Web News

www.upwebnews.com

वन्देमातरम पर कांग्रेस का फैसला राष्ट्र विरोधी: अमित शाह

August 20, 2026

वन्देमातरम पर कांग्रेस का फैसला राष्ट्र विरोधी: अमित शाह

Amit Shah

नई दिल्ली 20 अगस्त 2026, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस कार्य समिति द्वारा ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण छंद के बजाय केवल दो छंद गाने के निर्णय की आलोचना की है। संवाददाताओं से बातचीत में श्री शाह ने कहा कि यह निर्णय संसद द्वारा पारित कानून का खुला उल्लंघन है और राष्ट्रविरोधी है। श्री शाह ने दावा किया कि 1937 में कांग्रेस ने तुष्टीकरण के नाम पर ‘वंदे मातरम’ को दो भागों में विभाजित किया था। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार ने इस ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए पूर्ण गीत को कानूनी मान्यता दी। श्री शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टीकरण के रास्ते पर चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 20 जुलाई की हिंसा की जांच को कमेटी बनाई

Supreme court

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026, सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों द्वारा ज़रूरत से ज़्यादा बल प्रयोग और पुलिस कर्मियों के खिलाफ हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्चाधिकार संपन्न जांच समिति गठित की है।

चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की खंडपीठ ने कहा कि समिति में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस रवि शंकर झा, दिल्ली उच्च न्यायालय की पूर्व जज जस्टिस शलिंदर कौर, सीबीआई के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और मेघालय के रिटायर्ड डीजीपी एल.आर. बिश्नोई भी शामिल होंगे। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि पूरी सावधानी बरतते हुए, उच्चस्तरीय जांच समिति की जांच सिर्फ़ एक बार की जाने वाली प्रक्रिया नहीं होगी।

अदालत ने समिति से कहा कि वह मुद्दों का लगातार और समय-समय पर आकलन करे और अपनी अंतरिम रिपोर्ट समय-समय पर सौंपे। शीर्ष अदालत ने सुझाव दिया कि उच्चस्तरीय जांच समिति कुछ मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर काम करे, जिनमें सबसे अहम मुद्दा महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लक्षित हिंसा, उत्पीड़न और छेड़छाड़ की कथित घटनाओं से जुड़ा है।

दिल्ली में 20 जुलाई को कथित परीक्षा पेपर लीक को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेतृत्व में संसद तक निकाले गए मार्च के दौरान हिंसक झड़पें हुईं। भीड़ द्वारा बैरिकेड्स तोड़ने के चलते प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों, दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

एटा में किसानों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

एटा 20 अगस्त उप्रससे। जनपद में भारतीय किसान यूनियन स्वराष्ट्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज बृहस्पतिवार को शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ शहीद पार्क स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा व राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पंडित ने माल्यार्पण कर किया। इस दौरान किसानों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में किसान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। शहीद पार्क से शुरू हुई यात्रा जीटी रोड, ठंडी सड़क, होली मोहल्ला और कैलाश गंज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रास्ते भर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में शामिल किसानों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देशहित और किसान हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। यात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

ISI समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क ध्वस्त, 80 से अधिक FIR और 200+ गिरफ्तारियां 

AMIT SHAH

AMIT SHAH

मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी समूह ‘शहज़ाद भट्टी नेटवर्क’ को खत्म कर दिया और 200 से ज़्यादा सदस्यों को गिरफ़्तार कर उसके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सीमा-पार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 12 अगस्त को 14 राज्यों में 253 लोग हिरासत में लिए गए

Posted Date:- Aug 17, 2026

नई दिल्ली, स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI-समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी बहु-राज्यीय कार्रवाई कर इस आतंकी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सीमा-पार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 14 राज्यों में 253 लोग हिरासत में लिए गए हैं और नेटवर्क के खिलाफ 80 से अधिक FIR और 200+ गिरफ्तारियां दर्ज की गई हैं।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी समूह ‘शहज़ाद भट्टी नेटवर्क’ को खत्म कर दिया और 200 से ज़्यादा सदस्यों को गिरफ़्तार कर उसके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगह पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त किया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है। श्री शाह ने कहा कि ISI से फंड पाने वाले इस समूह के पास से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसमें IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, ज़िंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे शामिल थे। यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।

शाहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) पाकिस्तान स्थित, ISI द्वारा समर्थित आतंकी सिंडिकेट है जो भारत में ग्रेनेड, IED और पेट्रोल बम हमलों तथा टारगेटेड किलिंग में शामिल है। SBN स्थानीय सहयोगियों को पैसे देकर पुलिस, रक्षा और धार्मिक स्थलों की रेकी करवाता था और जासूसी के लिए CCTV कैमरे लगवाता था।

स्वतंत्रता दिवस के आसपास SBN से जुड़ी संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए 12 अगस्त को राज्य पुलिस बलों के साथ रियल-टाइम खुफिया जानकारी साझा करने वाली प्रणाली के जरिए समन्वित बहु-राज्यीय अभियान चलाया गया। इसमें 14 राज्यों में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया  उत्तर प्रदेश (62), हरियाणा (52), दिल्ली (51), पंजाब (44), राजस्थान (15), महाराष्ट्र (8), उत्तराखंड (5), कर्नाटक, गुजरात और बिहार (3-3) तथा तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल(2-2)। साथ ही दिल्ली और कर्नाटक में नई FIR भी दर्ज की गई हैं।

अब तक SBN के खिलाफ 80 से अधिक FIR और 200+ गिरफ्तारियां दर्ज की जा चुकी हैं। ये मामले UAPA, BNS, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज हैं।  IED, पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्टल, जिंदा कारतूस और जासूसी वाले CCTV कैमरे बरामद हुए हैं। इससे नेटवर्क के सीधे सीमा-पार संबंध की पुष्टि होती है।

सुरक्षा एजेंसियों ने दोहराया है कि भारत सरकार की सीमा-पार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है और SBN के नेटवर्क को देशभर में खत्म करने के लिए समन्वित कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Modi govt destroyed the ISI-backed terror group Shahzad Bhatti Network ahead of Independence Day and thwarted its plans for subversive attacks by arresting more than 200 operatives.

Indian security forces ripped apart the network by launching coordinated operations across…

— Amit Shah (@AmitShah) August 17, 2026

 

अमित शाह ने लद्दाख में जेके हाई कोर्ट की पीठ स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया

Amit Shah
उच्च न्यायालय की पीठ से लद्दाख के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की न्याय तक पहुंच सुगम होगी

सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

Posted Date:- Aug 20, 2026

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया।

X पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे लद्दाख के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके अधिकार के तहत उपलब्ध कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने में लगने वाला समय कम होगा और न्याय तक उनकी पहुंच सुगम होगी। सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

 

The Union Cabinet, under the leadership of the PM Shri @narendramodi Ji, has decided to set up a bench of the High Court of Jammu and Kashmir in Ladakh. This will significantly enhance access to justice for citizens living in remote areas of Ladakh by reducing the time required…

— Amit Shah (@AmitShah) August 20, 2026

*****

« Newer PostsOlder Posts »