Web News

www.upwebnews.com

यूपी के 7 आईएएस के तबादले

March 13, 2026

यूपी के 7 आईएएस के तबादले

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने आज यूपी में 7 आईएएस अफसरों का तबादला किया है।

तबादला आदेश के अनुसार प्रकाश बिन्दु गृह सचिव बनाए गए हैं। लोकेश एम सचिव पीडब्ल्यूडी बनाए गए, महेंद्र प्रसाद विशेष सचिव समन्वय पुनर्गठन, नीना शर्मा प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग, संजय कुमार निदेशक प्रशासन-प्रबंधन अकादमी लखनऊ, रघुवीर विशेष सचिव दिव्यांग जन बनाए गए, आशीष कुमार को विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य का चार्ज दिया गया है वे एमडी पर्यटन निगम भी बने रहेंगे।

एलपीजी संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
13/03/2026

*जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में शुरू कराया कंट्रोल रूम, सुबह 6 से रात 8 बजे तक रहेगा सक्रिय*

गोरखपुर।जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा ने जनसाधारण को एलपीजी गैस की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कराया है। इसका उद्देश्य कुकिंग गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों और उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसियों एवं अधिकारियों तक तुरंत पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा।
इसके लिए कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0551-2201052 जारी किया गया है, जो प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कार्यरत रहेगा।
जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि यदि एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति, बुकिंग, वितरण या अन्य किसी प्रकार की समस्या हो तो वे इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

पांच साल की बच्ची के अपहरण-छेड़छाड़ में सात साल की सजा

मझोला में नौ साल पुरानी घटना, पाँक्सो कोर्ट-फर्स्ट की कोर्ट का निर्णय, दोषी पर 25 हजार जुर्माना

Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
मझोला क्षेत्र में पांच साल की मासूम को अगवा करने और छेड़छाड़ में दोषी को सात साल की सजा मिली है। विशेष न्यायाधीश पाँक्सो कोर्ट-1 अविनाश चंद्र मिश्र ने साक्ष्य के आधार पर दोषी मानते हुए सजा और 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
नाबालिग छेड़छाड़ व अपहरण किए जाने का मामला नौ साल पुराना है। वादी ने 17 सितंबर, 2017 को मामले की रिपोर्ट मझोला थाने में दर्ज कराईं थीं। तहरीर में कहा कि बेटा-बेटी घटना की शाम को सरकारी स्कूल में चल रहीं रामलीला देखने गए थे। लेकिन काफी देर बाद भी वापस न लौटे तो तलाश शुरु की। गांव में कुछ लोगों ने आरोपी जानी पुत्र जितेंद्र पाल को देखा। गांव वाले अचानक गुम हुईं बच्ची की ढूंढने निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को बच्ची संग देखा। इस पर युवक को रास्ते में पकड़ लिया गया। परिजन व अन्य लोगों ने उसे थाना पुलिस को सौंपा।
केस की सुनवाई पाँक्सो कोर्ट-1 में हुई।विशेष लोक अभियोजक अभिषेक भटनागर व मनोज वर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस रिपोर्ट व पीड़िता समेत अन्य बयान दर्ज हुए। अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद जानी को दोषी ठहराया। सात साल व 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच तीसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

14-15 मार्च को चलेगी, ट्रेन के होंगे दो फेरे
Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति परीक्षा को लेकर रेलवे ने तीसरी ट्रेन के संचालन की तैयारी की है। परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए गाजियाबाद मुरादाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार मंडल में तीसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच चलेगी। गाजियाबाद से शुक्रवार को सुबह दस बजे चलेगी। ट्रेन हापुड़,गजरौला व अमरोहा होते हुए मुरादाबाद दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम छह बजे वापसी में गाजियाबाद के लिए रवाना होगी। गाजियाबाद में ट्रेन रात 9.15 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।

पुलिस परीक्षार्थियों के लिए कल से चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें

बरेली-बिजनौर व लखनऊ – शाहजहांपुर के बीच 14-15 मार्च को चलेगी ट्रेनें

Post on 13.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेलवे में पुलिस परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। बिजनौर -बरेली और लखनऊ से शाहजहांपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेल प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन के लिए शेड्यूल जारी किया है। इसके अलावा भी स्टेशनों पर जीआरपी आरपीएफ और रेल अधिकारी व स्टाफ की ड्यूटियां लगाई गई है।
यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति परीक्षा शुक्रवार व शनिवार को होगी। मुरादाबाद में 45 हजार परीक्षार्थी जुटेंगे। परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन के अलावा रेलवे ने विशेष रूप से तैयारी की है। मुरादाबाद मंडल में परीक्षार्थियों की आवाजाही के लिए दो विशेष ट्रेनें चला रहा है। पहली ट्रेन बिजनौर से बरेली व दूसरी लखनऊ शाहजहांपुर के बीच
संचालित होगी।
सीनियर डीसीएम के अनुसार पुलिस परीक्षा के चलते विशेष ट्रेनें 14-15 मार्च को संचालित होगी। ट्रेनों के एक दिन में दो फेरे पूरे करेगी। ट्रेन बिजनौर से मुरादाबाद सुबह 7.15 बजे और बरेली से दोपहर 2.30 बजे आने का समय निर्धारित किया गया है। सुरक्षा और सुविधाओं के चलते स्टेशन और रेलवे का पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।

*14-15 मार्च को यह होगा शेड्यूल*
बिजनौर से सुबह-4.20 बजे
चलकर बरेली 8.50 बजे।

बरेली से दोपहर एक बजे चलकर बिजनौर शाम 6.20 बजे।
रूट-हल्दौर, चांदपुर सियाऊ, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद व रामपुर।
———
*लखनऊ-शाहजहांपुर शेड्यूल*

लखनऊ से 4.10 सुबह चलकर
शाहजहांपुर-7.15 बजे।

शाहजहांपुर से दोपहर एक बजे चलकर लखनऊ शाम -4.10 बजे।
रूट-मलीहाबाद, संडीला, बालामऊ व हरदोई

« Newer PostsOlder Posts »