकरण करना है, बल्कि इसे एक व्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाना भी है।
​लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भजन संध्या भवन का निरीक्षण किया और परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चिलूवाताल लगभग 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष यहां आने वाले साइबेरियन पक्षी इस स्थान को पर्यटकों के लिए और भी अधिक आकर्षक बना देते हैं।
​प्रशासन का मानना है कि चिलूवाताल का यह कायाकल्प क्षेत्र के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
​गोरखपुर के पर्यटन मानचित्र पर चिलूवाताल की यह नई पहचान न केवल शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट और सुकून का केंद्र भी बनेगा।

आजमगढ़ से आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार

आजमगढ़, 02 जून 2026, उत्तर प्रदेश एटीएस ने जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र से मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया है. एटीएस के मुताबिक, शेख पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क के इशारे पर काम करता था.

एटीएस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया और व्हाट्सएप की मदद से युवाओं को जोड़ता था और उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा की ओर प्रभावित करता था. उसका उद्देश्य भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए स्लीपर सेल तैयार करना था.
एटीएस के अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार मोहम्मद शेख को शहजाद भट्टी गैंग के हैंडलरों ने एक राजनीतिक दल की महिला नेता की हत्या का टास्क दिया था. जिसके बाद यह मिशन को अंजाम देने की तैयारी कर चुका था. काम को पूरा करने के लिए 9 एमएम पिस्टल व चार कारतूस की व्यवस्था की थी. इसको अंजाम देने की तैयारी के दौरान यह अन्य युवकों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रयासरत था. वहीं उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने सपा पर तंज करते हुए कहा कि आखिर क्यों सपा के गढ़ में ही आतंकी पकड़े जाते हैं।

« Newer PostsOlder Posts »