Web News

www.upwebnews.com

मुरादाबाद समेत एक दर्जन जिलों के डीएम बदले

September 21, 2026

मुरादाबाद समेत एक दर्जन जिलों के डीएम बदले

आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती
श्री अनुनय झा — जिलाधिकारी, हरदोई → जिलाधिकारी, मुरादाबाद
श्री राहुल पाण्डेय — विशेष सचिव, राज्य कर → जिलाधिकारी, हरदोई
श्रीमती अनामिका उपाध्याय — आगरा विकास प्राधिकरण की संभागीय खादी नियंत्रक → जिलाधिकारी, एटा
श्री संजय चौहान — जिलाधिकारी, अमेठी → जिलाधिकारी, कुशीनगर
श्री महेन्द्र सिंह तंवर — जिलाधिकारी, कुशीनगर → जिलाधिकारी, कानपुर नगर
श्रीमती अनुज मलिक — मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण → जिलाधिकारी, संतकबीरनगर
श्री आलोक कुमार — जिलाधिकारी, संतकबीर नगर → जिलाधिकारी, पीलीभीत
श्री त्रानेन्द्र सिंह — जिलाधिकारी, पीलीभीत → जिलाधिकारी, बलिया
श्री शशांक चौधरी — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ा → जिलाधिकारी, अमेठी
श्री दिव्यांशु पटेल — नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद → जिलाधिकारी, बागपत
श्री भास्कर कुमार — विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) → जिलाधिकारी, महोबा
श्री उमेश प्रताप सिंह — विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम → जिलाधिकारी, बिजनौर
श्री सत्य प्रकाश पटेल — विशेष सचिव, नगर विकास → जिलाधिकारी, हाथरस
श्री अशोक कुमार — विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास तथा विशेष सचिव, कारागार शासन एवं सुधार → जिलाधिकारी, हमीरपुर
श्री हिमांशु कौशिक — प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन → नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद
श्री विजय कुमार सिंह — मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया → मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर
श्री संतोष बहादुर सिंह — अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर → मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी
श्री विशाल कुमार — मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर → मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण
श्री विजय कुमार — विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक, यूपी डेस्को → उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा
श्री शैलेंद्र भाटिया — अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण → अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीड़ा
श्रीमती गजल भारद्वाज — जिलाधिकारी, महोबा → अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी
श्री नितिन मदान — अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर → अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
श्रीमती जसजीत कौर — जिलाधिकारी, बिजनौर → प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन
श्री जतिन प्रताप सिंह — जिलाधिकारी, कानपुर नगर → निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
श्रीमती नेहा बंधु — मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी → अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन
श्री अमनदीप डुली — अपर आयुक्त, मनरेगा → नियंत्रक, विधिक बाट-माप
श्रीमती अस्मिता लाल — जिलाधिकारी, बागपत → विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण, निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम
श्री अभिषेक गोयल — जिलाधिकारी, हमीरपुर → विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
श्री मंगला प्रसाद सिंह — जिलाधिकारी, बलिया → प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड
श्रीमती निधि श्रीवास्तव — विशेष सचिव, उच्च शिक्षा → विशेष सचिव, राज्य कर
श्री अरविंद सिंह — जिलाधिकारी, एटा → विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद
श्री राजेंद्र पसिया — जिलाधिकारी, मुरादाबाद → विशेष सचिव, कारागार शासन एवं सुधार
श्री अतुल वत्स — जिलाधिकारी, हाथरस → विशेष सचिव, राजस्व
श्री चंद्रशेखर — विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन → विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार

आखिर हामिद अंसारी के किस बयान पर भड़के हैं हिंदू संगठन

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक व्याख्यान में आरएसएस और हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता को लेकर की गई टिप्पणी पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। अंसारी ने 18 सितंबर को नई दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर में संबोधन दिया था और उनकी किताब का एक उद्धरण दिया जिसमें ‘हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता’ के ख़तरे को लेकर जवाहरलाल नेहरू की चेतावनी का ज़िक्र किया गया था।
दरअसल एजी नूरानी संविधान विशेषज्ञ और जाने-माने क़ानूनविद थे। 93 साल की उम्र में साल 2024 में उनकी मृत्यु हो गई थी और उन्होंने भारत के विभाजन, कश्मीर, मानवाधिकार, चीन के साथ युद्ध और दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता समेत कई मुद्दों पर किताबें लिखी थीं।
हामिद अंसारी ने उनकी किताब ‘द आरएसएस: ए मेनेस टू इंडिया’ का संदर्भ देते हुए कहा था कि भारत के लिए खतरा “कम्युनिज्म नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है।”
इसी से हिंदू संगठन भयंकर नाराज है और उन्होंने अंसारी के बयान पर स्पष्टीकरण की मांग की है।

समाज को दिशा देने वालों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा-गोप

बाराबंकी। सामाजिक सेवा, जन सरोकार और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता अमीर हैदर तथा वरिष्ठ उर्दू पत्रकार एवं सोशल एक्टिविस्ट हशमत उल्लाह का गांधी भवन में नागरिक अभिनंदन किया गया। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट एवं सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में दोनों विभूतियों को पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से जीवन समर्पित करने वाली शख्सियतों का सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा और समाज के मूल्यों का सम्मान है।
समाज को ऐसे ही समर्पित और संवेदनशील लोगों की जरूरत है, जो बिना किसी स्वार्थ के जनहित को अपना धर्म मानकर काम करते रहें। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने कहा कि सम्मान पद या प्रतिष्ठा का नहीं, कर्म और समर्पण का होना चाहिए। वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हैदर ने कहा कि जनता से जुड़े सामाजिक सरोकार के लिए काम करना उनके जीवन का उद्देश्य रहा है। वरिष्ठ पत्रकार हशमत उल्लाह ने कहा कि पत्रकारिता उनके लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित लोगों की आवाज बनने का माध्यम है। सम्मान से जनसरोकार के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। कार्यक्रम में आयोजक समिति की ओर से मुख्य अतिथि गोप को भी स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन फजल इनाम मदनी ने किया। समारोह में मुख्य रूप से धीरेन्द्र वर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, समाजसेवी मनोज जायसवाल, सभासद शं’ आदि कई लोग मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा एवं हिंदू महासभा ने की हिंदू हितों का संरक्षण करने की मांग

हरिद्वार, 20 सितम्बर। अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा एवं हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने हिंदु हितों के संरक्षण के लिए कदम उठाने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान संत महासभा के संरक्षक मदन महाराज ने कहा कि देवभूमि के सभी धर्म गुरुओं, अखाड़ों, मठ मंदिरों सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में हिंदुओं के धार्मिक स्थानों पर गैर हिंदुओं के जमीन खरीदने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। राज्य में लगातार बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। असामाजिक तत्वों पर सरकार को गंभीरता के साथ रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा को लेकर प्रत्येक हिंदू को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने डेमोग्राफी परिवर्तन के खतरे का भी अंदेशा जताया। मदन महाराज ने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा व्यवस्था के लिए तीर्थ परिषद का गठन किया जाए। तीर्थ पुरोहित मठ मंदिर के संचालक जनप्रतिनिधियों एवं अखाड़े के धार्मिक गुरुओं को स्थान दिया जाए। पुलिस प्रशासन आदि विभाग तीर्थ परिषद के अधीन कार्य करें। महंत गोपाल गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाएं अच्छी होनी चाहिए। स्थाई निर्माण अधिक से अधिक किए जाएं। जिससे लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ मिल सके। तीर्थ स्थलों की मान मर्यादा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। संत महापुरुषों के लिए बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था कुंभ क्षेत्र में बेहतर तरीके से होनी चाहिए। कुंभ मेला सनातन परंपराओं का केंद्र बिंदु है। प्रैसवार्ता में योगेंद्र वर्मा, उर्मिला यादव, आचार्य अजय कृष्णा, विजय पांडे, विश्वास भार्गव, साक्षी वर्मा, अमरीश त्यागी, दीपक कुमार, पंकज कुमार, अशोक शर्मा, शिवम शर्मा, बृजेश शर्मा, योग ठाकुर, मनोहर ठाकुर, तनु त्यागी आदि मौजूद रहे।

एटा में पति से खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, 5 साल पहले हुई थी शादी

एटा 21 सितंबर उप्रससे। जनपद में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बारथर गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने पति से खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पंखे पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिटी कृतिका सिंह ने भी मौके का जायजा लिया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मृतका नीतू पत्नी सुगंध (25 वर्ष) का अपने पति से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने घर के अंदर कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। नीतू का विवाह सुगंध के साथ 5 वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज के तहत हुआ था। सुगंध मजदूरी करता है। मृतका का एक 2 वर्ष का बेटा भी है। मृतका के पति सुगंध ने बताया कि वह नोएडा से लौटा था। उसने अपनी पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा था, जिस पर नीतू ने कहा कि वह खुद बना ले और खा ले। सुगंध अपने कमरे में जाकर लेट गया। बाद में नीतू उसके पास आई और बोली कि वह सो रहा है। उसने खुद ही खाना बनाकर खा लिया था। नीतू उससे कह रही थी कि वह मरकर दिखाएगी। नीतू ने आज कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वर्जन
थाना प्रभारी कोतवाली देहात केके लोधी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

« Newer Posts — Older Posts »