Web News

www.upwebnews.com

लोक अदालत में बैंकों के अधिक से अधिक वाद निस्तारण पर जोर

April 22, 2026

लोक अदालत में बैंकों के अधिक से अधिक वाद निस्तारण पर जोर


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तपस्या त्रिपाठी ने बैंक अधिकारियों के संग की बैठक
Post on 22.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
आगामी 9 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों में लंबित मामलों को निपटाने पर जोर दिया गया। मुरादाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व बैंक अधिकारियों की बैठक में वादों के अधिक से अधिक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिला न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम के निर्देश पर एडीआर भवन में बुलाई बैठक में विभिन्न बैंकों के अधिकारी व स्टाफ रहा। बैठक में प्राधिकरण सचिव तपस्या त्रिपाठी ने कहा कि अगली लोक अदालत 9 मई को है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से अपील की कि वे अदालत में उपस्थित होकर प्रीलिटिगेशन व लंबित मामलों का अधिकाधिक निस्तारण की पहल करें। लोक अदालत में मामलों का समाधान कराने के लिए बैंकों से पक्षकारों को व्यापक स्तर पर नोटिस भेजें जाएं।
जानकारी दी कि 14 मार्च की लगीं लोक अदालत में बैंकों से संबंधित 1293 मामलों का निस्तारण किया गया।इस बार भी बैंक अधिकारी अपने स्तर पर प्रीलिटिगेशन मामलों का अधिक से अधिक निपटारा सुनिश्चित कराने में भूमिका निभाएं।

प्रश्न एवं संदर्भ समिति की बैठक में अधिकारियों से मांगा गया जवाब

 

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
21/04/2026

विकास योजनाओं पर हुई गहन समीक्षा

सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एनेक्सी सभागार में हुई बैठक, डीएम-एसएसपी समेत कई जनपदों के अधिकारी रहे मौजूद

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की “प्रश्न एवं संदर्भ समिति” के तहत मंगलवार को एनेक्सी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समिति के सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गोरखपुर सहित महाराजगंज और देवरिया जनपद के अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली गई और कई मामलों में जवाब तलब किया गया। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, विधायक राम सूरत राजभर, विजय बहादुर पाठक, महाराजगंज के जिलाधिकारी संतोष शर्मा, सीडीओ महाराजगंज महेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान समिति ने शासन की विभिन्न योजनाओं, विभागीय कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की गहन समीक्षा की। सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों से स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
समिति द्वारा आबकारी राजस्व वसूली, लंबित राजस्व, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए कार्यों, अधूरे परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों व कर्मचारियों के रिक्त पदों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल उठाए गए। अधिकारियों से पूछा गया कि रिक्त पदों को भरने के लिए अब तक क्या प्रयास किए गए और दवाओं की उपलब्धता व जांच सुविधाओं की वर्तमान स्थिति क्या है।
शिक्षा विभाग से संबंधित बिंदुओं पर भी समिति ने विस्तार से जानकारी ली। परिषदीय विद्यालयों, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, स्कूलों में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली, बिना मान्यता संचालित विद्यालयों की जांच, स्कूल बसों के परमिट व फिटनेस की स्थिति जैसे मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया।
इसके अलावा समिति ने यह भी पूछा कि कितने विद्यालय अभी तक विद्युत सुविधा से वंचित हैं और वहां व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। मिड-डे मील की गुणवत्ता, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति और शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के स्थानांतरण व कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई।
परिवहन विभाग से संबंधित मामलों में बिना परमिट चल रहे वाहनों, 15 वर्ष से अधिक पुराने स्कूल वाहनों की स्थिति और ड्राइवर-कंडक्टर के सत्यापन पर भी सवाल उठाए गए। समिति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनपद में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया that शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी दी।
महाराजगंज के जिलाधिकारी अमित शर्मा और वहां के अधिकारियों ने भी अपने जनपद की योजनाओं और प्रगति रिपोर्ट समिति के समक्ष रखी। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन बिंदुओं पर जानकारी अधूरी है, उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाए और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
सभापति ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार की बैठकें केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी।
बैठक के अंत में समिति ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे मांगी गई सूचनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं और जनहित से जुड़े मामलों में तेजी लाएं। इस दौरान संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हिटवेब को लेकर जिला अस्पताल ने पूरी की तैयारी

जिला प्रशासन ने अलर्ट किया जारी।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 21/04/2026

बलिया में बढ़ते तापमान को देखते हुए लू ( हितवेब ) को लेकर बलिया जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है वही हिटवेब से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। जिला अस्पताल में कोल्ड वार्ड बनाया गया है जिसमे लू से बचाव के लिए पंखा, कुल्लर, एससी लगाई गई है। वही फ्रिजर में आइस पैक और तौलियां तक की व्यवस्थाएं की गई है हॉस्पिटल प्रांगण में टेंट भी लगाया गया है वही पर्ची काउंटर पर दूर दराज से आने वाले लोगों के लिए टीनसेड लगाई गई है हमारे यहां जिला अस्पताल प्रतिदिन 1500 से लेकर 2000 तक ममारोको का इलाज किया जाता है। अभी लू ( हिटवेब ) का कोई मरीज नही आ रहा है अगर आते है तो हमारी पूरी व्यस्थाएं पूरी कर ली गई है।

