Web News

www.upwebnews.com

रिफॉर्म एक्सप्रेस से विकसित भारत की ओर कदम: वाई. पी. सिंह

February 7, 2026

रिफॉर्म एक्सप्रेस से विकसित भारत की ओर कदम: वाई. पी. सिंह

SIDKO CHAIRMAN YP SINGH

प्रेस वार्ता करते  उत्तर प्रदेश सिडको चेयरमैन वाई. पी. सिंह

Posted on : 07.02.2026 Saturday, Time: 07.59 PM, Hathras
हाथरस, 07 फरवरी 2026, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सिडको चेयरमैन वाई. पी. सिंह ने केंद्र सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि “रिफॉर्म एक्सप्रेस” के तहत अब तक 350 से अधिक सुधार लागू किए जा चुके हैं और किसान कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृषि उत्पादन, उच्च-मूल्य फसलों के साथ पर्वतीय व तटीय क्षेत्रों की खेती को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। भाजपा कार्यालय में आयोजित बजट पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बजट को जनकल्याण, आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दूरदर्शी व संतुलित बताया। कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, राजेश सिंह गुड्डू सहित पार्टी पदाधिकारी, उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान वाई. पी. सिंह ने हाथरस नगर में निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआई) अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को समयबद्ध एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य पूर्ण होते ही भवन शासन को हैंडओवर किया जाएगा, ताकि जनपदवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव राय, बागला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश सहित पार्टी पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

SIR यूपी में समय सीमा 6 मार्च तक बढ़ाई गई

Navdeep Rinva CEO UP

नवदीप रिणवा , मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 07 फरवरी 2026. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण- 2026 के अंतर्गत 6 मार्च, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया आपत्तियों के संबंध में फार्म 7 के माध्यम से मृत, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि, अनुपस्थित आदि मतदाताओं के संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित तैयार किये जाने हेतु विलोपन कार्यवाही की जाती है। फॉर्म-7 में प्रस्तुत आवेदन के आधार पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता सूची से किसी मतदाता का नाम विलोपित किए जाने की कार्यवाही की जाती है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियमावली, 1960 के नियम 13(2) के अनुसार विद्यमान नामावली में नाम के प्रस्तावित समावेश के लिए प्रत्येक आपत्ति या नाम को हटाये जाने के लिए आवेदन प्ररूप-7 में होगा और केवल ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाएगा, जिसका नाम पहले से ही उस मतदाता सूची में सम्मिलित है। साथ ही आपत्तिकर्ता को फार्म-7 में स्वयं का विवरण यथा-नाम, मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्या, स्वयं का एवं संबंधी का मोबाइल नम्बर इत्यादि देना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि फॉर्म-7 में प्राप्त आपत्तियों की सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा फार्म-10 में तैयार की जाती है। दावे एवं आपत्तियों की अवधि में प्राप्त आपत्तियों की सूची फार्म-10 में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के नोटिस बोर्ड पर प्रतिदिन प्रदर्शित की जाती है तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को साप्ताहिक रूप से उपलब्ध करायी जाती है। साथ ही राजनैतिक दलों एवं जन सामान्य की सुविधा हेतु फार्म-7 में प्राप्त आवेदनों की उक्त सूची (फार्म-10) जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रतिदिन अपलोड की जाती है, जिसका लिंक मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहता है।

उन्होंने बताया कि फार्म-7 में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए निस्तारण किया जाता है, जिसके अन्तर्गत नोटिस निर्गत करना, बूथ लेवल अधिकारी द्वारा स्थलीय सत्यापन की कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट लगाया जाना तथा न्यूनतम 7 दिन की अवधि के पश्चात् निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा यथावश्यक सुनवाई की प्रक्रिया करते हुए प्रस्तुत आवेदन पर निर्णय लिया जाना सम्मिलित है। किसी व्यक्ति के नाम को मतदाता सूची में सम्मिलित करने के विरूद्ध आपत्ति के प्रकरण में आपत्तिकर्ता को फार्म-13 में नोटिस निर्गत की जाती है। जिस व्यक्ति का नाम सम्मिलित करने के विरूद्ध आपत्ति की गयी है उस व्यक्ति को फार्म-14 में नोटिस निर्गत की जाती है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियमावली, 1960 के नियम 19 के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आपत्ति के संबंध में सुनवाई की तारीख, समय और स्थान निर्धारित कर उसकी सूचना अपने नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करेगा और सुनवाई की सूचना/नोटिस जारी करेगा। नियम 19 के अनुसार सूचना/निर्गत नोटिस के अन्तर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा ऐसी हर आपत्ति की संक्षिप्त जाँच की जाएगी। इस हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा आपत्तिकर्ता/व्यक्ति को अपने समक्ष उपस्थित होने तथा समुचित साक्ष्य प्रस्तुत करने हेतु कहा जा सकता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा आवेदन थोक में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल व्यक्तिगत आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। यही सिद्धांत डाक से प्राप्त आवेदनों पर भी लागू होगा। थोक आवेदन का आशय उन आवेदनों से है जिन्हें अनेक व्यक्तियों की ओर से एक व्यक्ति द्वारा जमा किया जाता है। हालांकि परिवार के सदस्यों से जुडे़ एक साथ प्रस्तुत व्यक्तिगत आवेदनों को स्वीकार किया जा सकता है।

