Web News

www.upwebnews.com

झाड़ियों से अचानक निकले सियार से टकराईं दो बाइकें, वृद्ध की मौत व तीन गंभीर

August 19, 2026

झाड़ियों से अचानक निकले सियार से टकराईं दो बाइकें, वृद्ध की मौत व तीन गंभीर

बरवर-खीरी। बरवर-जाहानीखेड़ा मार्ग पर बुधवार को सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गन्ना सेंटर के पास झाड़ियों से अचानक एक सियार सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना मितौली के गांव लल्लौआ निवासी अनिल पुत्र दयाराम और छोटे पुत्र गेंदई अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से थाना पसगवां के गांव चंदिला निवासी जुनैद पुत्र नईम और मुमताज पुत्र शाहिद दूसरी बाइक से आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें गन्ना सेंटर के पास पहुंचीं, सड़क किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों से अचानक एक सियार निकलकर सामने आ गया। अनियंत्रित होकर दोनों वाहन आपस में जोरदार तरीके से टकरा गए।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदी भिजवाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने 60 वर्षीय छोटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल, जुनैद और मुमताज की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन और जीव-जंतु दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।बरवर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह से इस बात की जानकारी लेने पर बताया की घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभाव से पहुंचे और चारों घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज गया

फिरोजाबाद के नसिया जैन मंदिर में मुनि के साथ मारपीट

Breaking News UP Web News

मारपीट का  वीडियो सामने आया, समाज में आक्रोश

फिरोजाबाद , 19 अगस्त 2026,  कोटला रोड स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को चातुर्मास कर रहे जैन मुनि एकत्व सागर महाराज के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना के बाद जैन समाज में आक्रोश फैल गया। विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
बताया गया कि मंदिर परिसर में श्रीपार्श्वनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक और श्रीपार्श्वनाथ विधान आयोजित होना है। इसी कार्यक्रम से संबंधित बैनर मुनि अमित सागर महाराज के समर्थकों की ओर से लगाया जा रहा था। आरोप है कि यह बैनर मुनि एकत्व सागर महाराज के चातुर्मास से संबंधित बैनर के ऊपर लगाया जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद की शुरुआत हुई।
मुनि एकत्व सागर महाराज को जब बैनर लगाए जाने की जानकारी मिली तो वे अपने कक्ष से बाहर आए। उन्होंने बैनर को किसी अन्य स्थान पर लगाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विरोध बढ़ने पर मुनि के साथ हाथापाई की गई।
विवाद के दौरान स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब आरोप है कि दूसरे कक्ष से निकले एक युवक ने जमीन पर रखी ईंट उठा ली और मुनि की ओर हमला करने की कोशिश की कमेटी के लोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक ने जांच करने के आदेश दिए

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद ने श्री दक्षिण काली मंदिर में की पूजा

जल्द ही वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करेगी केंद्र सरकार.प्रवीण निषाद
हरिद्वारए 19 अगस्त। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने बुधवार को सिद्ध पीठ श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में विधिवत रूप से रूद्राभिषेक और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश और समाज की सुख.समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण निषाद ने कहा कि श्रावण मास में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भगवान शिव की कठिन उपासना करते हैं। 18 घंटे लगातार जलाभिषेक और तपस्या करते हुए वह सनातन संस्कृति की पताका को देश.दुनिया में प्रचारित.प्रसारित कर रहे हैं। प्रवीण निषाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें से 11 सीटों पर पार्टी को जीत मिली। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा हमें राजनीतिक सेवा का अवसर दिया गया। निषाद समाज की गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा निषाद राज पार्कए ऑडिटोरियमए विश्रामगृह आदि का निर्माण कर समाज की परंपराओं को गौरव के साथ सामने लाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन वन इलेक्शन के संकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि बार.बार होने वाले चुनावों पर लगने वाला बजट का पैसा देशहित में लगे। बार.बार चुनाव होने से सरकार को अनेकों तामझाम करने पड़ते हैं और विकास कार्य बाधित होते हैं। एनडीए सरकार जल्द ही इसे लागू करेगी। प्रवीण निषाद ने कहा कि निषाद समाज के उत्थान में केंद्र और राज्य सरकार ने निर्णायक भूमिका निभाई है। समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर के संत.महंत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अखिल भारतीय समन्वय बैठक में डेमोग्राफिक चेंज को लेकर होगी चर्चा

2026 में अभी तक सवा लाख लोगों ने संघ से जुड़ने के लिए करवाया ऑनलाइन पंजीकरण
जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि

