Web News

www.upwebnews.com

बरेली में पानी की टंकी गिरी

May 5, 2026

बरेली में पानी की टंकी गिरी

बरेली, 4 मई। उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी सिंह ने अवगत कराया है कि ग्राम सरदार नगर विकास खंड आलमपुर जाफराबाद तहसौल आंवला जिला बरेली 4 मई को सायं लगभग 5:30 बजे जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल आपूर्ति के लिए बनाए गए ओवर हैड टैंक (पानी की टंकी) अचानक गिर गई। अचानक ओवर हैड टैंक के गिरने से पांच लोग घायल हो गए।

घायलों में वीरपाल पुत्र रामपाल उम्र 45 वर्ष,रविन्द्र पुत्र लीलाधर उम्र 48 वर्ष, डोरीलाल पुत्र राजेंद्र उम्र 35 वर्ष,अर्जुन कश्यप पुत्र नत्थू उम्र 40 वर्ष तथा वेदपाल पुत्र झब्बू उम 50 वर्ष शामिल है।

यह पानी की टंकी गाटा संख्या 315 मि रकवा 0.064हे० अन्य बंजर खाते की भूमि पर बनाई गई थी। यह टंकी लगभग 15 वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के अंतर्गत NCC कार्यदायी संस्था द्वारा बनाई गयी थी।

उक्त पानी की टंकी (ओवर हैड टैंक) के निर्माण की तकनीकी जांच की करायी जाएगी एवं उक्त निर्माण के असमय ध्वस्त हो जाने के लिए उत्तरदायी कार्यदायी संस्था एवं कॉन्ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई संस्तुत की गयी है।

बरेली : जिम में महिला का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाया

Posted on 05.05.2026 Time 07.28 PM

बरेली में महिला का जिम में हुआ शोषण

बरेली, 05 मई 26, एक जिम में महिला को प्रीवर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने दो जिम संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि जिम संचालकों ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर मांगे रुपये। पीड़िता ने SSP अनुराग आर्य से शिकायत की। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। मामले के आरोपी 2 जिम संचालक गिरफ्तार कर लिए गए है।
पुलिस ने अकरम और आलम गिरफ्तार किया है। इनसे 10 हजार नगद, 9 शक्तिवर्धक शीशी, 6 इंजेक्शन, पेन ड्राइव 2 मोबाईल फोन जब्त किए गए है।
कोतवाली क्षेत्र के अल्टीमेट फिटनेस जिम से दोनों को  अरेस्ट किया गया है।

मत करें चिंता, हर समस्या का कराएंगे समाधान: मुख्यमंत्री

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
05/05/2026

जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम योगी ने

जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी, कराएं पारदर्शी निस्तारण: मुख्यमंत्री

गोरखपुर, 5 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए, सरकार हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाते हुए पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लिए तथा समीप खड़े अफसरों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए।

जमीन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कहा यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

गोशाला में गोवंश को दुलारकर खिलाया गुड़

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। मंगलवार सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में मुख्यमंत्री ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी ₹14 करोड़ के ब्रिज की सौगात

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
05/05/2026

गोरखपुर : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर के विकास को नई ऊंचाई देते हुए तारामंडल क्षेत्र में एक नवनिर्मित दो-लेन ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया। लगभग ₹14 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार यह पुल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
​उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं ब्रिज का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्रिज के आसपास की वॉटर बॉडी की स्वच्छता और सुंदरीकरण का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यह स्थानीय नागरिकों के लिए एक बेहतर पिकनिक स्पॉट और दर्शनीयस्थल के रूप में उभरे।

​यह ब्रिज न केवल यातायात को गति देगा, बल्कि गोरखपुर के आधुनिक बुनियादी ढांचे की नई पहचान बनेगा।
​विकास की ओर बढ़ता गोरखपुर
​मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी अब वैश्विक मानचित्र पर अपनी नई पहचान बना रही है। रामगढ़ ताल और उसके आसपास के क्षेत्रों (तारामंडल) का कायाकल्प होने से स्थानीय रोजगार और पर्यटन को नई मजबूती मिल रही है।
​इस कार्यक्रम में सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। ब्रिज के शुरू होने से तारामंडल और आसपास के निवासियों ने खुशी जाहिर की है।

14 करोड़ के नए पुल का उद्घाटन, सीएम योगी ने मजदूरों को पास बुलाकर खिंचवाई फोटो

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
05/05/2026

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के तारामंडल क्षेत्र में एक नए विकास कार्य की सौगात दी। उन्होंने वॉटर बॉडी के ऊपर ₹14 करोड़ से अधिक की लागत से बने दो-लेन ब्रिज का विधि-विधान से उद्घाटन किया।
​उद्घाटन के बाद जब मुख्यमंत्री ब्रिज का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनकी संवेदनशीलता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री की नज़र वहां दूर खड़े कुछ मजदूरों पर पड़ी। सीएम ने प्रोटोकॉल किनारे रख तुरंत उन मजदूरों को अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने उन श्रमजीवियों के सम्मान में उनके साथ खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

« Newer PostsOlder Posts »