Moradabad महिला से दुष्कर्म में बिजनौर के दोषी को दस साल की सजा

दोषी पर 77 हजार जुर्माना , एडीजे कोर्ट-11 का निर्णय

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

Posted on 07.02.2026 Saturday, Time : 06.14 PM

मुरादाबाद, 7 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
पति से संबंध विच्छेद के बाद मायके में रह रही महिला से दुष्कर्म में दोषी को दस साल की सजा मिली है। शनिवार को एडीजे -11 कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार युवक पर 77 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।दोषी बिजनौर के नूरपुर का है।
मुरादाबाद की महिला की‌ शादी 21 अक्तूबर,17 को लखीमपुर खीरी निवासी से हुई। पति से अनबन के समय पुत्री चार साल की थीं। मनमुटाव के चलते दोनों में संबंध विच्छेद हो गए। पति से अलग होकर महिला मुरादाबाद में मायके में रहने लगीं। मझोला में लाइनपार में महिला से बिजनौर के नूरपुर निवासी सौरभ जोशी से नजदीकियां बढ़ गईं। युवक ने शादी प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त, 23 को युवक ने माता-पिता से मिलवाने के बहाने घर बुलवाया। घर में कोई नहीं था। बहाने से युवक एक कोल्ड ड्रिंक ले आया। युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दुष्कर्म किया। आरोपी अश्लील फिल्म बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला उससे दूर रहने लगीं। इस बीच युवक ने 22 अप्रैल,24 को अश्लील फिल्म इंस्टाग्राम पर डाल दीं। इस पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
केस की सुनवाई एडीजे -11 छाया शर्मा की कोर्ट में हुई।एडीजीसी सुरेश सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता समेत सात गवाह पेश हुए। अदालत ने पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सौरभ जोशी को दोषी ठहराया। दोषी को दुष्कर्म, आईटी एक्ट समेत अन्य धारा में दस साल व 77 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

नशाखोरी को लेकर विहिप चलाएगा नशा मुक्ति अभियान: मिलिंद परांडे

  • समाज बढ़ रहे पारिवारिक विघटन पर विहिप नेता मिलिंद परांडे ने जताई चिंता
  • बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक का शुभारंभ
Bajrang Dal Meeting Lucknow

बजरंगदल की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे

Posted on 07.02.2026 Saturday, Time: 05.52 PM

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की एस आर इंस्टीट्यूशंस,सीतापुर रोड बीकेटी लखनऊ में दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन एवं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, सह संयोजक विवेक ,पूज्य संत राम शरण दास जी महाराज, विश्व हिन्दू परिषद लखनऊ पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।।
इस अखिल भारतीय बैठक में पूरे देश से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें प्रत्येक प्रदेश की बजरंग दल की टोली उपस्थित रही।
कार्यक्रम में ही आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया युवाओं में बढ़ रहे नशे को लेकर चिंता जताई और कहा समाज के विभिन्न वर्गों में युवा वर्ग नशे की दिशा में बढ़ता जा रहा है समाज में कई प्रकार के नशे को अपना रहा है। इसमें विशेष रूप से समाज को जागृत होकर युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने अपने संवाद में कहा कि आज परिवारों का विघटन होता जा रहा है। नई पीढ़ी के परिवारों में पारिवारिक कलह बढ़ती जा रही है । यह बहुत ही चिंता का विषय है। इसको लेकर समाज में आ रही कमियों को लेकर परिवार के बीच समन्वय की आवश्यकता है।

उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया ने कहा कि 2023 में देश की 13 लाख महिलाएं लापता हुईं। इनमें से एक बड़ा वर्ग लव जिहाद का शिकार हुआ है। केरल की हजारों लड़कियां लव जिहाद का शिकार हुई। इस असंतुलन के पीछे कई अराजक तत्व योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं, जिनमें विशेष रूप से धार्मिक मतांतरण, लव जिहाद, बांग्लादेश और म्यांमार से हो रही मुस्लिम घुसपैठ, और हिन्दू समाज में घटती जन्मदर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुनियोजित रूप से आर्थिक प्रलोभन, छल कपट या दबाव के माध्यम से मुसलमानों एवं ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण ने कई क्षेत्रों में स्थानीय हिन्दू जनसंख्या को कम किया है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्री परांडे ने कहा कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत मुस्लिमों के एक वर्ग द्वारा हिन्दू युवतियों को फंसाकर उनका मतांतरण कराया जा रहा है, जो केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक हमला है। सीमावर्ती राज्यों जैसे असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और आर्थिक दृष्टिकोण से जागरूक हिन्दू समाज में परिवार सीमित रखने की प्रवृत्ति है, परंतु बाकी वर्गों में इस पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे असंतुलन और तेज होता जा रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट ने भारत में जनसंख्या वितरण की गहराई से समीक्षा प्रस्तुत की है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ वर्गों में जन्मदर जहां स्थिर या बढ़ती हुई है, वहीं हिन्दू समाज में यह दर घट रही है। भारत के स्थायित्व, संस्कृति और एकता की रक्षा की आवश्यकता है। सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, संतों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से अपील है कि वे इन विषयों पर जनजागरण में सहभागी बनें।

एटा में ई-रिक्शा-बाइक भिड़ंत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

एटा 07 फरवरी उप्रससे। जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे एक सड़क हादसे में फर्रुखाबाद निवासी 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र सिंह की मौत हो गई। यह दुर्घटना हाईवे स्थित गांव विरामपुर के पास एक बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत के कारण हुई।

रविंद्र सिंह अपने साले अर्जुन सिंह के साथ नोएडा से घर वापस लौट रहे थे, जब उनकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। इस भीषण भिड़ंत में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया

मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविंद्र दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और अपने साले के साथ बाइक से लौट रहे थे।

थाना कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल कीजा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »