Web News

www.upwebnews.com

तानाशाही के नाम पर: युद्ध नियंत्रण की आवश्यकता : डाॅ०राकेश सक्सेना

March 17, 2026

तानाशाही के नाम पर: युद्ध नियंत्रण की आवश्यकता : डाॅ०राकेश सक्सेना

Rakesh Saxena

Posted on 17.03.2026, Tuesday

एटा 17 मार्च उप्रससे। युद्ध आक्रामक कृत्य है जो किसी भी राष्ट्र की अस्मिता के विनाश से जोड़ता है। इस विचार को दृष्टिगत रखते हुए मानव सभ्यता के इतिहास में युद्ध एक जटिल पक्ष रहा है। समय बदलाव के साथ युद्ध की प्रवृत्ति, साधन, उद्देश्य व परिणाम में व्यापक परिवर्तन हुए। प्राचीन युद्धों में तलवार, भाला, धनुष-बाण, गदा आदि अस्त्र-शस्त्रों का प्रयोग होता था किन्तु आधुनिक युद्धों में टैंक, मिसाइलें, लड़ाकू विमान, परमाणु बम, ड्रोन और साइबर तकनीक जैसे अत्याधुनिक साधनों का प्रयोग होता है। प्राचीन काल में युद्ध के कुछ नैतिक नियम और मर्यादाएँ थीं। दिन में युद्ध और रात्रि में विश्राम, निहत्थे व शरणागत पर आक्रमण न करना, स्त्रियों, बच्चों व निर्दोष नागरिकों की रक्षा करना आदि नियमों का पूर्णरूपेण पालन किया जाता था किन्तु आधुनिक युद्धों में ये मर्यादाएँ तार-तार हो चुकीं हैं। युद्ध किसी भी समस्या के समाधान नहीं होते। आज के युग में युद्ध अत्यधिक विनाशकारी हो गए हैं, इसकी विभीषिका, इसका दुष्प्रभाव समूचे समाज, संस्कृति और मानव जीवन पर पड़ता है, हजारों-लाखों लोग अपने प्राण ग॔वा बैठते हैं, परिवार उजड़ जाते हैं, माताएँ अपने पुत्रों को खो देतीं हैं, बच्चे अनाथ हो जाते हैं, उद्योग धंधे नष्ट हो जाते हैं, जनता अभाव का जीवन जीने को विवश हो जाती है, भय, असुरक्षा और अशान्ति का वातावरण समाज में फैल जाता है, हिंसा व घृणा का वातावरण पनपता है।
आज भारत-पाकिस्तान, अफगान-पाकिस्तान, यूक्रेन-रूस, इजरायल-फिलिस्तीन, अमेरिका-ईरान, इजरायल-ईरान आदि देशों के युद्धों से दृष्टिगोचर हो रहा है कि दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़ी है। वैश्विक राजनीति में ऊर्जा संसाधनों विशेषकर तेल का महत्वपूर्ण स्थान है। औद्योगिक विकास, सैन्य शक्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा भाग तेल पर निर्भर करता है, इसी कारण तेल -समृद्ध क्षेत्रों पर नियंत्रण को लेकर विश्व की महाशक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा रही है। अमेरिका की विदेश नीति में तेल राजनीति की बड़ी भूमिका रही है, जिसके कारण आज वह अपनी तानाशाही दिखा रहा है। ट्रम्प नाम का पक्षी जो अमेरिका में पाया जाता है, वह सारी दुनिया पर अपनी चोंच मारना चाहता है, इसलिए उसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रातों-रात उठा लिया, ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई को मार दिया और इसी की प्रजाति वाले ने कुछ वर्षों पूर्व ईराक के सद्दाम हुसैन को मार दिया था, फिर भी दुनिया चुप है। सन् 2025 में आयोजित ब्रिक्स बैठक में अमेरिका- इजरायल के ईरान पर हमलों को लेकर निंदा की गई थी लेकिन आज संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों व संगठनों की ओर से इस तानाशाही का विरोध नहीं हो रहा है, जो चिंता का विषय है।
मध्य पूर्व विश्व का सबसे बड़ा तेल भंडार क्षेत्र है। इस क्षेत्र के सऊदी अरब, ईराक, ईरान, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात के पास विशाल तेल संसाधन हैं, इसलिए तानाशाह अमेरिका इन क्षेत्रों पर अपना प्रभाव जमाए हुए है। परस्पर इन देशों में एकजुटता का अभाव है, महाशक्तियाँ पीड़ित देशों के सहयोग हेतु आगे नहीं आ रहीं हैं, नाटो, ब्रिक्स, एससीओ पीस मिशन, शंघाई संगठन मौन साधे दूरी बनाए हुए हैं। डालर में अमेरिका के प्राण बसते हैं, उसके रक्षार्थ वह कुछ भी करता रहे, इस अहंकार को तोड़ना आवश्यक है। अमेरिका ने ईरान पर हमला करके विश्व अर्थव्यवस्था के समक्ष संकट बढ़ा दिया है और यदि युद्ध लम्बा खिचता है तो वह स्वयं भी इस संकट के घेरे में आ जाएगा। वैश्विक तेल कारोबार पर आधिपत्य जमाना किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नहीं है। वेनेजुएला की भाँति ईरान भी अपना तेल डालर में नहीं बेच रहे थे। डालर का वर्चस्व अमेरिका कायम न रख पाए इसलिए उस पर अंकुश लगाने के लिए दुनिया के देशों को आगे आना ही होगा।

पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में सनसनी

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
17/03/2026

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनके सिर में गोली मारी गई, इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए। यह भी जानकारी सामने आई है कि बदमाश अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुरादाबाद की पांच पैसेंजर रद्द, कई में फेरबदल

दिल्ली में यमुना (Yamuna Bridge) पुल-

16 ट्रेनों का बदला रूट, कुछ देरी से चलेंगी

Post on 17.3.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली मंडल में ही शाहदरा- दिल्ली रेलखंड वर्तमान ब्रिज संख्या 249 की जगह नए ब्रिज के निर्माण के लिए 17-18 व 28-29 मार्च को मेगा ब्लॉक को मंजूरी मिली है। इसके चलते मुरादाबाद दिल्ली रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल की मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर समेत पांच ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि साबरमती सुल्तानपुर समेत 16 ट्रेन बदले मार्ग से संचालित होगी। अन्य ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार दिल्ली -मुरादाबाद (54308)18, बरेली- दिल्ली 54075-76 ट्रेन 28 व 29 मार्च को रद्द रहेगी। इसी तरह तिलक ब्रिज -बुलंदशहर-64568 ट्रेन 28 व 64567 बुलंदशहर -तिलक ब्रिज ट्रेन 29 मार्च को रद्द की गई है।

*ट्रेनों का बदला रूट* (Diversion of Trains )

साबरमती -सुल्तानपुर- 20939, दिल्ली पैसेंजर 54076 ट्रेन दौराई- टनकपुर -15091, उदयपुर सिटी- योगनगरी ऋषिकेष -09609,
भगत की कोठी -कामख्या- 15623, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश-19031,दिल्ली – टनकपुर-12036, दिल्ली काठगोदाम, अवध आसाम – 15910, समस्तीपुर -श्री गंगानगर-04732, मुरादाबाद -दिल्ली पैसेंजर 54307, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी-19610, धनबाद चंडीगढ़ 03311, रानीखेत एक्सप्रेस- 15014, अयोध्या कैंट दिल्ली – 14205 और देहरादून-शकूर बस्ती 14342 ट्रेनों का दिल्ली, शाहदरा व विवेक विहार स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

*विलंब से संचालन–* (Rescheduling )

वाराणसी –साबरमती-20964 को वाराणसी से 150 मिनट, पद्मावत एक्सप्रेस 14207 ट्रेन प्रतापगढ़ से 150 मिनट की देरी से चलेगी।

आतंकी गतिविधियों में शामिल था मुरादाबाद में बीडीएस का छात्र

काँलेज परिसर में पसरा सन्नाटा
-एटीएस की कार्रवाई से मुरादाबाद में आतंकी कनेक्शन उजागर

