Web News

www.upwebnews.com

एटा के सक्सेना दम्पत्ति को मिला भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान

January 15, 2026

एटा के सक्सेना दम्पत्ति को मिला भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान

एटा के सक्सेना दंपति को मिला हिंदी गौरव सम्मान

एटा 15 जनवरी उप्रससे। विश्व हिंदी दिवस पर भारतीय उच्चायोग कोलम्बो तथा पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग द्वारा स्वामी विवेकानंद संस्कृति केंद्र कोलम्बो में आयोजित बीसवें लेखक मिलन शिविर में जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पूर्व हिंटी विभागाध्यक्ष डाॅ० राकेश सक्सेना एवं डाॅ० सुनीता सक्सेना को हिंदी साहित्य लेखन, प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। यह सम्मान विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो० अंकुरण दत्ता, केलणीय विश्वविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो0 नीता सुभाषिनी तथा प्रो० अतिला कोथलाविया द्वारा प्रदान किया गया। श्रीलंका में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के अठारह राज्यों से शताधिक विद्वानों ने सहभाग किया।
इस उपलब्धि पर डाॅ० राजीव कुलश्रेष्ठ, डाॅ०भूपेन्द्र शंकर, डाॅ०भारत भूषण परिहार, रामनरेश मिश्र, अजय चतुर्वेदी, डाॅ० प्रवेश पाण्डेय, संजीव गोयल, डाॅ०अनिल सक्सेना, डाॅ०राकेश मधुकर, डाॅ०जी०के०शर्मा, डाॅ०आनंद गौतम, डाॅ०सुभाष दीक्षित ने हर्ष व्यक्त किया है।

जोर जबरदस्ती से चुनाव जीतती हैं ममता बनर्जी

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी

बलिया , 15 जनवरी 2026, ममता बनर्जी द्वारा SIR का विरोध करने के सवाल पर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी अभी तक जोर जबरदस्ती से गलत मतदान की वजह से चुनाव जीतती रही हैं। जिस दिन वहाँ सही मतदान हो जायेगा ममता बनर्जी का राज पाट ख़त्म हो जायेगा बो बंगालदेशियों को घुसपैठियों को मतदाता बना के रखी हैं। जिस दिन ये वोट बैंक ख़त्म हो जायेगा उस दिन उनका शासन सत्ता समाप्त हो जायेगा और वो हो रहा है ।

श्री सिंह ने कहा SIR में वो लोग बाहर जा रहे है जिनका 2003 में कहीं वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है। उनको 13 प्रकार का प्रमाण पत्र देना था दे ही नहीं रहे हैं। इसलिए वो लोग चिल्ला रहे हैं। वहीं राहुल गाँधी के भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या जायेंगे के कांग्रेस सांसद पी एल पुनिया के बयान पर दया शंकर सिंह ने कहा कि इतने वर्षो तक शासन कांग्रेस ने ही किया है। यदि राम में उनकी आस्था थी तो क्यों नहीं राम मंदिर बनवा दिए वो तो राम सेतु को तोड़वा रहे थे। राम का दर्शन करने से कौन रोका है वो तो वोट के डर से एक समुदाय उनसे नाराज न हो जाय इसलिए ये लोग अयोध्या नहीं जाते हैं। अयोध्या तो स्वर्ग भूमि है सबको जाना चाहिए। अयोध्या जाकर अपने जीवन को किरितार्थ करें।
वहीं मौलाना अरशद मदनी का बयान कि महात्मा गाँधी की हत्या के बाद सम्प्रदायिकता का सिर सख़्ती से कुचल दिया गया होता तो आज देश तबाह नहीं होता के सवाल पर दया शंकर सिंह ने कहा कि महात्मा गाँधी के सपनो को चकनाचूर करने का काम वोट कि खातिर कांग्रेस पार्टी ने किया उनका नाम तो ले लिया गांधी लेकिन उनकी आत्मा को दर्द दिया तो कांग्रेस पार्टी ने दिया। आज महात्मा गांधी के सपनो को साकार करने का काम मोदी कर रहे हैं।
बाइट – दया शंकर सिंह ( परिवहन मंत्री यूपी सरकार )

