Web News

www.upwebnews.com

गिजरौली में संघ शाखा का वार्षिक उत्सव, स्वयंसेवकों ने दिखाए कौशल

April 20, 2026

गिजरौली में संघ शाखा का वार्षिक उत्सव, स्वयंसेवकों ने दिखाए कौशल

-गुरुजी शाखा के वार्षिक उत्सव में पधारे अतिथि

हाथरस।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गिजरौली स्थित गुरुजी शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने योग, व्यायाम, दंड प्रहार और नियुद्ध के प्रदर्शन कर अनुशासन और कौशल का परिचय दिया।उत्सव का शुभारंभ जिला प्रचारक जय किशोर और नगर संघ चालक डॉ. पी.पी. सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक जय किशोर ने कहा कि शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और संस्कारों का विकास होता है। शाखा में सामाजिक समरसता के साथ स्वयंसेवक एक-दूसरे से जुड़ते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।उन्होंने कहा कि संघ समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और शताब्दी वर्ष के तहत ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से संस्कारित समाज के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही स्वदेशी, स्वधर्म, स्वराज और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों के पालन पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन नगर कार्यवाह अमित गौतम ने किया। इस अवसर पर नगर प्रचारक शिवम, विपिन, राजू, शरद तिवारी, रामहरी चाहर, अशोक गौड़, कृष्ण गोपाल, अरविंद, हरेंद्र सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

पत्रकार  वेदप्रकाश हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल 11 आरोपी जेल

हाथरस।पत्रकार  वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में कोतवाली नगर पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को आगरा निवासी नीतू शर्मा ने थाना सहपऊ में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की 6 अप्रैल की रात मकान कब्जाने की नीयत से हत्या कर दी गई। विवेचना के दौरान घटना स्थल कोतवाली नगर क्षेत्र में पाए जाने पर मामला वहां स्थानांतरित किया गया।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में 20 अप्रैल को कोतवाली नगर पुलिस ने कन्हैया पुत्र मुरारी लाल निवासी दिल्ली वाला चौक, हाथरस को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक इससे पहले इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ताजा गिरफ्तारी के बाद कुल 11 आरोपी हिरासत में हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव और उनकी टीम शामिल रही।

तीन प्रधानाचार्यों को राज्य स्तरीय सम्मान

हाथरस।जिले के तीन प्रधानाचार्यों को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें प्रदेश भर के सैकड़ों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।सम्मान पाने वालों में रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव, उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन और कन्या इंटर कॉलेज सासनी की प्रधानाचार्य डॉ. उमा कुमारी शामिल हैं। तीनों ने अपने-अपने विद्यालयों में अधिकतम छात्र-छात्राओं को परीक्षा में प्रतिभाग कराकर उल्लेखनीय परिणाम दिलाए।लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के करीब 409 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान तीनों प्रधानाचार्यों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बताया गया कि रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की 16 छात्राएं, कन्या इंटर कॉलेज सासनी की 13 छात्राएं और आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के 5 छात्र इस परीक्षा में सफल हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें तीनों प्रधानाचार्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने इन प्रयासों को विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Hathras विभिन्न स्थानों पर निकाली भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा

अखईपुर के खोरना, सासनी और बिर्रा में धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

हाथरस। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर गांव अखईपुर स्थित खोरना, बिर्रा और कस्बा सासनी में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभाग किया।अखईपुर खोरना में शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट योगेश कुमार रावत ने किया। उन्होंने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी। यात्रा मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव उपस्थित रहे। डॉ. भार्गव ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणा स्रोत हैं। शोभायात्रा का कुशल संचालन संयोजक ह्रदेश रावत ने किया। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, सर्वेश रावत, सत्येंद्र पहलवान, बिपिन रावत, सनी रावत, प्रधान मोहन रावत, कृष्ण कुमार रावत, ओम शंकर रावत, अभिषेक रावत, अमन भार्गव, नितिन पंडित और देव रामदेव सहित ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाजों के कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा उपस्थित रहे। दूसरी ओर गांव विर्रा गांव में परशुराम शोभायात्रा मेंअ श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। गांव में परशुराम मार्ग और चैक का अनावरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्रक्रम में क्षेत्रीय विकास संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रविकांत शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता और आस्था का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सासनी में भी विशाल भगवान परशुराम शोभायात्रा का का अयोजन कियागया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों और बाजारों में होकर निकली मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा का शोभायात्रा का जोशीला स्वागत किया गया।

पुलिस की सक्रियता.परिवार से मिली लापता बच्ची

मैंनपुरी जनपद की थाना कुरावली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत घिरोर तिराहे पर मिली तीन वर्षीय गुमशुदा बच्ची को उसके परिवार से सुरक्षित मिला दिया। इस कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली और पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।
फर्दखाना निवासी पुष्पा देवी पत्नी सुनील कुमार एक बच्ची को लेकर कुरावली थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्ची उन्हें घिरोर तिराहा पर रोती हुई अकेली
मिली थी। बच्ची डरी हुई थी और अपनी पहचान नहीं बता पा रही थी।
सूचना मिलते ही थाना कुरावली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बच्ची की पहचान और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। स्थानीय पूछताछ और जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने बच्ची की पहचान दक्षिणी फर्दखाना निवासी गौरव की लगभग तीन वर्षीय पुत्री मन्नू के रूप में की। इसके बाद पुलिस टीम ने बच्ची के पिता गौरव पुत्र राकेश को थाने बुलाया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बच्ची को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को पाकर परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल, महिला कांस्टेबल सपनलता और रीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटना के बाद कस्बा वासियों ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।
« Newer PostsOlder Posts »