Web News

www.upwebnews.com

Bijnore: हाइवे पर वृक्षारोपण की मांग

April 18, 2026

Bijnore: हाइवे पर वृक्षारोपण की मांग

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ विकुल मलिक ने भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना को एक-एक पत्र भेज कर जनपद बिजनौर से निकल रहे पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे एवं जनपद से गुजर रहे सभी हाईवे के दोनों ओर 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कराने की मांग की है। श्री विकुल मलिक ने अपने पत्र में कहा कि हाईवे निर्माण कंपनीयो द्वारा हाईवे निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए जनपद बिजनौर की सभी सड़कों पर से छायादार वृक्षों को संबंधित विभाग से कटवा दिया गया था। जिसके कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। सड़कों पर छायादार वृक्षों के न होने से एक ओर जहां प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है वही दो पहिया वाहन चालकों को एवं अन्य यात्रियों को यात्रा करते समय झुलसने वाली भारी गर्मी झेलनी पड़ रही है। श्री विकुल मलिक ने जनपद बिजनौर की समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि वह भी अभी से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को जनपद बिजनौर की वृक्षों रहित हो चुकी सड़कों पर वृक्षारोपण करने का मन बनाने का प्रयास करें।

एटा में चलती बाइक पर बंदर ने किया हमला, बाइक सवार घायल

एटा 18 अप्रैल उप्रससे। जनपद के कस्बा सकीट में शनिवार को बाइक से जा रहे युवक पर बंदर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सकीट कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ये बंदर अब चलती बाइक सवारों पर भी हमला कर रहे हैं। नगर और आसपास के क्षेत्रों में लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। बच्चों का घरों से बाहर खेलना भी मुश्किल हो गया है। शनिवार को ओमकार मैनपुरी से आसपुर होटल पर काम करने जा रहे थे। तभी आसपुर अड्डा के पास एक बंदर ने उनकी चलती बाइक पर झपट्टा मार दिया। बंदर से बचने की कोशिश में ओमकार अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए इससे चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने युवक को तुरंत उठाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकीट में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज किया गया।

परशुराम चौक पर नीला झंडा फहराने के चार आरोपी गिरफ्तार

Posted on 18.04.2026 Time 06.32 PM AGRA NEWS, UP News आगरा। आगरा में अंबेडकर जयंती के मौके पर निकली रैली के दौरान आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 स्थित परशुराम चौक पर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौक पर नीला झंडा फहराने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे बाबा साहब के अनुयायियों की रैली आवास विकास क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक परशुराम चौक पर बनी भगवान परशुराम की प्रतिमा के ऊपर चढ़ गए थे। आरोप है कि युवक जूते-चप्पल पहनकर चौक पर चढ़े और वहां नीला झंडा फहरा दिया था। इसको लेकर ब्राह्मण समाज ने जमकर विरोध किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया। अगले दिन समाज के लोगों ने चौक पर पहुंचकर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन करीब चार घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने दक्ष, शिवम, पुष्पेंद्र और प्रशांत नाम के चार युवकों को चिन्हित किया और शुक्रवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी से मुलाकात की। डीसीपी ने उन्हें चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी और आश्वस्त किया कि आगे भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस सतर्क है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

अंबेडकर प्रतिमा खंडित में भाजपा नेता व 11 नामजद

प्रतिमा खंडित के आरोप में 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

*ठाकुरद्वारा बवाल*-
Post on 18.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
ठाकुरद्वारा में अंबेडकर प्रतिमा को खंडित करने और विरोध स्वरूप पर समर्थकों के घरों पर पथराव के गांव नारायणपुर छंगा पुलिस छावनी बना रहा।पुलिस ने भारी बवाल में आरोपी भाजपा नेता व पार्टी प्रत्याशी रहे अजय प्रताप सिंह समेत बारह को नामजद किया है। मामले में 150 अन्य अज्ञात के खिलाफ भी बवाल और एससी- एसटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है।
बवाल से ठाकुरद्वारा में भाजपा नेता अजय प्रताप और राजपाल सिंह चौहान बेटे अजय चौहान के बीच सियासी पारा चढ़ा है। सर्वेश कुमार सिंह के सांसद बनने के बाद ठाकुरद्वारा सीट से भाजपा से टिकट पाने की होड़ है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के बाद ठाकुरद्वारा सीट से अजय प्रताप सिंह चुनाव लड़ें पर जीत नहीं मिलीं। इस बार टिकट की होड़ भाजपा के दोनों गुटों में है। 2022 में इस सीट से लड़े अजय प्रताप गुरुवार को गांव में जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उनके समर्थकों की गाड़ियां अंबेडकर प्रतिमा के पास खड़ी हो गई। बताते हैं कि प्रतिमा के पास गाड़ी खड़ी करने पर कुछ लोगों ने एतराज जताया। इसी पर विवाद शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ा तो पथराव होने लगा। इस बीच प्रतिमा खंडित हो गई। इससे दलित समर्थकों ने विरोध जताया। इसके बाद गांव में बवाल होने लगा। पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। एसपी देहात समेत भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।घटना के बाद शुक्रवार को गांव पुलिस छावनी बना रहा।पुलिस ने बवाल मामले में भाजपा नेता अजय प्रताप, भाई अभय प्रताप सिंह समेत 12 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। पुलिस ने बवाल व एसटी एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसपी का कहना है कि गांव में अब शांति है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