मुरादाबाद में प्रदर्शन के दौरान, महिला के दुपट्टे में लगी आग

मुरादाबाद। शहर के इंपीरियल चौराहा स्थित कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रदर्शन के दौरान महिला नेता के दुपट्टे में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय हिंदू परिषद द्वारा महिला बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा समाजवादी पार्टी का झंडा जलाया जा रहा था। झंडा जलाने के दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और पास खड़ी महिला प्रदेश अध्यक्ष के दुपट्टे में आग पकड़ ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही दुपट्टे में आग लगी, मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और महिला को आग से अलग करते हुए दुपट्टा बुझा दिया। इस त्वरित कार्रवाई के चलते किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और महिला सुरक्षित बच गईं।

बेटे फरजंद ने साथियों संग की थीं हत्याएं,पिता फहीम गिरफ्तार

-एक दिन पहले प्रापर्टी डीलर पिता फहीम पर हमले को बर्दाश्त नहीं कर पाया फरजंद, 24 घंटे में राजा-फरहा की चाकुओं से गोद डाला
-छह लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम, मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज
दोहरे हत्याकांड में आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी

डबल मर्डर केस का खुलासा–
Post on 21.4.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
चक्कर की मिलक में सोमवार को दोहरे हत्याकांड में प्रापर्टी डीलर फहीम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शहर भर में सनसनी मचाने वाले हत्याकांड का चौबीस घंटे में खुलासा कर दिया।‌पुलिस का कहना है कि हत्याएं फहीम के बेटे फरजंद ने की। उसके साथ अन्य हमलावर भी थे। फरजंद ने एक दिन पहले पिता फहीम को घायल देखना बर्दाश्त नहीं कर पाया और दंपति की बेदर्दी से हत्या कर दी। पुलिस ने प्रापर्टी डीलर फहीम को गिरफ्तार कर लिया है।केस में छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया गया।
पुलिस को जांच में पता चला कि प्रापर्टी डीलर फहीम ने नहीं, बल्कि पुत्र फरजंद इस घटना को अंजाम दिया। दरअसल इस घटना से एक दिन पहले पैसे के लेनदेन में हुईं कहासुनी में राजा ने फहीम के सिर पर ईंट दे मारी जिससे उसका सिर फट गया। फहीम को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की हालत पुत्र फरजंद को बर्दाश्त नहीं कर पाया। आरोप है कि इसीके बाद फरजंद बदला लेने पर उतारू हो गया।

*यह हुईं थीं घटना*
सोमवार रात में सिविल लाइंस में चक्कर की मिलक में डबल – मर्डर केस से सनसनी मच गई।पाँलिश कारीगर राजा और पत्नी फरहा की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की वजह संपत्ति में पैसे के लेनदेन माना गया। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि एक साल पहले प्रापर्टी डीलर फहीम आरिफ व नवाब ने 2 लाख 24 हजार रुपए प्लाँट का सौदा किया। राजा ने दो लाख रुपए का भुगतान कर दिया। बाकी 24 हजार रुपए बकाया थे।इसी रकम को लेकर राजा व फहीम में विवाद था। 19 अप्रैल को फहीम मिलने गया तो कहासुनी हो गई। इस पर राजा ने उसके ईंट मार दीं। फहीम को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की हालत देखकर फरजंद ने बदला लेने की ठान ली।पुलिस का कहना है कि फरजंद ने आरिफ व नवाब को बदले के लिए उकसाया। बदला लेने के इरादे से ही हत्या की योजना बन गई।

*एक दिन में ले लिया हमले का खून से बदला*
पुलिस की कहना है कि फरजंद ने पिता पर हमले का बदला ले लिया। अगले दिन फरजंद अन्य हमलावर उनके घर पहुंचे और पालिश कारीगर राजा व पत्नी फरहा को चाकुओं से गोद डाला। पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी फहीम को अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद हिरासत में ले लिया। मृतक राजा के भाई शुएब की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया है।

डबल मर्डर केस—
*मुठभेड़ में एक कौर आरोपी अनस भी गिरफ्तार*

चक्कर की मिलक में कारीगर राजा और पत्नी फरहा की हत्या में पुलिस ने एक और आरोपी अनस को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अनस को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगीं है। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया कि फरजंद ने पिता का हुए अपमान का बदला लेने को कहा।

*राजा के शरीर पर चाकुओं के 40 वार*
हत्यारोपियों ने दंपति पर ताबड़ तोड़ चाकुओं के वार किए।पीएम रिपोर्ट में राजा के शरीर पर चाकुओं के चालीस वार के निशान आए। जबकि पत्नी फरहा के शरीर पर छह वार किए गए। दोनों ने तत्काल दम तोड़ दिया।

« Newer PostsOlder Posts »