Web News

www.upwebnews.com

डिप्टीे सीएम ने अस्प्ताल पहुंचे,मरीजों से पूछा-दवाएं मिल रही*

May 25, 2026

डिप्टीे सीएम ने अस्प्ताल पहुंचे,मरीजों से पूछा-दवाएं मिल रही*

*

स्वाटस्य्म मंत्री के दौरे से पहले चमका जिला अस्प ताल मुरादाबाद में संविधान व हनुमान वाटिका का लिया जाएजा
व्हादइट हाउस में दूसरे अंतिम दिन भाजपा का प्रशिक्षपण महाअभियान कार्यक्म हुए शामिल मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
यूपी के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दौरे से पहले सरकारी अस्प ताल में खासी चहल पहल रहीं।स्वाउस्य््री मंत्री ने पं दीनदयाल उपाध्याय जिलासंयुक्त चिकित्सालय (पुरुष)अचानक मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल में आपातकाल व्यवस्था,सरकारी सुविधाएं व अस्पजताल की कार्यप्रणाली को भी परखा।अस्पहताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से देखभाल, दवा आदि से संबंधित परेशानी टोह ली।उप-मुख्येमंत्री सकारी अस्पाताल के कामकाज से संतुष्टि हुए। इस दौरे में उन्होंीने नगर निगम की हनुमान वाटिका व संविधान पार्क का भी जाएजा लिया। मुरादाबाद में चल रहे भाजपा के दूसरे दिन के प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
रविवार को छुट़टी के दिन डिप्टीण सीएम बृजेश पाठक के मुरादाबाद दौरे से जिले भर में पुलिस प्रशासन चौकस व सतर्क रहा।सरकारी अस्प ताल के दौरे से स्वाबस्य्मुर विभाग में हलचल रही।डिप्टी सीएम दोपहर सिविल लाइंस स्थि‍त जिला अस्पेताल पहुंचे तो सब कुछ साफ सुथरा रहा।वह इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे।वहां भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की। उनकी हालत पूछी और हालचाल जाना।मरीज व तीमारदारों से पूछा-दवाएं मिल रही है।चेकअप हो रहा है।उन्होंछने अस्पताल में दवा व सुविधाओं का भी फीड-बैक जाना।
इस दौरान इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का रजिस्टर चेक किया।अधिकारियों को निर्देश दिएकि सरकार की मंशा के अनुरूप गरीब, निर्धन वर्ग के लोगों को चिकित्सा सुविधा बेहतर मिलें। डिप्टीक सीएम ने चेतावनी दी कि अस्पताल में किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।उन्होंने अधिकारी व स्टामफ को भी मरीजों के इलाज,सुविधाओं के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान उप मुख्येमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्परताल का रखरखाव को बेहतर बनाने को कहा। अस्पगताल परिसर में खड़ी खराब एंबुलेंस को भी हटाने को कहा।खासकर हीट वेव को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाने को कहा।
इस दौरान डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल,शहर विधायक रितेश गुप्ता,शहर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, अधीक्षक डॉ.राजेंद्र सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश व स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रहे।
इससे पहले डिप्टीथ सीएम ब्रजेश पाठक ने दिल्लीक रोड पर भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम में हिस्साथ लिया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन की मजबूती व सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने को कहा।
कार्यक्रम इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, डॉ. शैफाली सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुरादाबाद उप-मुख्यमंत्री ने संविधान व हनुमान वाटिका का निरीक्षण किया। हनुमान वाटिका की सराहना की। कहा कि यह सनातन संस्कृति व धार्मिक आस्था का सुंदर प्रतीक है। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त दिव्यां्शु पटेल व अन्यर अधिकारी रहे।

May 24, 2026

सरयू नदी में नहाने गए भाई-बहन समेत दो बच्चों की डूबने से मृत्यु, एक की जान बची

Posted on 24/05/2026
Time 13:45 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

​गोरखपुर : 24 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा) गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित मेहेड़ा मंदिर के पास सरयू नदी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में स्नान करने गए तीन बच्चे गहरे पानी की चपेट में आ गए, जिससे दो सगे भाई-बहन की डूबने से दर्दनाक मौ*त हो गई, जबकि एक किशोरी को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया।

