Web News

www.upwebnews.com

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस 30 घायल ,8 गंभीर, एक की हुई मौत

August 12, 2026

अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस 30 घायल ,8 गंभीर, एक की हुई मौत

गुरुद्वारा कमेटी द्वारा कांवरियों की गयी खाने पीने की व्यवस्था

मितौली खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हादसे में कांवड़ियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी जिसमें सवार लगभग 73 श्रद्धालुओं में से करीब तीस यात्री घायल व एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
श्रद्धालुओं के अनुसार बिहार के पश्चित चंपावत जिले के ग्राम बिटिया के रहने वाले करीब 73 श्रद्धालु एक निजी डबल डेकर बस पर सवार होकर हरिद्वार से हरि की पौड़ी से गंगाजल भरकर श्री राम जन्म भूमि अयोध्या जा रहे थे। जैसे ही बस मंगलवार की रात करीब 12 बजे जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास पहुंची तभी चालक को अचानक छपकी लगी जिस कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी,हादसे में बस के अंदर बैठे व सौ रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गयी,इस दौरान कई लोग सीटों से बस के अन्दर उछल कर गिरे जिससे बुरी तरह घायल हो गये। और बस में फंसे हुए चीख-पुकार करने लगे।
चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे,हादसे की सूचना पाकर उचौलिया थाना प्रभारी अवधराज सेंगर, एन एच आई की टीम और डॉक्टर संजीत सिंह सनी अपनी टीम से साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गये,पुलिस,ग्रामीणों और सेवा जुनून की टीम, एन एच आई की ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।हादसे में बस में सवार करीब 73 श्रद्धालुओं में से करीब 30 यात्री घायल व चालक सहित 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पसगवां भेजा जहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल हरिशंकर लाल यादव (50)को मृत्यु घोषित कर दिया।वही 8 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया बाकी 30 यात्रियों का इलाज सीएचसी पसगवां चल रहा है।घायलों में महिलाएं,पुरुष और बच्चे भी शामिल है।
हादसे में कई घायल श्रद्धालुओं ने एम्बुलेंस चालकों पर प्रति मरीज 200 रुपए लेने का भी गंभीर आरोप लगाया है।वही गुरुद्वारा कमेटी द्वारा कावड़ियों के खाने पीने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गयी।
इस संबध में थाना प्रभारी उचौलिया अवधराज सेंगर ने बताया कि रात में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गयी थी,घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है,आरटीओ से बात हो चुकी है,शाहजहांपुर से बस आ रही बस आने के बाद सभी यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
*हादसे में गंभीर घायलों की सूची*
चालक सलाउद्दीन(43)पुत्र यूसुफ,
यात्री लाभा देवी(50),पत्नी हीरालाल
सरल मेहता(45)पुत्र रघुवीर
सुखदेव दास(65)
सूगी देवी(35)पत्नी नरेंद्र
हीरालाल(65)पुत्र रामदयाल
सुशीला देवी (60)
सुगाता देवी(50)

*हादसे में मृतक*

हरीशंकर लाल यादव(50)पुत्र अज्ञात

*हादसे में घायलों की सूची*

लालमती(40)पत्नी रामौतार
सुगंति(55)पत्नी मोरी
लालजी(65) पुत्र जय प्रसाद
लावन्ती देवी (60) पत्नी जय प्रसाद
बसन्ती देवी (60) पत्नी रामबरन
रोकवा कुमारी (66) पत्नी रामावतार
गीता देवी (55) पत्नी मेता प्रसाद
धीरज कुमार (30) पुत्र गौरी शंकर
होरीलाल (40) पुत्र बहादुर
मनोज (50) पुत्र नथुनी चौधरी
सरल वाजपेयी (38) पुत्र रघुवीर
वोवी (55) पत्नी हरबली प्रसाद
बनिता (27) पुत्री हरबली प्रसाद
हरिवन (40) पुत्र काशी प्रसाद
प्रियंका (27) पुत्री संजय
आयुष (35) पुत्र हरबली प्रसाद
राधिका (40) पत्नी राजा प्रसाद
आंचल (24) पुत्री अनिल यादव
राजुवती (35) पत्नी अनिल यादव
संजय (28) पुत्र माहुत प्रसाद
रमाकान्त (55) पुत्र भवन प्रसाद
निरमल (36) पुत्र काशिम प्रसाद
दीपक (30) पुत्र शत्रु सिंह
राममूर्ति (45) पुत्र गया प्रसाद
सुभाष (30) पुत्र रामचन्द्र
दिनेश (38) पुत्र राम सुख
ज्ञानू देवी (35) पत्नी कामता प्रसाद
सुमन देवी (25) पत्नी शिवम
शिल्पी (40) पत्नी रामखिलावन
अजय कुमार (45) पुत्र रवि कुमार सम्मिलित हैं।

