Web News

www.upwebnews.com

70वीं वाहिनी एसएसबी में कॉमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास

June 6, 2026

70वीं वाहिनी एसएसबी में कॉमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास

लखीमपुर खीरी।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 15 दिवसीय काउंटडाउन के तहत 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मझरा में कॉमन योग प्रोटोकॉल का विशेष पूर्वाभ्यास सत्र आयोजित हुआ। योग रंजन फाउंडेशन और आयुष विभाग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया।मुख्य वक्ता योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने कहा कि योग शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक शांति और कार्यकुशलता देता है। स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त समाज और समर्थ राष्ट्र का निर्माण करता है। योगाचार्या प्रगति बरनवाल व राजदीपिका तिवारी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया।कार्यक्रम में उप कमांडेंट राजू यादव, इंस्पेक्टर प्रदीप मौर्य, इंस्पेक्टर सुब्रतो सोनकर, एएसआई सुरेंद्र सिंह समेत कई जवान मौजूद रहे। सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को सफल बनाने का संकल्प लिया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

किसानों को बांटे गए मूंगफली के बीज, धान और दलहन पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

लखीमपुर खीरी। जनपद में दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में विकास खण्ड मोहम्मदी और मितौली क्षेत्र में किसानों के बीच मूंगफली के उन्नत बीजों का वितरण किया गया।
बीज वितरण के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को पारंपरिक खेती के बजाय वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्म के बीजों और आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करके किसान अपनी लागत कम कर सकते हैं और पैदावार में भारी बढ़ोतरी कर सकते हैं।
विभाग द्वारा किसानों को जानकारी दी गई कि इस सीजन में खरीफ फसलों के लिए सरकार द्वारा भारी अनुदान दिया जा रहा है:धान की पीआर-126 प्रजाति: इस उन्नत किस्म का बीज किसानों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) पर उपलब्ध है।दलहन फसलें: इसके अलावा उड़द, मूंग और अरहर के उच्च गुणवत्ता वाले बीज भी राजकीय बीज गोदामों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे।ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंगकृषि अधिकारी ने बताया कि जो भी किसान भाई इन बीजों को पाना चाहते हैं, वे अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (यूपी एग्रीकल्चर पोर्टल) पर जाकर ऑनलाइन बीज की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग सफल होने के बाद किसान अपने संबंधित विकासखण्ड (ब्लॉक) के बीज गोदाम से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

सैकरोसेंट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षिका रोजमीन का जन्मदिन

खीरी टाउन-खीरी-कस्बा खीरी स्थित सैकरोसेंट पब्लिक स्कूल में 6 जून को विद्यालय की शिक्षिका रोज़मीन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
रोज़मीन लंबे समय से विद्यालय में शिक्षा प्रदान कर रही हैं और उन्होंने अनेक छात्र-छात्राओं के शैक्षिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके समर्पण, अनुशासन और शिक्षण शैली की विद्यालय में सराहना की जाती है।
विद्यालय की एमडी रुचि बरतरिया ने विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “रोज़मीन एक कर्मठ, समर्पित और अनुभवी शिक्षिका हैं। उन्होंने वर्षों से पूरी निष्ठा और लगन के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की है। उनका योगदान विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हैं।”
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने रोज़मीन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उप प्रबंधक पद पर हुए चुनाव में अशोक गोयल विजयी

तिकुनियां खीरी, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के प्रबन्ध समिति में एक रिक्त पद पर शनिवार को सम्पन्न हुए चुनाव में अशोक कुमार गोयल ने जीत दर्ज की है।
प्रबंध समिति में उप प्रबंधक रहे घनश्याम गोयल की मृत्यु हो जाने से रिक्त हुई इस सीट पर शुक्रवार को तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था जिसमे आशीष गर्ग ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। शनिवार को हुए चुनाव में अशोक कुमार गोयल व प्रदीप गर्ग के बीच चुनाव हुआ। चुनाव में 62 मत पड़े जिसमे प्रदीप गर्ग को तीन और अशोक कुमार गोयल को 58 मत मिले एक मत निरस्त हो गया।

थाना खीरी में भावभीनी विदाई, निराला तिवारी को लोगों ने दी शुभकामनाएं

खीरी टाउन खीरी। थाना खीरी के प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के स्थानांतरण पर शुक्रवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनके कार्यकाल को याद करते हुए पुलिस विभाग, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
निराला तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ-साथ जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में उल्लेखनीय कार्य किया। उनके नेतृत्व में थाना खीरी ने आईजीआरएस के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

विदाई समारोह में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पत्रकार शाहनवाज गौरी, नवाज रिजवी, राम जी तथा लोकेंद्र प्रताप सहित अनेक पत्रकार बंधु मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत खीरी की चेयरपर्सन उजमा बी के देवर अतीक अहमद सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक एवं समाजसेवी भी समारोह में शामिल हुए।वहीं थाना खीरी के नवागत प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह का भी स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनसे बेहतर कानून व्यवस्था एवं जनसेवा की उम्मीद जताई।समारोह के अंत में सभी ने निराला तिवारी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को यादगार बताया।

« Newer PostsOlder Posts »