Web News

www.upwebnews.com

उपज मेरठ ने ‘कलमकार सम्मान-2026’ से सम्मानित किए वरिष्ठ पत्रकार

May 31, 2026

उपज मेरठ ने ‘कलमकार सम्मान-2026’ से सम्मानित किए वरिष्ठ पत्रकार

200 वर्षों की गौरवशाली हिंदी पत्रकारिता को नमन,

मेरठ। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के 200 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एमआईईटी, मेरठ में आयोजित भव्य समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक समय तक उल्लेखनीय योगदान देने वाले 21 वरिष्ठ पत्रकारों को ‘कलमकार सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन द प्रेस क्लब मेरठ एवं उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सम्मानित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
अपने संबोधन में डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की नींव 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित ‘उदन्त मार्तण्ड’ से पड़ी थी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने का प्रभावी साधन है। मेरठ के विकास में भी पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया समाज के हर वर्ग की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने पत्रकारिता में निष्पक्षता, समालोचना और सामाजिक उत्तरदायित्व को आवश्यक बताया।
जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। वहीं महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने पत्रकारों को समाज का प्रहरी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में इंद्र मोहन आहूजा, नीरज कांत राही, पुष्पेंद्र शर्मा, सूर्यकांत द्विवेदी, हरिशंकर जोशी, अनिल बंसल, अभिषेक शर्मा, मुकेश गोयल, अशोक गोस्वामी, विनोद गोस्वामी, रामबोल तोमर, ज्ञान प्रकाश, संत राम पांडेय, नरेश उपाध्याय, नितिन सबरंगी, जे.एम. शाकाल, कुंवर नौशे मियां, ऋचा जोशी, अनिल गौर, विजय राजा, जयवीर त्यागी एवं संजय गौतम को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एमआईईटी के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, द प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा, महामंत्री कुंत कुमार शर्मा, उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पायल अग्रवाल ने किया, जबकि अंत में द प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

अंबेडकरनगर। 30 में को हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट अंबेडकर नगर के तत्वावधान में एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शरद यादव द्वारा संचालित के एन इंडस्ट्रीज, प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बसखारी कार्यालय में किया गया।उपज के जिलाध्यक्ष एंवम प्रान्तीय कार्यकारणी सदस्य सुभाष गुप्ता के संयोजन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस को ऐतहासिक बनाने के लिए अंबेडकर नगर उपज सम्मान की शुरुआत की गई।प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन ओमकार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप मे विमला पति त्रिपाठी एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव उपस्थिति रहे। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद उपज संगठन के पदाधिकारी के द्वारा सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में मंचासीन अतिथियों का अंग वस्त्र के साथ माला पहनकर सम्मान पत्र देते हुए अंबेडकर नगर उपज सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने मौजूद पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पत्रकार के हित में लड़ी जाने वाली हर लड़ाई में वह उनके साथ हैं। वरिष्ठ पत्रकार विमला पति त्रिपाठी,बचुली मिश्र,अनिल तिवारी,सत्यप्रकाश मौर्य,जावेद सिद्दीकी,मो आजम सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी ने जनपद में पत्रकारों के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपज का प्रयास सराहनीय है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखनी से नई पीढ़ी के पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार विमला पति त्रिपाठी, बचुली मिश्रा, अनिल तिवारी, सत्य प्रकाश मौर्य, मोहम्मद आजम, जावेद अहमद सिद्दीकी, नवीन मल्होत्रा, पियूष कटैया, प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, घनश्याम भारती, आशा जयसवाल, निर्पेन्द्र श्रीवास्तव सहित एक दर्जन पत्रकारों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर शरद यादव,समाजसेवी राम प्यारे विश्वकर्मा, समाज सेवी जावेद राइन, समाजसेवी मोहम्मद असलम, यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता, एंवम संगठन से जुड़े पत्रकारिता के क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे युवा पत्रकार अनुज कुमार यादव, पत्रकारिता से शिक्षक तक का सफलता करने वाले सर्वेश कुमार गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अयोध्या समाचार के प्रभारी दुर्गेश पांडे, महेंद्र मिश्रा, गिरीश मिश्रा, इसरार अहमद, जितेंद्र भार्गव,जे आर पी सी के जिला अध्यक्ष सिफत हुसैन, महामंत्री जावेद अहमद ,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज मद्धेशिया को भी सम्मानित किया गया।जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता को उपज प्रदेश संगठन में कार्यकारिणी सदस्य तक का सफर तय करने को अंबेडकर नगर जनपद के लिए एक उपलब्धि बताते हुए उन्हें भी अंबेडकर नगर उपज सम्मान से सम्मानित किया गया।इस मौके पर अरविंद तिवारी,अरुण मिश्रा,मो रईस अहमद, कृष्णकांत तिवारी,,दिलीप सोनी,मोकीम खान, सैयद नवाज, फैमी अब्बास,शहनवाज अशरफ समेत बड़ी संख्या में पत्रकार एवं समाजसेवी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

