Web News

www.upwebnews.com

लखनऊ में ब्लाँक,बदले रूट से चलेंगी अर्चना समेत नौ ट्रेनें

April 3, 2026

लखनऊ में ब्लाँक,बदले रूट से चलेंगी अर्चना समेत नौ ट्रेनें

लखनऊ स्टेशन पर 4-11 अप्रैल तक ब्लाँक
Post on 3.4.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
उत्तर रेलवे में लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म पर मरम्मत कार्य के लिए गए ब्लॉक के चलते ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है। ब्लाँक के कारण मुरादाबाद रूट की अर्चना एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें बदले मार्ग आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर व उतरेठिया होकर चलेगी। चार से 11 अप्रैल तक ब्लाँक रहेगा।
मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। लखनऊ में मरम्मत कार्य व सुधार के लिए ट्रेनें बदले मार्ग से संचालित होगी। आलमनगर से लखनऊ, उतरेठिया होकर चलने वाली ट्रेनें अब आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर होकर उतरेठिया चलेगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार ट्रेनों को अलग अलग दिनों में डायवर्ट किया जाएगा। मालदा टाउन 13430 ट्रेन 4 अप्रैल, अर्चना -12356 को 5 व 8 अप्रैल, हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन, गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 9, काशी विश्वनाथ- 15127-28 ट्रेन 4-11 अप्रैल और साबरमती- 20940 को आठ और 20964 को चार व 11 अप्रैल प्रभावित रहेगी।

April 2, 2026

मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाथरस। क्षेत्र के गांव कैमावली में खेत पर जा रहे एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, गांव कैमावली निवासी व्यक्ति खेत की ओर जा रहा था। तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया और शरीर के कई हिस्सों पर डंक मार दिए। हमले से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे मधुमक्खियों के बीच से निकालकर जिला बागला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों के आसपास बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते होने से इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

हनुमान जी शिव के अवतार और श्रीराम के परम भक्त हैं: महंत विशाल गौड़ 

श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव
लखनऊ। गुरुवार को हनुमान जयंती (हनुमान जन्मोत्सव) श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया कि सुबह चार बजे स्नान के बाद हनुमानजी का तिल के तेल से सिंदूर लेपन हुआ, चांदी का वर्क एवं इत्र लगाकर फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष आरती हुई। हनुमानजी को। लड्डू-बूंदी और फलों का भोग लगाया गया। पूरे मंदिर को दो कुंटल फूलों से सजाया गया। सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भक्तो का तांता लगा रहा। महंत विशाल गौड़ ने बताया कि इस दिन विशेष पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और मंदिरों में चोला चढ़ाने की परंपरा है। महंत ने बताया कि जो लोग हनुमान चालीसा, मंत्र जाप और पूजा विधि के अनुसार भगवान हनुमान की आराधना सही समय और विधि से पूजा करते हैं तो बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन में सुख, शांति और सफलता आती है।

धारदार हथियार से तावड़तोड़ प्रहार कर युवक की हत्या

मैनपुरी , थाना एलाऊ के गांव रतनपुर किरकिच में धारदार हथियार से गले पर वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक आलोक (22) का शव उसके आलू के खेत में बने कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजन को सूचना दी। हत्या की सूचना पर एलाऊ थाना पुलिस, सीओ सिटी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
गांव रतनपुर किरकिच निवासी आलोक पुत्र स्व. प्रहलाद सिंह के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में आलू की खुदाई चल रही है। आलू खेत में ही रखा है, जिसकी रखवाली के लिए आलोक कई दिन से खेत पर बने कमरे में ही सो रहा था। बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह घर से खाना खाकर खेत पर गया था। रात करीब 9:30 बजे खेत के आसपास कुछ कुत्ते भोंकने लगे। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने कुत्तों को भोंकते देखा तो खेत में बने कमरे में पहुंचे। कमरे के अंदर आलोक का शव लहूलुहान स्थिति में जमीन पर पड़ा था। शव को देखकर ग्रामीणों आलोक के घरवालों को तुरंत सूचित किया। वहीं, हत्या की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।
 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। उसके गले और चेहरे पर वार किए गए हैं, जिससे युवक का काफी रक्त निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आलोक के परिजन खेत पर पहुंच गए। जमीन पर लहूलुहान स्थिति में पड़े आलोक के शव को देखकर चीख-पुकार मच गई। वारदात की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस सहित फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित कर सभी सबूत अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। वहीं, हत्या के खुलासे के लिए टीम को लगा दिया गया है।

राम का जीवन ही रामोत्सव: मुकेश खांडेकर

रामोत्सव में राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद द्वारा अंगूमल धर्मशाला में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में पहली बार हाथरस पहुंचे क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने कहा कि राम का सम्पूर्ण जीवन ही रामोत्सव है और उनके आदर्श समाज को संगठित व सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रभु राम के जीवन चरित्र के माध्यम से मर्यादा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नेश रत्न ने समरस समाज की आवश्यकता पर बल देते हुए जात-पात से ऊपर उठकर एकता का आह्वान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण खंडेलवाल ने किया, जबकि आभार संजय गर्ग ने व्यक्त किया। आयोजन को सामाजिक एकता और संगठन शक्ति के उदाहरण के रूप में देखा गया।

« Newer PostsOlder Posts »