Web News

www.upwebnews.com

रेलवे में मनाईं गई बाबा साहब की 135 वीं जयंती

April 15, 2026

रेलवे में मनाईं गई बाबा साहब की 135 वीं जयंती


-डीआरएम दफ्तर में मनन सभागार में हुआ कार्यक्रम
-कार्यक्रम में रेल अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद

Post on 15.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर डीआरएम कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को डीआरएम दफ्तर में
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआरएम व अन्य अधिकारी व यूनियन पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण किया। अध्यक्षीय संबोधन में डीआरएम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत के सामाजिक निर्माण के महान शिल्पी थे। उनके विचार सिखाते है कि समाज की प्रगति तभी संभव है,हर व्यक्ति को समान अवसर व सम्मान मिले।कहा कि रेलकर्मियों का कर्तव्य है कि अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता व सेवा भावना को सर्वोपरि रखे।
कार्यक्रम में एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर अधिकारी , एनआरएमयू, यूआरएमयू, एससी-एसटी , ओबीसी यूनियन पदाधिकारी व रेल कर्मचारी रहे।

Indian-flagged LPG vessel MV Jag Vikram successfully reached the Deendayal Port in Kutch today.

Posted on 15.04.2026 Time 09.12 PM

New Delhi, 15 April 26, The Indian-flagged LPG vessel MV Jag Vikram successfully reached the Deendayal Port in Kutch in Gujarat today. The vessel, carrying 20,400 metric tons of LPG berthed at Oil Jetty No. 1 at Deendayal port. This arrival is significant as it marks the first Indian vessel to navigate the Strait of Hormuz since the announcement of a 14-day ceasefire between the United States and Iran.

नासिक TCS में Sex Extortion पर महिला आयोग सख्त, लिया संज्ञान

Breaking News UP Web News

Posted on 15.04.2026 Time 08.58 PM

National Commission for Women, Nashik TCS Sex extortion case

नई दिल्ली 15 अप्रैल 26, राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बीपीओ इकाई में महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न घटना से संबंधित मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि घटना की गहन जांच के लिए चार सदस्‍यीय जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति शुक्रवार को घटना स्थल का दौरा करेगी और दस दिन के भीतर आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Big Breaking: फास्ट टैग लगे वाहनों का सत्यापन करेंगे बैंक

Breaking News UP Web News

Posted on 15.04.2026 Time 08.41 PM New Delhi, NHAI, Bank, Fast teg

नई दिल्ली, 15 अप्रैल 26 (प्रसार भारती समाचार) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी फास्टैग जारीकर्ता बैंकों को फास्टैग से जुड़े वाहन पंजीकरण नंबरों का तत्काल सत्यापन करने के निर्देश जारी किए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता को बढ़ाना है। मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय उन शिकायतों के बाद लिया गया है जिनमें फास्टैग रीडर द्वारा दर्ज किया गया विवरण वाहन की नंबर प्लेट पर प्रदर्शित वास्तविक पंजीकरण नंबर से मेल नहीं खाता है।

New Delhi, 15 April 26 (Prasar Bharati News) The National Highways Authority of India has issued instructions to all FASTag-issuing banks to immediately verify the vehicle registration numbers associated with FASTags. The move is aimed at enhancing the accuracy and reliability of data in the electronic toll collection system, the Ministry of Road Transport and Highways said. The ministry said the decision was taken after complaints that the details entered by the FASTag reader did not match with the actual registration number displayed on the vehicle’s number plate.

ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध समाप्ति की ओर

Washington, April 15: US President Donald Trump has said that the war with Iran is “almost over.” Iranian officials are about to agree to a peace deal. In an interview, Mr Trump claimed that even if he withdrew his forces now, it would take Iran 20 years to rebuild the country. Mr Trump’s comments came hours after US Central Command said the blockade of Iran’s ports had been fully implemented within 36 hours of starting.
वाशिंगटन, 15 अप्रैल 26, अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग समाप्त होने वाला है। ईरान के अधिकारी शांति समझौते पर सहमत होने वाले हैं। एक साक्षात्कार में, श्री ट्रम्प ने दावा किया कि यदि वह अभी अपनी सेना वापस बुला लेते हैं, तो भी ईरान को देश के पुनर्निर्माण में 20 वर्ष लगेंगे। श्री ट्रम्प की यह टिप्पणी अमरीकी केंद्रीय कमान के यह कहने के कुछ घंटों बाद आई है कि ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी शुरू होने के 36 घंटों के भीतर पूरी तरह से लागू कर दी गई थी।
वहीं, ईरान के सैन्य केंद्रीय कमान के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यदि उसके बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहती है, तो वे ओमान की खाड़ी और लाल सागर में समुद्री व्यापार को भी अवरुद्ध कर देंगे।
« Newer PostsOlder Posts »