May 30, 2026

लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: सांसद तेजवीर सिंह चौधरी

उपज ने मनाया 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस
मथुरा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) मथुरा के तत्वावधान में शनिवार को 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन एक स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्षों के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में आयोजक एवं उपज जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रसून शुक्ला, उपज प्रदेश महामंत्री आनंद कर्ण, बलदेव ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी सहित अन्य अतिथियों का पटुका ओढ़ाकर एवं राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह चौधरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को उठाने और शासन-प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता की दो सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, डिजिटल युग की चुनौतियों तथा निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। साथ ही पत्रकारों के मानदेय, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीरता से प्रकाश डाला गया।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सी.पी. सिकरवार, हेमंत अग्र हरि,विजय सिंघल, अनुज उपमन्यु, ऋषि पंडित सहित जिले भर के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन केशवानंद त्रिपाठी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपज के कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

पुलिस पर जानलेवा हमले में तीन दोषियों को सजा

दो को 4-4 व एक को एक साल की सजा, तीनों पर उत्तराखंड में भी अपराधिक मामले
फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 ने सुनाया निर्णय
Post on 30.5.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 6.45 pm

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

उत्तराखंड में वांछित अपराधी रहे तीन बदमाशों को पुलिस पार्टी पर हमले में दोषी करार दिया गया है।आरोपियों के खिलाफ दर्ज केसों की सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 धीरेन्द्र सिंह ने साक्ष्यों के आधार पर दोषी मानाऔर सजा सुनाई। इनमें दो को 4-4 और एक दोषी को एक साल की सजा मिली है।

19 दिसंबर,15 को कटघर क्षेत्र में डीयर पार्क के पास रफातपुर रोड की घटना है।कटघर पुलिस को बदमाशों का सुराग मिला। पुलिस मौके की तलाश में जुट गई।डीयर पार्क पर रफातपुर रोड पर बदमाशों की लोकेशन मिलीं।पुलिस टीम ने घेराबंदी की।टीम देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।इस दौरान पुलिस ने हमलावरों को घेरते हुए गिरफ्तार कर लिया।

मामले की सुनवाई एफटीसी कोर्ट-2 धीरेन्द्र सिंह की अदालत में हुईं।विशेष लोक अभियोजक महेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि अदालत में पुलिस रिपोर्ट व आरोपियों की अपराधिक मामलों से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने तीनों को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। मूंढापांडे के आसिफ और अनमोल को पुलिस पर हमले में
चार चार साल और एक दोषी आशु को एक साल की सजा मिली। प्रत्येक दोषी पर ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

वाराणसी के पत्रकारों के लिए बनेगा मीडिया हाउस: मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

Posted on 30.05.2026 Time 10.00 PM

सरकार से पत्रकारों व समाचार पत्र कर्मियों के लिए कैश लेश चिकित्सकीय सुविधा की उठी मांग
– उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन
वाराणसी 30 मई 2026, वाराणसी के पत्रकारों हेतु मीडिया हाउस बनवाने का आश्वासन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिया है। वह शनिवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट उपज वाराणसी इकाई द्वारा आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हितार्थ अपना सहयोग देने को कहा।
शिवपुर स्थित होटल रवींद्राया रेसिडेंसी में आयोजित पत्रकारिता दिवस पर काशी के मूर्धन्य पत्रकारों का सम्मान भी किया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार शुभकार दुबे, सुरेश प्रताप सिंह, योगेश कुमार गुप्त, विकास पाठक, शरद वाजपेयी एवं प्रदीप उपाध्याय को पत्रकारिता शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं हैं उसको प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर उसे पूरा करने का प्रयत्न किया जाएगा उन्होंने उपज के महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव से कहा कि वह एक प्रतिवेदन तैयार
कर उन्हें दे जिसे वे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक प्रेषित कर उसे क्रियान्वित कराने का प्रयास करेंगे।
अपने उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि कांची कामकोटि पीठ के प्रतिनिधि श्री बी एस सुब्रह्मण्यम मणि ने कहा कि जिस प्रकार भगवान भास्कर के दर्शन कर हम दिन की शुरुवात करते है,उसी प्रकार सुबह समाचार पत्रों के माध्यम से हमें देश विदेश की गतिविधियों से अवगत होते है। इसमें पत्रकारों की भूमिका अहम हो जाती है।
मुख्य वक्ता बीएचयू पत्रकारिता विभाग के आचार्य बाल लखेंद्र जी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के लिए अंग्रेजियत छोड़नी होगी। आज पूरे देश में हिंदी पत्रकारिता अपना एक महत्वपूर्ण साख रखती है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री चेत नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकारिता आज जोखिम का कार्य हो गई है फिर भी दुर्भाग्य है कि पत्रकारों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था आज भी नहीं है। उपज अध्यक्ष विनोद बागी ने मंत्री के समक्ष मांग रखी कि जिस प्रकार सभी को चिकित्सा सुविधा सरकार प्रदान कर रही है लेकिन आज पत्रकारों को कोई चिकित्सीय सुविधा न देना बहुत ही दुर्भाग्य है। सरकार से कैश लेश चिकित्सकीय सुविधा देने की मांग की गई।
इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पंडित अशोक पांडे का तबलावादन एवं वायलिन पर संगति पंडित सुखदेव मिश्र जी ने की उन्होंने लोगों का मंत्र मुग्ध का दिया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ने, स्वागत उद्बोधन डॉ अरविंद कुमार सिंह ने एवं धन्यवाद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल जी ने किया।

« Newer PostsOlder Posts »