Post on 17.3.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में बीडीएस(डेंटल) के छात्र हारिश अली आंतकी संगठन से जुड़ा था। मुरादाबाद में छात्र को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया। छात्र की गिरफ्तारी से काँलेज में सनसनी मची है। कार्रवाई से मुरादाबाद एक बार आंतकी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी आतंकी कनेक्शन सामने आए हैं। सहारनपुर का निवासी छात्र आईएसआईएस ( ISIS) के लिए सक्रिय था।
रविवार को यूपी एटीएस ने बीडीएस के छात्र हारिश को पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी से मुरादाबाद मंडल भर में सनसनी है। माना जा रहा है कि हारिश
मुरादाबाद में रहकर आतंकी संगठन के लिए युवाओं को आँनलाइन जोड़ने के काम में सक्रिय था। एटीएस को जांच में पता चला कि छात्र ने मुरादाबाद
समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में नेटवर्क तैयार किया हुआ था।
मुरादाबाद में बीडीएस में सेकंड ईयर के छात्र हारिश को आतंकी गतिविधियों में शामिल में पकड़ा गया है। आरोप है कि उसने मुरादाबाद मंडल के युवाओं से कई बार देश विरोधी सामग्री भी साझा की थी। दो साल पहले उसने कई बार जम्मू-कश्मीर के दौरे किए। इस दौरान वह युवाओं से जुड़ कर उन्हें देश के खिलाफ उकसाने में शामिल था एटीएस को उसके बार बार जम्मू कश्मीर जाने की जानकारी भी मिली। सहारनपुर में मानक मऊ मोहल्ले के निवासी रियासत हुसैन ने दो साल पहले जून, 24 में बेटे हारिश का मुरादाबाद के एक कॉलेज में बीडीएस में दाखिला कराया था। जांच में पता चला कि शुरुआत में कॉलेज के हॉस्टल में रहा पर बाद में उसने कॉलेज से बाहर किराये पर मकान ले लिया था। कॉलेज में अन्य संगी साथियों से भी कम बात करता।पर उसका ज्यादा समय मोबाइल व लैपटॉप पर बीतता।

*एटीएस की हारिश की काफी समय से गतिविधियों पर थीं नजर*

काफी समय से एटीएस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। सोशल मीडिया पर अपना एक अलग ग्रुप अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन भी बनाया। सोशल मीडिया के जरिए वह सरकार के खिलाफ वाले पोस्टों पर नजर रखता। ऐसों लोगों को ऑनलाइन जोड़ लेता और फिर ग्रुप में आईएस की प्रचार- सामग्री साझा करता।

*पहले भी मुरादाबाद में पकड़ा गया है आतंकी संगठनों का कनेक्शन*

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से नेटवर्क का यह पहला मामला नहीं है।इससे पहले भी मुरादाबाद मंडल में संदिग्ध आतंकी पकड़े गए हैं। खतरनाक हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी उल्फत हुसैन, आईएस, लश्कर-ए-तैयबा का भी बड़ा नेटवर्क का भी खुलासा हो चुका है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 2 अक्तूबर, 23 को मुरादाबाद से आईएस के आतंकी अरशद वारसी को पकड़ा था। लश्कर-ए-तोयबा से जुड़े संदिग्ध आतंकी फरहान व हिजबुल के अहमद रजा की भी यहां से गिरफ्तारी हो चुकी है। मुगलपुरा क्षेत्र से 27 अक्तूबर 2017 को आईबी, एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोधरा कांड व लश्कर के सदस्य फरहान की गिरफ्तारी से तब भी मुरादाबाद सुर्खियों में आया।

*संवेदनशील बना मुरादाबाद मंडल*
इससे पहले मंडल में अमरोहा, संभल, रामपुर व बिजनौर में आतंकी कनेक्शन के मामले सामने आए हैं।
बीडीएस के छात्र हारिश अली से पहले भी आतंकी संगठन की गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों को पकड़ा गया।

March 16, 2026

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को बाइक से ईद की खरीदारी करने आ रहे तीन दोस्तों को नौशहरा के पास एक बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जबकि घायल युवक को इलाज के लिए शिकोहाबाद के जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव शेख की सराय निवासी अरहान (19) पुत्र मोहम्मद अकील कुरैशी, अनस (19) पुत्र सफीक कुरैशी, उजेफ (20) पुत्र अकरम कुरैशी आपस में दोस्त थे। सोमवार को तीनों दोस्त ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी करने के लिए शिकोहाबाद के लिए आ रहे थे। जब उनकी बाइक प्रहलाद फैक्ट्री नौशहरा के पास कट पर पहुंची ही थी कि तभी उन्होंने हाईवे को क्रास किया, तभी फिरोजाबाद की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया।
हादसे के दौरान उजैफ उछलकर दूसरी साइड पर गिरा। जबकि अरहान, अनस ट्रक की चपेट में आ गए जिससे दोनों के रौंदने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जबकि घायल को अस्पताल भेज दिया।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार का कहना है हादसे में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »