Web News

www.upwebnews.com

J&K News उधमपुर में बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मृत्यु

April 20, 2026

J&K News उधमपुर में बस खाई में गिरी, 10 यात्रियों की मृत्यु

Posted on 20.04.2026 Time 12.13 Noon Monday, Bus Accident in Udhampur , 10 died

उधमपुर (जम्मू कश्मीर), 20 अप्रैल 26 JK News, जिले के रामनगर क्षेत्र में यात्री बस के खाई में गिरने से 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई है। कई अन्य घायल हुए हां। घायलों को एयर एम्बुलेंस से जम्मू के अस्पताल में लाया गया है। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने अपधमपुर के डीसी से बात की है और आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे यात्री बस एक तीव्र मोड पग असंतुलित हो गई और खाई में जा गिरी। बस गिरते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घटना स्थल से 10 यात्रियों के धाव बरामद किए गए है। घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से एयर एम्बुलेंस से उन्हें जम्मू भेजा गया है।

यूपी में आईएएस अफसरों के तबादले, 15 डीएम बदले 

लखनऊ, 20 अप्रैल 26 ,( यूपी न्यूज)। शासन ने बीती देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें आगरा, सहारनपुर, अमरोहा, फतेहपुर, झांसी, उन्नाव समेत 15 जिलों के डीएम बदल गए हैं। सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीम बनाया गया है।

उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया, सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया गया, अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया, हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीणा उन्नाव के डीएम बने, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह लखीमपुर खीरी के डीएम बने, औरैया के डीएम डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी मैनपुरी के डीएम बने, सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल आगरा के डीएम बनाए गए, आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया, बुलंदशहर की डीएम श्रीमती श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया गया, फतेहपुर के डीएम रविंद्र सिंह को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत का विशेष सचिव बनाया गया, झांसी के डीएम मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया, श्रावस्ती के डीएम अश्वनी कुमार पांडे को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया, रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को बाल विकास एवं पुष्टाहार का निदेशक बनाया गया, आईएएस किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया, लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का मंडल आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही कई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट

Dehradun,  गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को वैदिक मंत्रों और धार्मिक उल्‍लास के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। दोनों तीर्थस्थलों के खुलने के साथ ही राज्य में वार्षिक चार धाम यात्रा का भी औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया है।

इस्लामाबाद वार्ता विफल हुई तो फिर ईरान पर होंगे हमले : ट्रंप

Donald Trump

वाशिंगटन। UP Samachar Sewa राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा है कि ईरान के साथ अगर इस्लामाबाद वार्ता विफल हुई तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों को निशाना बना सकता है। कल हॉर्मूज जल डमरू मध्य में दो जहाजों पर गोलीबारी करके ईरान ने समझौते का उल्लंघन किया है।

ट्रंप ने कहा बातचीत के लिए अमरीका के प्रतिनिधि इस्लामाबाद जा रहे हैं। उन्होंने ईरान पर होर्मुज जल-डमरू-मध्य में युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। श्री ट्रंप ने कहा कि अमरीकी प्रतिनिधिमंडल कल इस्‍लामाबाद पहुंचेंगा। हालांकि ईरान ने अभी तक वार्ता की पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने कल होर्मुज जल-डमरू-मध्य में गोलीबारी की, जिसे उन्होंने युद्धविराम समझौते का पूर्ण उल्लंघन बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई घटनाओं में एक फ्रांसीसी जहाज और ब्रिटेन के एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया गया, जो अस्वीकार्य है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर वार्ता विफल होती है, तो अमरीका ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बना सकता है, जिन्हें आसानी से ध्वस्त किया जा सकता है।

शहर विधायक ने अग्निकांड में पीड़ित को दीं 1.20 लाख रुपए की आर्थिक मदद

-विधायक रितेश गुप्ता स्वीट्स संचालक के घर कोठीवाल नगर पहुंचे,सौंपा 1.20 लाख का चेक

Post on 19.4.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
घर में लगीं आग में सब कुछ गंवा चुके स्वीट्स स्वामी राजा कश्यप को विधायक रितेश गुप्ता से राहत मिली।शहर विधायक ने स्वीट्स स्वामी को 1.20 लाख रुपए का चेक सौंपा। विधायक ने सहानुभूति जताते हुए अन्य मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया।
शहर के कोठीवाल नगर में स्वीट हाउस के स्वामी राजेश कश्यप के घर में आग लग गई। घर में शार्टसर्किट से लगीं आगसे सारा सामान जलकर राख हो गया। लाखों रुपए का सामान जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ।हालांकि गनीमत रहीं कि इस दौरान घर में सदस्य न होने से बचाव हो गया। स्वीट्स स्वामी दुकान है। परिवार की आजीविका का यहीं साधन है।
घटना से परिवार गहरे सदमे और आर्थिक संकट में है। इस बीच अग्निकांड में सब कुछ गंवा बैठे राजेश कश्यप के विधायक रितेश गुप्ता ने सहायता की पहल की।
रविवार देर शाम भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दी। इस दौरान विधायक ने एक लाख 20 हजार रूपए का चेक सौंपा। भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद की जाएगी।

« Newer PostsOlder Posts »