Web News

www.upwebnews.com

धामी सरकार बनवाएगी देहरादून में नया प्रेस क्लब भवन

January 9, 2026

धामी सरकार बनवाएगी देहरादून में नया प्रेस क्लब भवन

देहरादून, 09 जनवरी 2026, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तरांचल प्रेस क्लब का नया और आधुनिक सुविधा सम्पन्न प्रेस क्लब बनाया जाएगा। यह घोषणा उन्हें आज उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में की।

श्री धामी ने कहा कि नये भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरु किया जाएगा। इसके लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब को माडल प्रेस क्लब बनाया जाएगा। इसकी स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में हो चुकी है। उन्होने कहा कि डिजिटल युग मे सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रहीं फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं के बीच पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता ही समाज को भ्रम से बचा सकती है।

पत्रकार पेंशन योजना का बजट बढाकर 5 से किया 10 करोड़

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पत्रकारों की पेंशन योजना का बजट भी बढ़ा दिया गया है। इसे पांच करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया है।

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री सिवेश शर्मा, मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल को मुख्यमंत्री धामी ने शपथ ग्रहण करायी। समारोह में मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा नेता डा देवेन्द्र भसीन, महानिदेशक जनसम्पर्क विभाग बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड में सीबीआई जांच की संस्तुति

 

देहरादून, 09 जनवरी 2026, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। उन्होंने आज अपनी संस्तुति रिपोर्ट केन्द्र सरकार को भेज दी है। अब केन्द्र सरकार इस पर निर्णय लेकर सीबीआई को भेजेगी।

अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड पर पिछले करीब 20 दिन से घमासान मचा हुआ है। पूरे उत्तराखंड में इस मामले की नए सिरे से गूंज हो रही है। लोगों की जनभावनाओं और अंकिता भंडारी के माता पिता की इच्छा पर प्रदेश सरकार ने फैसला ले लिया है। हालांकि अभी दो दिन पहले ही जब अंकिता के माता पिता से मुख्यमंत्री धामी मिले थे तो उन्होंने आश्वासन दे दिया था कि वे जो चाहें वही फैसला होगा। तभी से लगने लगा था कि मुख्यमंत्री मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की मन बना चुके हैं।

मामला पिछली 24 जनवरी से चर्चा से एक बार फिर चर्चा में आया था। जब हरिद्वार के ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की स्वयं को पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर ने आडियो जारी कर कहा था कि अंकिता की हत्या में दो वीआईपी भी इंवाल्व हैं। इसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। बाद में उर्मिला सनावर ने दो वरिष्ठ नेताओं के नाम भी जारी किये।

उधर पर्वतीय क्षेत्र की जनता की भावना को देखते हुए कांग्रेस ने इस मामले में राजनीति शुरु कर दी। उसे लगा कि यह प्रदेश सरकार और भाजपा को घेरने का बड़ा मुद्दा है। इसीलिए कांग्रेस ने आंदोलन शुरु कर दिया। पहले देहरादून में मार्च निकाला और फिर बंद का आह्वान कर दिया। हालांकि सरकार ने आनन फानन में एक एसआईटी की गठन कर दिया था। किन्तु इससे मामला शांत नहीं हो रहा था और सीबीआई जांच का दवाब बढ़ता चला जा रहा था।

ज्ञातव्य है अंकिता भंडारी ऋषिकेश के वनन्तरा रिजार्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18 सितम्बर 2022 को उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव एक हफ्ते बाद एक नहर से बरामद हुआ था। मामले में रिजोर्ट के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Meerut: युवती का अपहरण, मां की हत्या

मेरठ, 08 जनवरी 2026, जिले के गांव में दुस्साहसि युवकों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर मां को हमलाकर घायल कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर मां की मृत्यु हो गई। मृतका अनुसूचित जाति का है। पुलिस ने नामजद एफ आई आर दर्ज कर ली है। गांव में जातीय तनाव की आशंका में पुलिस तैनात कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड में गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे अनुसूचित जाति की महिला सुनीता (40) अपने बेटी (20) के साथ खेत में काम करने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने बेटी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर मां के साथ मारपीट की। उसे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। महिला को मोदीपुरम् अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देरशाम उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के बेटे ने गांव के ही युवकों के खिलाफ हत्या, अपहरण, एससी एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसमें दो युवकों को नामजद किया गया है।

Badaun: मायावती पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी तलब

बदायूं, 08 जनवरी 2026, जिले की एक अदालत ने कांग्रेस नेता और लोक सभा में नेता विरोधी राहुल गांधी और पूर्व सांसद उदित राज को नोटिस जारी कर 29 जनवरी को तलब किया है। उनपर बसपा नेता मायावती के किलाफ टिप्पणी करने का आरोप है।

अपर जिला जज पूनम सिंघल ने नोटिस जारी कर कहा है कि दोनो नेता स्वम अथवा अपने वकील के माध्यम से उनकी कोर्ट में उपस्थित हों। बसपा नेता और वकील जय सिंह सागर ने फौजदारी की याचिका दायर की है। आरोप है कि नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

Notice to Rahul Gandhi by Badaun Court, About difamatory comment on Mayawati
(more…)

मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में छात्र को जिंदा जलाकर मरने की कोशिश

मुरादाबाद, 08 जनवरी 2026, हिंदू डिग्री कॉलेज में बीकॉम के छात्र को इसी कॉलेज के दूसरे छात्र ने जलाकर जान से मरने की कोशिश की। झुलसे छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी छात्र के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कार्य गई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार बी कॉम का छात्र सिविल लाइन के हरथला निवासी फरहाद अली (21) दोपहर थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर कॉलेज बाहर आ रहा था। इसी दौरान कालेज की गैलरी में बी ए का छात्र आरुष उर्फ अनुराग आ गया। उसने फरहाद के ऊपर तेल की बोतल उड़ेल दी और लाइटर से आग लगा दी। फरहाद के शरीर से लपटें उठने लगीं तो वह इधर उधर भागा। आसपास के मौजूद दूसरे छात्रों ने पानी डालकर आग बुझाई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र 10 प्रतिशत झुलस गया है।

आरोपी छात्र आरुष के खिलाफ फरहान के पिता ने एफ आई आर दर्ज कराई है। घटना को आरोपी छात्र ने क्यों अंजाम दिया, इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindu College Moradabad student Farhan burnt by another collegemat Arush. FIR lodged in kotwali

« Newer PostsOlder Posts »