Web News

www.upwebnews.com

55 वर्षीय व्यक्ति को खेत में कार्य करते समय लगा करंट, हालत गंभीर

June 8, 2026

55 वर्षीय व्यक्ति को खेत में कार्य करते समय लगा करंट, हालत गंभीर

 

एटा 08 जून उप्रससे। जिले के मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में सोमवार सुबह करीब 11 बजे 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। उन्हें खेतों में काम करते समय बिजली का करंट लग गया था। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

घायल व्यक्ति राम निवास पुत्र वीरसहाय कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र स्थित गांव ताली के निवासी हैं। उनकी पत्नी विटोला देवी ने बताया कि राम निवास खेतों में काम कर रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य ग्रामीणों और किसानों ने राम निवास की चीख सुनकर तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय अस्पताल में उपचार के दौरान जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो चिकित्सकों ने उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल, 55 वर्षीय किसान राम निवास का जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

माता बेलहिया धाम के पर्यटन विकास कार्य का भूमिपूजन संपन्न, 89.70 लाख की लागत से बदलेगी सूरत

लखीमपुर खीरी:जनपद लखीमपुर-खीरी की सदर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम अटकोनवा पोस्ट- दुसरु स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता बेलहिया धाम के पर्यटन विकास की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। 08 जून 2026 को धाम के विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 89.70 लाख है, जिससे इस पवित्र धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और लखीमपुर सदर के माननीय विधायक योगेश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमिपूजन की रस्म को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक विकास के लिए इस परियोजना को बेहद महत्वपूर्ण और मील का पत्थर बताया।
माता बेलहिया धाम के कायाकल्प की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था ‘उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ’ को सौंपी गई है। विभाग द्वारा जल्द ही यहां सौंदर्यीकरण, पहुंच मार्ग का सुदृढ़ीकरण, विश्राम गृह और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इस विकास कार्य से न केवल स्थानीय धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।भूमिपूजन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में ग्रामीण और माता के भक्त मौजूद रहे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रदीप वर्मा, जसवंत वर्मा, प्रशांत जायसवाल, ललित पाण्डेय, अनूप तिवारी और नितिन वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मौत के मुहाने से वापसी, 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला की मौत के मुहाने से वापसी

–पुलिस-दमकल ने मस्कत के बाद कुशल निकालाआगरा। आगरा के थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के ग्राम कासगंज में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगभग 35 वर्षीय एक महिला 100 फीट गहरे कुएं में गिर गई, जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे पीआरवी-112 को सूचना मिली कि ग्राम कासगंज निवासी लक्ष्मी पत्नी नरेश (35 वर्ष) कुएं में गिर गई हैं। सूचना मिलते ही थाना खेड़ा राठौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर फायर सर्विस और एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि महिला लगभग 100 फीट गहरे और करीब 4 फीट चौड़े कुएं में फंसी हुई है। स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। रेस्क्यू के तुरंत बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाह भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे। महिला को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता एवं साहसिक कार्यवाही की जमकर प्रशंसा की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला को सुरक्षित बचा लिया गया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। घटना के संबंध में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली और अर्टिगा कार में भिड़ंत, एक गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर भयंकर एक्सीडेंट

लखीमपुर खीरी:लखीमपुर-सीतापुर नेशनल हाईवे मार्ग पर जिंदबाबा मजार के पास एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। यहाँ एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली और अर्टिगा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार यात्री गौरीफंटा से लखनऊ के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ओयल क्षेत्र के अंतर्गत जिंदबाबा मजार के पास पहुँची, तभी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

चौकी इंचार्ज डिंपल सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, जनता ने की सराहना

हादसे की सूचना मिलते ही ओयल पुलिस चौकी इंचार्ज डिंपल सिंह बिना कोई समय गंवाए तत्काल मय फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए आनन-फानन में सरकारी एम्बुलेंस बुलाई और घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल (मोतीपुर, ओयल) भिजवाया। पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की ओयल क्षेत्र की जनता जमकर सराहना कर रही है।

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, दूसरा गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी।लखीमपुर-सीतापुर नेशनल हाईवे मार्ग पर मानसरोवर पार्क के पास सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता इकरार खान सड़क के किनारे तंबाकू खाने के लिए खड़े थे तभी तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आया और उनके मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जहां उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ग्राम महम्दाबाद निवासी इकरार खान पुत्र वारिस खान उम्र लगभग 62 वर्ष सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी गांव के नितिन पुत्र मटरू निवासी ग्राम पंचायत धूसरू के साथ बाइक से इलाके में स्थित मछली फार्म पर जा रहे थे जैसे ही वे मानसरोवर पार्क सीतापुर रोड के पास पहुंचे लखीमपुर से ओयल की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक नंबर यूपी 25 बीटी 8926 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयानक थी कि इकरार खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं, दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। आरोपी ड्राइवर रुके बिना ट्रक को दौड़ाता रहा और फंसी हुई बाइक को करीब 2 किलोमीटर दूर ओयल पुलिस चौकी तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद ड्राइवर चौकी के सामने ही ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ओयल पुलिस चौकी इंचार्ज डिम्पल सिंह अपने पुलिस स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।पुलिस ने तत्काल घायल नितिन को एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए मोतीपुर जिला अस्पताल (ओयल) भिजवाया, जहां उसकी हालत ठीक बनी हुई है।
मृतक के पुत्र शादाब खान ने ओयल पुलिस चौकी थाना खीरी में लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

« Newer PostsOlder Posts »