विशाखापट्टनम, 18 अगस्त 2026।
विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के ‘विज्ञान विहार’ विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आयोजित हो रही है। बैठक से पूर्व मंगलवार को विज्ञान विहार में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि यह 19 अगस्त की प्रातः 9:00 बजे शुरू होकर 21 अगस्त की शाम तक चलेगी। प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ की प्रेरणा से कार्य कर रहे कुल 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समन्वय बैठक में संघ प्रेरित विविध संगठनों जैसे भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, राष्ट्र सेविका समिति सहित अन्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय संगठन मंत्री और कुछ चयनित कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में विविध संगठनों से 49 महिलाओं सहित कुल 253 प्रमुख कार्यकर्ता और संघ के पदाधिकारियों को मिलाकर 327 प्रतिनिधि अपेक्षित हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बैठक कोई निर्णय लेने वाली (कार्यकारी/एग्जीक्यूटिव) बैठक नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज हित में कार्यरत विभिन्न संगठनों के बीच आपसी अनुभवों को साझा करना है। बैठक में संगठनों में परस्पर समन्वय को बेहतर करने पर भी चर्चा होगी। साथ समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी।
समसामयिक स्थिति: देश की वर्तमान स्थिति, सामाजिक परिवर्तन और समस्याओं के समाधान की समीक्षा की जाएगी। जनसांख्यिकीय असंतुलन, डेमोग्राफिक बदलाव के परिणामों और उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श होगा।
नशा मुक्ति: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में सभी संगठन क्या कर सकते हैं, इस विषय पर भी बैठक में चर्चा होगी। नशा मुक्ति के साथ ही युवाओं में जागृति के लिए अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ द्वारा तय किए गए ‘पंच परिवर्तन’ के विषयों पर भी चर्चा की जाएगी –
* सामाजिक समरसता
* पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली
* कुटुंब प्रबोधन (पारिवारिक मूल्य)
* ‘स्व’ का भाव (स्वदेशी / स्व-जागरण)
* नागरिक कर्तव्यों का पालन
संघ के स्वयंसेवकों तथा विविध संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पंच परिवर्तन पर प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। अब शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर इन विषयों को कैसे आगे ले जाना है तथा विभिन्न संगठनों की भूमिका पर भी बैठक में चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि विकास के मॉडल पर लगातार चर्चा होती है। हमारा कॉन्सेप्ट, विकास की अवधारणा क्या है। विकास केवल आर्थिक वृद्धि तक सीमित नहीं है, उसके विभिन्न आयाम जुड़े हुए हैं। बैठक में इन पर भी चर्चा होगी और आने वाले समय में विभिन्न संगठन अपनी योजना बनाएंगे। आर्थिक पहलुओं के साथ-साथ सभी क्षेत्रों को संतुलित करने वाले एक समग्र ‘भारतीय विकास मॉडल’ पर विस्तृत चर्चा होगी।
संघ शताब्दी वर्ष के दौरान में समाज में आरएसएस के प्रति आकर्षण काफी बढ़ रहा है। संघ की वेबसाइट पर ‘जॉइन आरएसएस’ के माध्यम से वर्ष 2025 में जनवरी से जुलाई के बीच 55,423 लोगों ने संघ से जुड़ने के लिए पंजीकरण करवाया था, जबकि 2026 में इसी अवधि के दौरान संख्या ढाई गुना बढ़कर 1,23,287 हो गई है। जुलाई 2025 में संख्या 9,718 रही, जबकि जुलाई 2026 में 24,086 लोगों ने इच्छा व्यक्त की है। इनमें 30 वर्ष से कम आयु के युवा लगभग 65 प्रतिशत हैं और 40 वर्ष से कम आयु के लोग 85 प्रतिशत हैं।
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दक्षिण मध्य क्षेत्र के सह संघचालक दूसी रामकृष्ण, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी उपस्थित रहे।

एटा में नामजद आरोपियों ने किशोरी से की छेड़छाड़, मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज

एटा 19 अगस्त उप्रससे। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वादी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अकबरपुर कोट निवासी संजू पुत्र संतोष, गौतम, रिंकू और उदयवीर 13 अगस्त को उनके घर आए थे। आरोपियों ने घर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई वादी की नाबालिग बेटी के साथ आरोपियों ने छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब वादी का पुत्र बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अलीगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी यो की धड़पकड़ के लिए लगातार दविश दी जा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »