Web News

www.upwebnews.com

एटा में शादीशुदा प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव

February 11, 2026

एटा में शादीशुदा प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव

एटा 11 फरवरी उप्रससे। जनपद में मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरा में एक शादीशुदा प्रेमी युगल ने गांव से बाहर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर मलावन थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी सकीट कृतिका सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वॉड को बुलाया। रमन पुत्र रामेंद्र, उम्र 20 वर्ष और रोशनी पत्नी जोगेंद्र पाल निवासी गांव पुरा के शवों को पेड़ से नीचे उतारा गया और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। समाज के बंधनों के कारण जब वे एक-दूसरे के नहीं हो पाए, तो उन्होंने आत्महत्या का रास्ता चुना।

सपा विधायक, चाचा समेत कई के जाति प्रमाणपत्र रद्द

Posted on 11.02.2026, Time !1.12 AM, Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 11 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
पंचायत चुनाव से पहले जिले में सियासी हलचल बढ़ गई। बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम, चाचा मो उस्मान और उनकी बेटियों समेत कई के जाति प्रमाणपत्र को फर्जी मानते हुए रद्द कर दिया गया। इसी जाति प्रमाणपत्र के चलते विधायक की चचेरी बहन व मो उस्मान की बेटी फरहीन के पिछली बार जिला पंचायत सदस्य वार्ड 27 में नामांकन पत्र को निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया।
मामले की शुरुआत 2017 में हुई। बिलारी में शमसुद्दीन की ओर से इशरत जहां के झोझा जाति प्रमाणपत्र को चुनौती दी। इस पर इशरत जहां मंडलीय अपील में चलीं गईं। झोझा प्रमाणपत्र को लेकर बिलारी विधायक मो फहीम के खिलाफ इब्राहीमपुर के हारुन जाफर ने शिकायत की। बिलारी के सिहाली गांव के विश्वास यादव उर्फ लवली यादव ने 19 जुलाई, 24 को जिला स्तरीय जाति प्रमाणपत्र समिति के समक्ष वाद दायर किया। मामले की जांच की। शिकायत में कहा गया कि इब्राहीमपुर निवासी विधायक, चाचा उस्मान और पुत्रियां फरहीन जहां और समरीन के जाति प्रमाणपत्र फर्जी है। समिति ने दोनों पक्षों के अभिलेख और साक्ष्यों के आधार पर विधायक आदि के प्रमाणपत्र को फर्जी माना।

मंडलीय अपील और हाईकोर्ट जाएंगे
विधायक के चाचा पूर्व प्रधान मो उस्मान का कहना है कि उन्होंने अपने परिजनों की जाति झोजा  से जुड़े होने के सन् 1911 से 2024 तक के दस्तावेजी साक्ष्य मुरादाबाद में जनपद स्तरीय समिति को मुहैया कराए थे पर दस्तावेजों को नजर अंदाज किया गया। आदेश को लेकर मंडलीय अपीलीय फोरम में अपील करेंगे। साथ ही हाईकोर्ट भी जाएंगे।

February 10, 2026

अप्रैल से बदले नंबर से चलेगी हिमगिरि समेत छह ट्रेनें

Posted on 10.02.2026 Tuesday, Time 10.54 PM

मुरादाबाद, 10 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
रेलवे ने ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया है। जम्मूतवी से हावड़ा के बीच चलने वाली हिमगिरि समेत छह ट्रेनें अब बदले नंबरों से चलेंगी। इन ट्रेनों की श्रेणी में परिवर्तन किया गया है। सुपर फास्ट मानी जाने वाली ट्रेनें अब मेल एक्सप्रेस होगी। इससे यात्रियों को ट्रेनों में सुपरफास्ट का चार्ज नहीं देना पड़ेगा। 13 अप्रैल से ट्रेनों में बदलाव की शुरुआत होगी।
यात्री सुविधा को देखते हुए नया बदलाव किया गया है। हिमगिरि एक्सप्रेस (12331-32) और उपासना (12327-28) और कुंभ एक्सप्रेस (12369-70) के नंबरों में बदलाव हुआ है।
हिमगिरि अब 13041-42, उपासना-13037-38 और कुंभ एक्सप्रेस 13035-36 नंबरों से संचालित होगी।
रेल प्रशासन का कहना है कि ट्रेनों के संचालन समय एवं गति में बदलाव नहीं हुआ है।केवल इन गाड़ियों के नंबर और श्रेणी में बदलाव किया गया है।

अनुज चौधरी प्रकरण: सम्भल सीजेएम के आदेश पर high court ne lagai रोक

Posted on 10.02.2026 Tuesday Time 07.35 PM, Prayagraj, Allahabad High court, Sambhal CJM Court, Anuj Choudhary 

प्रयागराज; संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,तीन सप्ताह बाद हाईकोर्ट अब मामले में अगली सुनवाई करेगा। अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट ने सीजीएम की एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई गई। एएसपी अनुज चौधरी और राज्य सरकार ने संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। सीजेएम कोर्ट के आदेश को नियम विरुद्ध बताते हुए रद्द करने की मांग हाईकोर्ट से की थी, हाईकोर्ट ने फिलहाल एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई ।

प्रयागराज, 10 फरवरी। संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,तीन सप्ताह बाद हाईकोर्ट अब मामले में अगली सुनवाई करेगा। अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट ने सीजीएम की एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई गई। एएसपी अनुज चौधरी और राज्य सरकार ने संभल सीजेएम कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। सीजेएम कोर्ट के आदेश को नियम विरुद्ध बताते हुए रद्द करने की मांग हाईकोर्ट से की थी, हाईकोर्ट ने फिलहाल एफआईआर के आदेश पर रोक लगाई ।

एटा में युवक ने भाईयों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का लगाया आरोप

एटा 10 फरवरी उप्रससे। जनपद में सकीट थाना क्षेत्र के पीतापुर गांव में एक 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक ने अपने सगे भाइयों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि उसने जमीन विवाद के चलते खुद को आग लगाई है।

झुलसे युवक सुभाष चंद्र पुत्र अमर सिंह (35) निवासी पीतापुर ने बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने आ रहा था, तभी उसके दो बड़े भाई अजीत और रमेश ने जमीन विवाद के चलते उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उनका 7-8 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुभाष की पत्नी आशा ने बताया कि उनके भाइयों से जमीन को लेकर विवाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मारपीट की गई और फिर आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने स्वयं आग लगाई है।

« Newer PostsOlder Posts »