Web News

www.upwebnews.com

दहेज हत्या के आरोपी वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद

June 7, 2026

दहेज हत्या के आरोपी वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद

एपी सिंह/ अरुण मिश्रा
पढुआ खीरी।पढुआ थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी रॉबिन अली पुत्र मैकू निवासी ग्राम ढखेरवा खालसा थाना पढ़ुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली। क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी पढुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। दरअसल, थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम सिंगाही देहात निवासी शहनाज पुत्री सिराजुद्दीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर मृतका के पति रॉबिन अली, ननद रुखसाना, भाई छोटू, ससुर मैकू, बहनोई इकबाल व सास के विरुद्ध पढ़ुआ थाने में दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी रॉबिन अली ढखेरवा खालसा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने ढखेरवा खालसा तिराहा गन्ना सेंटर के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया और भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स बरामद हुई है। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल खीरी भेजा गया है। पढुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दहेज हत्या के मामले में वांछित था। और पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था। बरामदगी के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई शिकायतें दर्ज हैं।

भाकियू अराजनैतिक की हुंकार: 9 जून को गोला से हरिद्वार कूच करेंगे हजारों किसान

रामचन्द्र मंगलेश /एपी सिंह

मितौली खीरी।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की युवा मोर्चा बैठक खिरिया चौराहा स्थित पटेल ढाबा पर जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन एवं युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट सर्वजीत सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में युवाओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई और नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में 9, 10 एवं 11 जून को हरिद्वार में होने वाले तीन दिवसीय किसान चिंतन शिविर की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने बताया कि 9 जून को गोला गोकरननाथ रेलवे स्टेशन से हजारों कार्यकर्ता हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। नेताओं ने किसानों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर हरिद्वार से बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।

बलिया में दिन दहाड़े डकैती, नकाबपोशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बनाया बंधक और नकदी जेवरात लेकर हुए फरार

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 07/06/2026

बलिया, 07 जून 2026,   खेज़ुरी थाना अंतर्गत खड़सरा गाँव में दिन दहाड़े आधा दर्जन नकाबपोशों ने असलहे के बल पर एक अल्पसंख्यक परिवार के घर मे डकैती की। विरोध करने पर घर की महिलाओ को बंधक बनाकर जमकर पीटा। घर के सारे जेवरात और नगदी लेकर हुए फरार। मौके पर पहुंची पुलिस ने FIR दर्ज कर डकैतों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें की गठित।

घर के बाहर पुलिस की मौजूदगी की यह तस्वीरे बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खडसरा गांव की है जहाँ एक अल्पसंख्यक परिवार के घर मे दिन दहाड़े आधा दर्जन डकैतों ने धावा बोल दिया। पीड़ित परिवार की माने तो उस वक्त घर मे सिर्फ महिलाएं ही थी । डकैतों ने असलहे के बल पर घर का सारा सामान और जेवरात लूट लिया और ले गए विरोध करने पर उन्हें जमकर पीटा। जाते जाते डकैतों ने पुलिस में शिकायत करने पर उनके पति को हत्या करने की धमकी देते गए। पीड़ित परिवार पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है।

पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है वही अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित कर जांच शुरू कर दिया है।

Tripura News सीमा क्षेत्र के भूमि विक्रय अभिलेख जांचें: अमित शाह

अगरतला ( त्रिपुरा) 07 जून 2026, गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर वित्तीय लेनदेन, भवन निर्माण और संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने का आह्वान किया है। यह निर्देश श्री शाह की अध्यक्षता में बीएसएफ के त्रिपुरा सीमा मुख्यालय में पूर्वोत्तर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के संबंध में हुई बैठक के दौरान दिया गया। गृह मंत्री ने पिछले पांच वर्षों के भूमि अभिलेखों की जांच कराने का भी निर्देश दिया।
श्री शाह ने कहा कि मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने चाहिए और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना राज्यों की जिम्मेदारी है। श्री शाह ने कलेक्टरों और जीएसटी अधिकारियों को प्रशिक्षित करने और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को नकली मुद्रा का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। गृह मंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मादक पदार्थों और हथियारों के खतरे से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने हेतु शिविर आयोजित किए जाने चाहिए और इन शिविरों में पटवारियों (पहरेदारों), स्थानीय पुलिस और बीएसएफ कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उच्चतम स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है, साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास और सुरक्षा के लिए केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय को बढ़ावा दे रही है। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा, डीजीपी अनुराग धनखड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सभी आठ सीमावर्ती जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे।

Moradabad रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत ड्रिंकिंग वाँटर के उन्तीस कार्टन जब्त

कलकत्ता जाने वाली गुरुमुखी एक्सप्रेस के कोचों में छिपाकर रखे गए
रेल नीर की बजाय अन्य ब्रांड पानी बेचा जा रहा

Post on 7.6.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia,11.00 Am

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
ट्रेनों में रेल नीर की जगह अन्य पानी के ब्रांड की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।शनिवार को गुरुमुखी एक्सप्रेस ट्रेन -12326 ट्रेन में अनाधिकृत ब्रांड का पानी पकड़ा गया।मुरादाबाद स्टेशन पर वाणिज्य विभाग सक्रिय हुआ। सीआईटी भावेश शर्मा, टीटीई अतुल सिंह आदि स्टाफ ने ट्रेन के कोचों को औखंगाला। टीम ने ट्रेन से पानी के 29 कार्टन बरामद किए।विक्रेता के पास दस्तावेज व होने से सभी कार्टन को जब्त कर लिया गया।

सीनियर डीसीएम का कहना है कि मैसर्स वृंदावन केटरिंग कंपनीके विक्रेता पर अनाधिकृत ब्रांड बेचने पर लगा जुर्माना लगाया गया है ।विक्रेता के पास ब्रांड का पानी बेचने का प्रमाण पत्र नहीं था। रेल प्रशासन ने ड्रिंकिंग वाँटर के कार्टन को जब्त कर लिया गया। पेयजल की पेटियों को लॉस्ट प्रापर्टी में जमा कराया गया है।

« Newer PostsOlder Posts »