Web News

www.upwebnews.com

पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभावों से जनता के हितों की रक्षा करेंगे: Rajnath Singh

March 28, 2026

पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभावों से जनता के हितों की रक्षा करेंगे: Rajnath Singh

Energy Crisis Management, West Asia, Hormuj Strait, Iran, Israel, America War Effect on India

नई दिल्ली, 28 मार्च 26, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सरकार पश्चिम एशिया संघर्ष की स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है और वह इस संघर्ष के किसी भी प्रभाव से भारतीयों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में कई वरिष्ठ मंत्रियों के अनौपचारिक मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए ऊर्जा आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लचीलेपन और भारत की आपूर्ति श्रृंखलाओं की मजबूती से जुड़े जोखिमों की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक में सरकार द्वारा किये जा रहे सभी उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विद्युत मंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बैठक में शामिल हुए।

LPG लेकर एक और जहाज गुजरात के बंदरगाह पहुंचा

UP News, India News, UP latest news, Uttar Pradesh News, Hormuj Strait

नई दिल्ली, 28 मार्च 26,भारत सरकार ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। विश्व के तेल और गैस आपूर्ति करने वाले देशों से लगातार संपर्क में है। इसी का परिणाम है कि एलपीजी का एक और जहाज गुजरात के बढ़ीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पर एलपीजी की एक और खेप पहुंच गयी है। जग वसंत टैंकर 47 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है। यह जहाज कुवैत से रवाना होकर होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार करके भारत पहुंचा है। इसमें से 17 हजार मीट्रिक टन एलपीजी कांदला बंदरगाह भेजी जाएगी। शेष एलपीजी मुंबई और न्यू मैंगलोर बंदरगाह भेजी जाएगी।

महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित


फोटो —–  1 –क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष कपिल राघव द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष  व उनकी कमेटी का स्वागत करते हुए

हाथरस। आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नगर अध्यक्ष कपिल राघव द्वारा महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सिसोदिया व उनकी कमेटी का पगड़ी पहनाकर एवं चित्र भेंट कर जोरदार स्वागत सम्मान किया। स्वागत करने वालों में ब्रिजेन्द्र सिंह, रघुराज सिंह पौरुष, मदन राघव, प्रविन राघव हेमकांत शर्मा, नीरज शर्मा, दिनेश उपाध्याय, दीपक राघव, किशोर राघव, सौरभ राघव, मनीष पौरुष, भानु प्रताप सिंह चौहान, यश राघव, सिद्धार्थ तौमर, केशव राघव, शिवम राघव, माधव राघव रहे। शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने वहां उपस्थित सभी को शोभायात्रा का निमंत्रण दिया और कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मतेंद्र सिंह गहलोत, जोगेंद्र सिंह, मनोज सिसोदिया प्रधान परसारा, संयोजक संदीप सिसोदिया, हरीश सेंगर, अमित पौरुष, छोटू राणा, आशीष जादौन, प्रवीण सिसोदिया, मधुर, मोना ठाकुर आदि उपस्थित रहे

भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा के साथ श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ

फोटो —–  2 –कलश यात्रा में शामिल भक्त

हाथरस। कस्बा सासनी के श्रीरामलीला मैदान में हनुमान बाल मेला कमेटी के बैनरतले पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसके उपलक्ष में प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा का आयोज किया गया। मुख्य यजमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वाष्र्णेय एवं उनकी पत्नी श्रीमती प्रगति वाष्र्णेय ने आचार्य पंडित राजकृष्ण महाराज द्वारा विधि-विधान पूर्वक बोले गये वेदमंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। इसके पश्चात बैंड-बाजे और भक्ति गीतों के साथ भव्य कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्रक्रम में दोपहर से कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने श्री हनुमंत कथा का वाचन किया। उन्होंने हनुमान जी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री हनुमान जी जहां भक्ति और शक्ति के अनन्य प्रतीक हैं। वहीं वह ही आज के समय में भूलोक की रक्षा में जुटे हैं। उनकी कथा सुनने से जीवन के सभी संकटों का नाश होता है इसलिए वह संकटमोचन कहे जाते हैं। कथा के दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम और जय श्री हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर हनुमान बाल मेला कमेटी के दिनेश कुमार वार्ष्णेय, विपिन कुमार अग्रवाल,संजय शर्मा, गुड्डू पालीवाल,  देवेन्द्र अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता,जयप्रकाश पाठक, अजय वार्ष्णेय, आदि मौजूद थे। वहीं कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक हनुमंत कथा का निरंतर प्रवाह जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न प्रसंगों पर व्याख्यान दिए जाएंगे।

महिला से छेड़छाड़ विरोध करने पर दबंग ने पीटा

पीड़ित महिला ने कोतवाली में शोहदे के खिलाफ दी तहरीर

हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव में बाजार से लौट रही विवाहिता के साथ दबंग शोहदे ने छेड़छाड़ की महिला ने जिसका विरोध किया तो शोहदे में उसकी पिटाई लगा दी। पीड़िता ने कथित शोहदे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक महिला  शुक्रवार की शाम सासनी बाजार आई थी। जो काम निबटाकर अपने गांव लौट रही थी। आरोप है कि जब वह गांव के रास्ते में पोखर के पास पहुंची, तभी गांव के नामजद ने उसे रास्ते में रोक लिया, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीडिता ने जब विरोध किया और शोर मचाया, तो नामजद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराब और चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो नामजद पीडिता को गंदी-गंदी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली में देते हुए कथित नामजद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

« Newer Posts — Older Posts »