लाठी-डंडों से हुई मारपीट में मौत,अंतिम संस्कार से पहले लगाया जाम

हत्यारोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग

एसपी सिंह
मितौली, खीरी। थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक ही समुदाय के लोगों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल 65 वर्षीय किशोरी लाल वर्मा पुत्र पोहकर की मौत के बाद बुधवार को गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरे मृतक सुधीर पुत्र नारायण सक्सेना की मौत के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जाता है कि मंगलवार सुबह खमरिया गांव में मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए थे। मारपीट में किशोरी लाल वर्मा की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र रजनीश की तहरीर पर मितौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
पी एम हाउस से जब बुधवार को किशोरी लाल वर्मा का शव गांव खमरिया पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। परिजनों ने शव को कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दी। आक्रोशित लोग हत्यारोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए “बाबा न्याय दो, हमें न्याय दो” के नारे लगाने लगे।
जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नीमगांव, मैगलगंज और मितौली थाने सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
इसके बाद एसडीएम मितौली संतदास पंवार तथा नायब तहसीलदार शशांक शेखर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई और नियमानुसार कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और सड़क से शव हटाया गया, जिसके बाद कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए यूपी में चलेंगी अतिरिक्त बसें

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार ने दिया बहनों को तोहफा, 26 से 31 अगस्त तक रहेगी विशेष सतर्कता

*रक्षाबंधन के लिए परिवहन निगम की शत-प्रतिशत बसें ऑनरोड रखने के निर्देश*

*दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, कानपुर होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी परिवहन कनेक्टिविटी*

*यात्रियों की सहायता के लिए 24 घंटे संचालित होगा कंट्रोल रूम, बेहतर व्यवस्था की होगी निगरानी*

*त्योहार के दौरान छुट्टियों पर रोक, कर्मचारियों को विशेष प्रोत्साहन राशि देने का प्रबंध*

*लखनऊ, 12 अगस्त 2026।* रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए योगी सरकार ने व्यापक परिवहन व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 26 अगस्त से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए प्रदेश में अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस फैसले से त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। त्योहार से पहले और उसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए परिवहन निगम को अधिकतम बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर यात्रियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए इस दिशा में अतिरिक्त सेवाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया है। यात्रियों की मांग के अनुसार लखनऊ और कानपुर समेत विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

*बस अड्डों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं*
योगी सरकार ने केवल बसों की संख्या बढ़ाने पर ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है। सभी बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, यात्री प्रतीक्षालयों में पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बस संचालन की जानकारी यात्रियों तक लगातार पहुंचाने के लिए 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। भीड़ वाले बस स्टेशनों पर पर्यवेक्षकों की निरंतर मौजूदगी रहेगी, जबकि डिपो और क्षेत्रीय अधिकारी भी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

*दिल्ली से पूर्वांचल तक बढ़ेगी परिवहन कनेक्टिविटी*
परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन. सिंह ने भी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आवश्यकतानुसार बस संचालन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए पूर्वी क्षेत्रों और दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बसों के संचालन संबंधी मौजूदा प्रतिबंधों में जरूरत के मुताबिक छूट देने का प्रावधान किया गया है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की वास्तविक मांग के अनुरूप बसों की उपलब्धता बढ़ाना है, ताकि किसी भी प्रमुख मार्ग पर यात्रियों को लंबे समय तक बस का इंतजार न करना पड़े।

*चालक-परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि*
रक्षाबंधन के दौरान लगातार सेवाएं देने वाले परिवहन कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजना लागू की गई है। छह दिनों में निर्धारित शर्तों के साथ 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले पात्र चालक-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त राशि का प्रावधान है।

डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में छह दिनों तक प्रतिदिन उपस्थित रहने वाले पात्र तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। हालांकि चालक-परिचालकों के लिए योजना की पात्रता सेवा के 64 प्रतिशत से अधिक लोड फैक्टर से जुड़ी होगी। चिन्हित बस स्टेशनों पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के प्रोत्साहन के लिए भी 90 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

एटा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहर में गूंजे देशभक्ति के नारे

एटा 12 अगस्त उप्रससे। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में कैलाश मंडल और श्रीराम मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से यात्रा शुरू की, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता, युवा और पदाधिकारी शामिल हुए।

यात्रा के शुभारंभ से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल गूंज उठा। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, सड़कों पर तिरंगे लहराते हुए दिखाई दिए। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे और राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कैलाश मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह बना रहा और उन्होंने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
इस यात्रा में एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक और अन्य नेताओं ने भी हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
यात्रा में युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवा पूरे जोश के साथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है।

August 11, 2026

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने ठोकी ताल

केंद्रीय पर्यवेक्षक सीताराम लांबा बोले- जनता और कार्यकर्ताओं की मजबूत पकड़ वाले व्यक्ति को मिलेगी जिम्मेदारी, गुटबाजी दूर करना बड़ी चुनौती

हाथरस। वार्ड और बूथ स्तर से लेकर जिला संगठन तक कांग्रेस को मजबूत करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती से मैदान में उतारने की तैयारी के तहत कांग्रेस नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान ने हाथरस में गति पकड़ ली है। इसी अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं राजस्थान के पूर्व मंत्री सीताराम लांबा हाथरस पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की स्थिति को लेकर मंथन किया।अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेसियों ने संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने सुझाव रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने पर्यवेक्षक के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन पत्र भी जमा किए। प्राप्त आवेदनों को पर्यवेक्षक द्वारा केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीताराम लांबा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चयन में आंतरिक लोकतंत्र को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी, जिनकी जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ हो। ब्लॉक स्तर तक भी इसी प्रक्रिया के तहत कमेटियों का गठन किया जाएगा।लांबा ने स्वीकार किया कि हाथरस में कांग्रेस का संगठन कमजोर है और इसी वजह से पार्टी की स्थिति भी कमजोर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य इसी कमजोरी को दूर कर पार्टी को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाना है।उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता यदि जनता से दूर रहेंगे तो संगठन मजबूत नहीं हो सकता। इसी उद्देश्य से वह अगले सात दिनों तक हाथरस में प्रवास करेंगे और पुराने एवं सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझेंगे। उन्होंने संगठन की कमजोरी के पीछे गुटबाजी को भी एक कारण माना और कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को नई मजबूती देने के लिए गंभीरता से काम किया जाएगा।जिलाध्यक्ष पद के दावेदार की योग्यता को लेकर उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति का कम से कम पांच वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय होना जरूरी है। इसके लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होने से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा।विधानसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी के सवाल पर लांबा ने कहा कि स्थानीय प्रत्याशी का होना महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्थानीय प्रत्याशी जनता के बीच रहकर क्षेत्रीय समस्याओं को बेहतर तरीके से उठा सकता है।संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक सीताराम लांबा के समक्ष वर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरद उपाध्याय नंदा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। इससे संगठन के भीतर जिलाध्यक्ष पद को लेकर संभावित मुकाबले की तस्वीर भी सामने आने लगी है।प्रेस वार्ता के दौरान पीसीसी पर्यवेक्षक अदनान मियां, पूर्व जिलाध्यक्ष कासगंज सुभाष गांधी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस बुलंदशहर प्रज्ञा गौड़ भी मौजूद रहीं।बैठक में पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, करुणेश मोहन दीक्षित, शरद उपाध्याय नंदा, मथुरा प्रसाद कुशवाहा, पं. ब्रह्मदेव शर्मा, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक पचौरी एडवोकेट, अजीत गोस्वामी, अवधेश बख्शी, कपिल सिंह, डॉ. मुकेश चंद्रा, सुनील गौड़, प्रदीप तेनगुरिया, संजीव आंधीवाल, पं. ऋषि कुमार कौशिक, अशोक कुमार गुप्त, ललतेश गुप्ता, अनुज कुमार संत, विष्णु कुमार, हरिशंकर शर्मा, आरके राजू, कृष्णा गुप्ता, निखिलवर्ती पाठक, प्रभाशंकर शर्मा, तौकीर आलम, अविनाश चंद्र पचौरी, जैनुद्दीन जैन, पूरनचंद वार्ष्णेय, कुलदीप कुमार, राजू चौधरी, नूरुद्दीन कुरैशी, अखलाक भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

« Newer PostsOlder Posts »