मुजफ्फरनगर में रोके गए कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

मुजफ्फरनगर, 15 जनवरी 2026, पिछड़ा वर्ग के युवक की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करने उसके घर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने खतौली में एक चेक पोस्ट पर रोक लिया। उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया।

श्री राय पिछड़ा वर्ग के युवक रोहित कश्यप उर्फ सोनू (29) की मृत्यु होने पर उसके घर जाना चाहते थे। युवक का शव जली हुई अवस्था में मेरठ के सरधना क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ था। वह मूल रूप से मुजप्फरनगर जनपद का निवासी था। श्री राय ने कहा है कि वे सिर्फ संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतक के परिवार से मिलने जाना चाहते थे।

January 14, 2026

ललितपुर में एलयूसीसी से जुड़े चार गिरफ्तार, धन दोगुना करने का देते थे लालच

ललितपुर, 14 जनवरी 2026 (उप्रससे)। आम जनता का धन दोगुना करने का लालचदेखकर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वे एलयूसीसी नमक संस्था में भोले भाले लोगों का धन जमा करते थे।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी तालबेहट रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना तालबेहट पर पंजीकृत मुअसं 6/2026 धारा 111/318(4)/ 61(2)/ 338/ 352/351(3)/ 336(3)/ 340(2) BNS के अभियोग में वाँछित अभियुक्तगण भरत वर्मा, मुकेश कुमार जैन, रविशंकर तिवारी उर्फ रवि तिवारी, विनोद कुमार तिवारी उर्फ रानू को गिरफ्तार किया गया है ।

थाना तालबेहट पर शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा एक संगठित होकर अपने आर्थिक लाभ के लिये एलयूसीसी LUCC नाम की एक चिटफंड कम्पनी के माध्यम से धोखाधड़ी कर षड्यन्त्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुये प्रार्थी के रुपये लेकर हड़प लेते थे एवं प्रार्थी द्वारा अपना रुपया वापस मांगने पर टाल-मटोल करते हुये गाली-गलौच करना तथा जान से मारने की धमकी देते थे।

सूचना के आधार पर थाना तालबेहट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । प्रकरण की गंभीरता व व्यापकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक द्वारा टीमें गठित की गयीं थी । गठित टीमों द्वारा सर्विलांस (मैनुअली/टैक्नीकल), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से 4 अभियुक्तगण गिरफ्तार किया गया है

हिन्दू सम्मेलनकर ध्यान भटका रही है भाजपा- जय प्रकाश अंचल

बलिया, 14 जनवरी 2026 (उप्रससे)। बैरिया से सपा के विधायक जयप्रकाश अंचल ने जगह जगह हो रहे हिंदू सम्मेलन को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई काम नही है, काम नही होने के कारण जनता का दिल और दिमाग कैसे भटकाया जाए इसके लिए वो लोग अनवरत काम कर रहे है जिस सड़क से हम लोग आ रहे है वह सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है और मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि पूरे प्रदेश की सड़को को गड्ढा मुक्त कर देंगे।इस सड़क की दशा इतनी खराब है कि इस सड़क पर बाइक गिरती है और आम जनता को तकलीफ होती है सरकार सड़क बनाने पर दिल और दिमाग नही लगा रही है हिंदू मुस्लिम और भारत पाकिस्तान करके लोगों का दिल दिमाग डायवर्ट करना चाहती है।भारत देश एक धर्म निरपेक्ष देश है इस देश में कौन हिंदू है कौन मुसलमान है कौन सिख हुआ कौन ईसाई है किसी को पूजा,इबादत,नमाज करने के लिए प्रतिबंध नही है तो आप धर्म की राजनीति क्यों कर रहे है आप विकास की राजनीति कीजिए।

वही बंगाल में ईडी की कार्यवाही को लेकर कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बुरी हार की संभावना लग गई है इस लिए दिलेर मुख्यमंत्री को जनहित के मुद्दे पर कार्य करने के वाली मुख्यमंत्री को परेशान करने की नियत से वहां भारतीय जनता पार्टी ईडी का छापा डलवा रही है कि किस तरह से उन्हें परेशान किया जाए और उन्हें सत्ता से बेदखल किया जाए मुझे जानकारी नहीं है कि अमित शाह क्या कर रहे है लेकिन कही न कही बंगाल के साथ केन्द्र सरकार अन्याय कर रही है।

« Newer PostsOlder Posts »