Web News

www.upwebnews.com

मथुरा में गो रक्षक संत चंद्रशेखर को ट्रक ने कुचला, दिल्ली मार्ग जाम

March 21, 2026

मथुरा में गो रक्षक संत चंद्रशेखर को ट्रक ने कुचला, दिल्ली मार्ग जाम

Posted on 21.03.2026 Time 12.17 PM Mathura, Koshika

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, तोड़फोड़

मथुरा, 21 मार्च 26, (उप्र समाचार सेवा)। तड़के ट्रक का पीछा कर रहे गो रक्षक संत चंद्रशेखर की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वे ट्रक में गोवंश होने के संदेह में उक्त वहां का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद उनके समर्थकों में दिल्ली आगरा मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई। भीड़ ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ कर दी तो पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गो रक्षक संत चंद्रशेखर को सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध रूप से गो वंश ले जाया जा रहा है। वे सुबह 4 बजे दिल्ली आगरा मार्ग पर पहुंच गए और ट्रक का पीछा किया। कोसीकलां के पास पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। अभी ये पता नहीं चला है कि ये दोनों ट्रक साथ साथ थे या अलग। ट्रक में गोवंश के बारे में भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इस घटना सूचना मिलने पर सैकड़ों समर्थक मौके पर पहुंच गए और मार्ग जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी  कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग खुलवाने की कोशिश की तो भीड़ पुलिस से भिड़ गई और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

Angry mob pelted stones at police, vandalised

Mathura, 21 March 26, (UP Samachar Sewa). In the early hours of the day, the cow protector Sant Chandrashekhar, who was chasing the truck, died in the accident. They were following the truck, suspecting it to be carrying cattle. Meanwhile, they were run over by another truck. He died on the spot. His supporters blocked the Delhi-Agra road after the accident. During this, a scuffle broke out with the police. Police fired rubber bullets as the mob vandalised police vehicles. Chief Minister Yogi Adityanath has expressed grief over the incident and demanded strict action against the culprits. According to the information, the cow protector Sant Chandrashekhar got the information that the cow lineage was being illegally carried in a truck. They reached Delhi Agra route at 4 am and chased the truck. Kosik

March 20, 2026

ईरान के खिलाफ अभियान तेज, इसराइल ने कहा हमले जारी रहेंगे

तेल अवीव, 20 मार्च 26, इस्राएल ने ईरान में नूर के आसपास के क्षेत्रों सहित कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए हैं। इस्राएल की सेना ने कहा है कि ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ सभी लक्ष्य हासिल होने तक सैन्‍य अभियान जारी रहेगा। इस्राएली रक्षा बल, दक्षिणी लेबनान में आगे बढ़ रहे हैं।

उधर, ईरान ने पूरे क्षेत्र में इस्राएल के ठिकानों और अमरीका के हवाई अड्डों पर नये हमलों की शुरूआत कर दी है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा केन्‍द्रों को फिर से निशाना बनाया गया तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान के अधिकारियों के अनुसार भारी नुकसान के बावजूद मिसाइल उत्पादन जारी है और देश के नेतृत्व ने दुश्मनों को करारा जवाब देने का निश्‍चय किया है।

खाड़ी क्षेत्र में, ऊर्जा केन्‍द्रों पर दागे गए ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद खाड़ी सहयोग परिषद के कई देश हाई अलर्ट पर हैं। कुवैत में, मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे वहां आग लग गई। बहरीन के एक गोदाम में आग लग गई, जबकि सऊदी अरब ने कहा कि उसने कई ड्रोन मार गिराए हैं। तीनों देशों ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि उन्‍हें जवाबी कार्रवाई का अधिकार है।

संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने हमले के प्रयासों के बाद एहतियात के तौर पर अबू धाबी में हबशान गैस सुविधा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

उत्तराखंड में 5 नए मंत्री बने, शपथ कराई गई

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पांच विधायकों को शामिल कर इसका विस्तार किया गया है।

देहरादून , 20 मार्च 26, लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वालों में राजपुर से विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा और भीमताल से राम सिंह कैरा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका व्यापक अनुभव राज्य के लिए लाभदायक होगा।

राष्ट्रपति ने वृंदावन में रामकृष्ण सेवाश्रम में ऑनकोलॉजी ब्लाक का उद्घाटन किया

Posted on 20.03.2026 Friday 06.18 PM Mathura Vrandavan
मथुरा, 20 मार्च 26, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब उसके नागरिक स्वस्थ हों। उन्‍होंने उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आज स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और प्रत्येक नागरिक के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने  कहा कि केंद्र सरकार देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार और ठोस कदम उठा रही है। उन्‍होंने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख पहलों के माध्यम से लाखों नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उल्लेख किया कि इस योजना में कैंसर का इलाज भी शामिल है, जिससे गरीबों और जरूरतमंद नागरिकों को लाभ मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए, विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए, देश भर में नए एम्स, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य तथा कल्याण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने  इस बात पर प्रकाश डाला कि कैंसर आज एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभरा है। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि समय पर निदान और उन्नत उपचार तक पहुंच मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  कल से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने इससे पहले आज सवेरे प्रेमानंदजी  महाराज आश्रम का दौरा किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने  वृंदावन में नीब करोरी बाबा की समाधि पर भी जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। शाम को वे वात्सल्य ग्राम का दौरा करेंगी। यह  एक कल्याणकारी संगठन है जो बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की देखभाल के लिए काम करता है।
President Droupadi Murmu has said that the dream of a strong and self-reliant India can be realised only when its citizens are healthy. Addressing the gathering after inaugurating the Nand Kishore Somani Oncology Block at Ramakrishna Mission Sevashram Hospital in Vrindavan, Uttar Pradesh, he said that the government is today making continuous efforts to strengthen the healthcare infrastructure and ensure quality medical services for every citizen.

पार्टियों को चुनावी डिजिटल विज्ञापन कराने होंगे स्वीकृत

Posted on 20.03.2026 Friday Time 06.09 PM

नई दिल्ली 20 मार्च 26, चुनावी विज्ञापन के लिए निर्वाचन आयोग ने कड़े नियम बनाए हैं। अब डिजिटल और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में विज्ञापन जारी करने से पहले इसे मीडिया मॉनिटरिंग कमिटी से स्वीकृत कराना पड़ेगा।

The Election Commission has made strict rules for election advertising. Advertisements in digital and electronic media will now have to be approved by the Media Monitoring Committee before they can be released.

निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों को विनियमित करने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और व्यक्तियों या संगठनों को भी अपने विज्ञापन प्रकाशित करने से पहले स्वीकृति लेनी होगी। स्वीकृति मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति -एमसीएमसी से लेनी होगी। यह नियम टीवी, रेडियो, सार्वजनिक प्रदर्शन स्क्रीन, ई-पेपर, बढी संख्‍या में एसएमएस, वॉइस मैसेज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों पर लागू होता है। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार और व्यक्ति जिला एमसीएमसी में प्रमाणन के लिए आवेदन कर सकते हैं। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में मुख्यालय वाले राजनीतिक दलों को राज्य स्तरीय एमसीएमसी में आवेदन करना होगा। इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होगा।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि संबंधित एमसीएमसी से पूर्व-प्रमाणन के बिना कोई भी राजनीतिक विज्ञापन जारी नहीं किया जाना चाहिए। इसमें राजनीतिक दल या उम्मीदवार द्वारा किसी भी इंटरनेट-आधारित मीडिया या वेबसाइट और सोशल मीडिया भी शामिल है। आयोग ने एमसीएमसी को मीडिया में भुगतान किए गए समाचारों के संदिग्ध मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करते समय अपने हलफनामे में प्रामाणिक सोशल मीडिया खातों का विवरण देना अनिवार्य है।

आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को विधानसभा चुनाव समाप्त होने के 75 दिनों के भीतर निर्वाचन आयोग को इंटरनेट और सोशल मीडिया वेबसाइटों के माध्यम से प्रचार पर हुए खर्च का विवरण देना होगा।

निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एक अपीलीय समिति का गठन किया है। यहां दल या उम्मीदवार एमसीएमसी द्वारा लिए गए निर्णयों को चुनौती दे सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिना पूर्व अनुमति के कोई भी राजनीतिक विज्ञापन ऑनलाइन या सोशल मीडिया पर प्रकाशित नहीं किया जा सकता है। ये कदम चुनाव प्रचार में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं।

« Newer PostsOlder Posts »