मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर पर चले विशेष अभियान में हुआ खुलासा
नई दिल्ली से राजगीर जा रहीं श्रमजीवी एक्सप्रेस में बेचा जा रहा था अवैध पानी
गर्मी में रेल नीर की बजाय अनाधिकृत कंपनी के पानी की आपूर्ति से हो रहा नुकसान
Post on 28.4.26
Tuesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मंगलवार को रेल प्रशासन के निर्देश पर मुरादाबाद स्टेशन पर
पेयजल आपूर्ति के लिए रेल नीर की उपलब्धता जांचीं। विशेष अभियान के दौरान रेलवे को नई दिल्ली से आईं श्रमजीवी एक्सप्रेस में सफलता मिली। ट्रेन की पेंट्रीकार को खंगाला तो बड़ी संख्या अनाधिकृत पानी मिला। रेलवे ने अनाधिकृत पानी के 23 कार्टन व 58 बोतल पानी मिला। रेलवे ने अधिकृत कंपनी रेल नीर की बजाय अन्य अनाधिकृत पानी मिलने पर उसे कब्जे में ले लिया।पानी को जब्त कर लिया गया है।
गर्मी में यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था बहाली के लिए मंगलवार को डीआरएम विनीता श्रीवास्तव व सीनियर डीसीएम महेश यादव के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन आई आने जाने वाली ट्रेनों को खंगाला गया। एसीएम हरी सिंह मीना व स्टाफ ने स्टेशन पहुंची ट्रेन श्रमजीवी ,अकाल तख्त,अवध आसाम समेत तमाम ट्रेनों में पेंट्रीकार का निरीक्षण किया गया।रेलवे की जांच टीम ने इसके अलावा गाड़ियों में गन्दगी फैलाने के 8 मामलों में कार्रवाई करते हुए 16 सौ रुपए जुर्माना वसूला।अभियान में सीआईटी विजयंत शर्मा,भावेश शर्मा, रोहित कुमार सिंह समेत अन्य स्टाफ भी रहा।
Posted on 28.04.2026 Tuesday Time 09.57 PM, Varanasi Mahila Sammelan
वाराणसी, 28 अप्रैल 2026, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश को महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने विपक्षी दलों पर संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुडे विधेयक को समर्थन नहीं देकर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। श्री मोदी आज शाम यहां महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देश के नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वे इस विधेयक को पारित कराने के प्रयास जारी रखेंगे। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने देश की महिलाओं के हित में बहुत कुछ किया है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, जन-धन खातों, पीएम आवास योजना, लखपति दीदी और आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसी वंशवादी पार्टियां संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटें बढ़ाना नहीं चाहती।
Posted on 28.04.2026, Time 09.45 PM Tuesday, Varanasi PM Narendra Modi
वाराणसी, 28 अप्रैल 2026, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम यहां छह हजार तीन सौ 50 करोड रूपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। ये परियोजनायें रेल, सड़क, जल स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी बुनियादी ढांचा क्षेत्र की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सम्मेलन में भी भागीदारी की।
श्री मोदी ने कहा कि देश की महिला शक्ति विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तम्भ है और सरकार देश के नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना प्रमुख लक्ष्य है।
श्री मोदी ने दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना किया और गंगा नदी पर रेल-सड़क पुल के निर्माण सहित वाराणसी -पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की तीसरी और चौथी रेललाइन परियोजना की आधारशिला रखी। अमृत भारत रेलगाडियां बनारस को पुणे में हडपसर से और अयोध्या को मुम्बई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जोड़ेंगी।
इनसे किफायती और आधुनिक यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा तथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क बढ़ेगा। बनारस-पुणे रेल सेवा से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंच आसान होगी जबकि अयोध्या-मुम्बई सेवा से श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र तक संपर्क बढेगा। इनके साथ ही अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाडियों की संख्या बढकर 66 हो गई है। तीसरी और चौथी रेल लाइन संबंधी परियोजना से काशी विश्वनाथ धाम, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 तक पहुंच आसान होगी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा।
श्री मोदी कल वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा के दूसरे चरण में वे कल हरदोई जाएंगे और गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पांच सौ 94 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस-वे पर 36 हजार करोड रूपए की लागत आई है।