​मृ/तक बच्चे 11 वर्षीय प्रिंस और 13 वर्षीय शिवानी थे, जो अपने ननिहाल में घूमने आए थे। तीनों बच्चे दोपहर में सरयू नदी के तट पर स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

​नदी के पास मौजूद गाँव के एक युवक चंद्रमल यादव ने बच्चों को डूबता देख अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी। युवक ने साहस दिखाते हुए 16 वर्षीय माया को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक प्रिंस और शिवानी गहरे पानी में समा चुके थे।

​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बच्चों को बाहर निकाला। एक बच्चे को तो बाहर निकालते ही मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरे बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

​इस घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। ननिहाल आए बच्चों के साथ हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जाती है कि नदियों के गहरे और अनजान घाटों पर स्नान करने से बचें। बच्चों को पानी के पास अकेला न छोड़ें और जलस्तर को देखते हुए ही सावधानी बरतें।

भाजपा सरकार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

गरजे सपाई,जन व पीडीए विरोधी नीति की सरकार नहीं चलेगी

Post on 23.5.26
Saturday, Moradabad
Rajesh Bhatia , 10.30 pm

मुरादाबाद,उप्र सरकार। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी,नीट पेपर व वकीलों पर लाठीचार्ज के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शन किया और विरोध जताया।सपा ने प्रदर्शन के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
सिविल लाइंस में चक्कयर की मिलक पर जिले भर से सपाई एकजुट होने लगे।जिताध्याक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।सपाइयों ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति व अन्यत मुद़दों को लेकर विरोध जताया।वक्तायओं ने कहा कि आवश्यक वस्तु जैसे खाद्य तेल, चावल, पेट्राल, डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी से आम जनता बुरी तरह से प्रभावित है। खानपान की चीजों के दामों पर मंहगाई का असर पड़ा है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों से लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।प्रदर्शन में जिलाध्य क्ष जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दे उठाने पीडीए जुड़े लोगों व शिक्षक व वकीलों का उत्पीनड़न हुआ।स्थिति यह कि सपा का प्रतिनिधि मंडल जनहि‍त मुद़दे पर जाना चाहता है तो सपाई घर पर नजरबंद कर दिए जाते है। पार्टी दफतर हुई रैली में नारेबाजी करते तमाम कार्यकर्ता सिविल लाइन, अम्बेडकर पार्क,राजमहल होटल से होकर जिला मुखयालय पहुँचे। और नारेबाजी की। इस दौरान कांठ विधायक व विस में मुख्य सचेत कमाल अख्तर, विधायक नासिर कुरैशी, पूर्व विधायकों में हाजी रिजवान, युसूफ अंसारी ने संबोधित किया।ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष के अलावा बाबर खान, महासचिव फुरकान अली, शहर अध्यक्ष इक़बाल अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, क़ासिम उल हक, उवेश कल्लन, आदित्य चौधरी, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव, गजेंद्र यादव, नौशाद पाशा, वसीम चौधरी, प्रेमबाबू बाल्मीकि आदि रहे।

डिप्टीे सीएम अस्पताल पहुंचे,मरीजों से पूछा-दवाएं मिल रही, इलाज हो रहा है

स्वास्थ्य मंत्री के दौरे से पहले चमका जिला अस्पताल
-मुरादाबाद में संविधान व हनुमान वाटिका का लिया जाएजा
व्हाइट हाउस में दूसरे दिन भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम हुए शामिल

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे से पहले सरकारी अस्पताल में खासी चहल पहल रहीं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने पं दीन दयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय (पुरुष) अचानक मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल में एमरजेंसी वार्ड, सरकारी सुविधाएं व अस्पताल की कार्यप्रणाली को भी परखा।अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से देख भाल, दवा मिलने आदि से संबंधित की भी टोह ली।वे सरकारी अस्पताल के कामकाज से संतुष्ट हुए।
दौरे में उन्होंने नगर निगम की हनुमान वाटिका व संविधान पार्क का भी जाएजा लिया। मुरादाबाद में चल रहे भाजपा के दूसरे दिन के प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

रविवार को छुट्टी के दिन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मुरादाबाद आगमन पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन चौकस व सतर्क रहा।सरकारी अस्पताल के मुआयने के लेकर विभाग में हलचल रहीं।डिप्टी सीएम दोपहर सिविल लाइंस स्थि‍त जिला अस्पताल पहुंचे तो सब कुछ साफ सुथरा रहा।वह इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे।वहां भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की। उनकी हालत पूछी और हालचाल जाना।मरीज व तीमारदारों से पूछा-दवाएं मिल रही है।चेकअप हो रहा है।उन्होंने अस्पताल में दवा व सुविधाओं का भी फीड-बैक भी लिया। इस दौरान इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का रजिस्टर चेक किया।अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुरूप गरीब, निर्धन वर्ग के लोगों को चिकित्सा सुविधा बेहतर मिलें। डिप्टी सीएम ने चेताया कि अस्पताल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।उन्होंने अधिकारी व स्टाफ को भी मरीजों के इलाज,सुविधाओं के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्रजेश पाठक ने अस्पताल के रखरखाव को बेहतर बनाने को कहा। अस्पताल परिसर में खड़ी खराब एंबुलेंस को भी हटाने को कहा।खासकर हीट वेव कोलेकर लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाने को कहा।


निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया, एसएसपी सतपाल अंतिल,शहर विधायक रितेश गुप्ता,शहर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, अधीक्षक डॉ.राजेंद्र सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश व स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी रहे।
इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिल्ली रोड पर भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन की मजबूती व सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने को कहा।
कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान सहित बड़ीसंख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे।
मुरादाबाद उप-मुख्यमंत्री ने संविधान व हनुमान वाटिका का निरीक्षण किया। हनुमान वाटिका की सराहना की। कहा कि यह सनातन संस्कृति व धार्मिक आस्था का सुंदर प्रतीक है। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व अन्यर अधिकारी रहे।

May 23, 2026

कांग्रेस भाषा की मर्यादा को लांघ रहीं,यही चरित्र-चौ भूपेन्द्र सिंह

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की पीएम पर टिप्पंणी पर दिया बयान
मुरादाबाद में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में हि‍स्सा लिया

Post on 23.5.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia, Time
10. 00 Am
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौ भूपेन्द्र सिंह ने यूपी कांग्रेस अध्यंक्ष की पीएम नरेन्द्र मोदी की टिप्पशणी पर करार तंज कसा।ज्ञकहा कि कांग्रेस भाषा की मर्यादा लांघ रही है।कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का यही चरित्र है।शनिवार को दिल्ली रोड पर
व्हाइट हाउस बैंक्वट हॉल में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में हिस्सा लेने आए प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री चौ भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान पीएम पर टिप्पणी,प्रदेश में बिजली संकट समेत विभिन्न बिन्दुओं पर बोले।
कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व अपनी भाषा की मर्यादा को लांघ रहा है।यही उसका चरित्र दर्शाता है। देश की जनता ने कांग्रेस को लगातार नकार रही है।आने वाले चुनावों में भी जनता उसका जवाब देगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वह आज मरणासन्न हालत में है


केबिनेट मंत्री ने बिजली संकट व पेट्रोल व डीजल दामों में वृद्धि को ग्लोबल संकट बताया। कहा कि युद्ध संकट से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है।पीएम ने जनता को संकट के लिए आगाह किया है।सरकार सभी व्यवस्थाओं को सुधारने की कोशिश में जुटी है।सभी जागरूक है।और जनता पीएम के संकल्प के साथ खड़ी है।
प्रशिक्षण महाअभियान में प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार की मुहि‍म से जोड़ना है। विभागीय स्तर पर रोजगार योजनाओं को लेकर विशेष बैठकें भी की जाएगी। कहा कि वक्फ बोर्ड की अवैध संपत्तियों को कब्जा मुक्त करना सरकार का लक्ष्य है।उन्होंने डीजल और पेट्रोल की किसी तरह की कमी से इंकार किया। अघोषित बिजली कटौती के सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में तकनीकी दिक्कतें आती हैं।
प्रशिक्षण महा अभियान में प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मजबूती और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में मंच पर महापौर विनोद अग्रवाल,एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, शहर विधायक रितेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,जिला पंचायत अध्य्क्ष डॉ शैफाली सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान और केके मिश्रा मौजूद रहे।
इस दौरान अल्पना रितेश गुप्ता, लता चंद्रा, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अभियान में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार व अगली कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।

« Newer PostsOlder Posts »