*ठाकुरद्वारा बवाल: भाजपा नेतृत्व तक पहुंचा मामला*
भाजपा की टेंशन, सपा-बसपा भी सक्रिय*

मुरादाबाद।
डाँ भीम राव अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मना रहीं पार्टी नेतृत्व में ठाकुरद्वारा बवाल से टेंशन बढ़ी है।अंबेडकर प्रतिमा खंडित किए जाने की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज प्रतिमा खंडित के आरोपियों की पहचान कर रहीं हैं।
इस बीच बवाल के बाद सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, पूर्व विधायक विजय यादव व क्षेत्रीय सपा विधायक नवाब जान समेत तमाम नेता भी गांव में पहुंच गए। हालांकि इस घटना को लेकर अंबेडकर समर्थकों में रोष है। संगठनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

April 17, 2026

मंडल में रेल फाटकों पर गेटमैनों की सुरक्षा को लगेगी फेंसिंग

-गेटों पर बिजली-पानी व शौचालय की भी सुविधा
-डीआरएम दफ्तर में माडर्न टाँयलेट, होगी बैठने की जगह

Post on 17.4.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेल मंडल में क्रासिंग गेटों पर गेटमैनों की सुरक्षा को फेंसिंग लगेगी। साथ ही बिजली-पानी और शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर माडर्न टाँयलेट और बैठने की जगह बनेगी।
शुक्रवार को एनआरएमयू व रेल प्रशासन के साथ चलीं पीएनएम में विभिन्न मुद्दों को अंतिम रूप दिया गया।डीआरएम दफ्तर पर 145 ओपनिंग आइटमों में चर्चा के बाद दूसरे दिन क्लोजिंग में 33 मदों पर अन्तिम सहमति बनी।
मनन सभागार में दो दिवसीय पीएनएम में एनआरएमयू के मंडल मंत्री राजेश चौबे और मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत
पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों के संग चलीं पीएनएम में कई बिंदुओं पर सहमति बनी। पहले दिन ओपनिंग आइटम में टाँयलेट व सभी कार्यालयों में एसी न होने का मुद्दा उठाया गया। दूसरे दिन क्लोजिंग में शौचालय निर्माण पर निर्णय हुआ। यूनियन के नेताओं ने बताया कि गेटमैनों की सुरक्षा के लिए क्रासिंग गेट फेंसिंग से सुरक्षित होंगे। गेट पर बिजली पानी और शौचालय के भी इंतजाम किए जाने पर निर्णय हुआ।
मंडल मंत्री राजेश चौबे ने बताया कि डीआरएम कार्यालय पर मंडल से कर्मचारी व अन्य लोगों का आवागमन है।इसे देखते हुए डीआरएम दफ्तर पर माडर्न टाँयलेट और बैठने के लिए जगह बनेगी। इसके अलावा सभी स्टेशनों पर आँफसाइड सिग्नलिंग के लिए गुमटी का निर्माण होगा। सहायक लोको पायलट से सीनियर एएलपी में प्रमोशन आदेश जारी होंगे।
इसके अलावा रेलकर्मियों को आठ ड्यूटी कराए जाने को ठोस कदम, खाली डाँक्टर के पदों को भरने, लखनऊ और नई दिल्ली रनिंग रुम तक चेकिंग स्टाफ व रनिंग कर्मियों को लाने व ले जाने के लिए कैब, सभी कार्यों में एसी लगाने व अन्य बिंदुओं पर सहमति बनी है।
बैठक में डीआरएम,एडीआरएम के अलावा यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे,मंडल मंत्री राजेश चौबे व अध्यक्ष मनोज शर्मा, कुंवर सुहेल खालिद, नरेंद्र त्यागी, दीपक यादव, शिवराज सिंह, मंजू बिष्ट,अजय तोमर, अमित भागवत मिश्रा, राकेश बलोदी,नरेश गुरंग आदि रहे।

« Newer PostsOlder Posts »