Web News

www.upwebnews.com

सीसी लिमिट के नाम पर खाते से 1.24 लाख रुपये निकाले, बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप

August 22, 2026

सीसी लिमिट के नाम पर खाते से 1.24 लाख रुपये निकाले, बैंक कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप

उ प्र समाचार सेवा
*मैलानी खीरी :* कस्बे के दामोदरपुर वार्ड-6 निवासी एवं न्यू मैलानी मेडिकल हॉल के संचालक अरुण कुमार यादव ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) मैलानी शाखा के कर्मचारियों पर धोखाधड़ी कर उनके खाते से 5.24 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना मैलानी प्रभारी निरीक्षक से करते हुए रकम ब्याज सहित वापस दिलाने और दोषी बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार अरुण कुमार यादव का एसबीआई मैलानी शाखा में चालू खाता संचालित है। व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने बैंक में सीसी लिमिट बनवाने के लिए आवेदन किया था। कई माह तक बैंक के चक्कर लगाने और आवश्यक कागजात पूरे करने के बाद 27 जुलाई 2026 को बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी जतिन वर्मा ने फोन कर उन्हें शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक बुलाए जाने की जानकारी दी।
आरोप है कि शाखा पहुंचने पर प्रबंधक रामकिशोर यादव ने दो खाली वाउचर देकर उन पर हस्ताक्षर करने को कहा। जब शिकायतकर्ता ने खाली वाउचर पर हस्ताक्षर करने पर आपत्ति जताई तो कथित तौर पर उसे बताया गया कि हस्ताक्षर करने से सीसी लिमिट अकाउंट एक्टिव हो जाएगा और इसके बाद वह व्यापारिक लेनदेन कर सकेगा। शिकायतकर्ता ने शाखा प्रबंधक पर विश्वास करते हुए खाली वाउचर पर हस्ताक्षर कर दिए।
इसके बाद उसी दिन उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सीसी खाते से 4 लाख रुपये तथा चालू खाते से 1.24 लाख रुपये काटे जाने के मैसेज आए। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने इस संबंध में शाखा प्रबंधक से जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि सीसी खाते से चार लाख रुपये उनके करंट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं, जबकि चालू खाते से काटे गए 1.24 लाख रुपये की जानकारी देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया गया।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि बैंक की 27 जुलाई 2026 की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और वाउचर की हैंडराइटिंग का मिलान कराने पर पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकती है।
पीड़ित ने थाना प्रभारी से मांग की है कि मामले की जांच कर बैंक द्वारा कथित रूप से निकाली गई पूरी रकम ब्याज सहित उसके खाते में वापस कराई जाए तथा दोषी बैंक कर्मचारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। बैंक प्रबंधन अथवा संबंधित कर्मचारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

*वर्जन :-* प्रभारी निरीक्षक मैलानी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया, “अरुण कुमार यादव निवासी दामोदरपुर वार्ड नम्बर 6 द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा मैलानी के संबंध में शिकायत पत्र दिया गया है। उक्त मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

इंटरपोल ने संभल हिंसा के मास्टर माइंड शारिक साठा के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
संभल, 22 अगस्त 2026, दुबई में छिपे मुख्य आरोपी शारिक साठा पर इंटरपोल का शिकंजा, जल्द प्रत्यर्पण की तैयारी संभल जिले में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में पुलिस की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस हिंसा के मुख्य मास्टरमाइंड बताए जा रहे और इस वक्त दुबई में बैठे शारिक साठा के खिलाफ अब इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, शारिक साठा को न्यायालय की तरफ से पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। पुलिस ने शारिक साठा से जुड़ा हुआ पूरा डोजियर तैयार किया है ,इस तैयार किए गए डोजियर को सीबीआई को सौंप दिया गया था। साथ ही यह मांग की गई थी कि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए। सीबीआई और इंटरपोल के बीच आपसी कम्युनिकेशन होने के बाद अब उसके खिलाफ आखिरकार रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। फर्जी पासपोर्ट से विदेश जाने का आरोप. — पुलिस के अनुसार, शारिक साठा कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश गया था। विदेश जाने के बाद वह इस समय दुबई में रह रहा है।

पुलिस उसकी सभी गतिविधियों पर और उससे जुड़े हुए लोगों पर लगातार निगरानी रख रही थी। अब पुलिस की पूरी कोशिश यह है कि वह दुनिया के जिस भी देश में मौजूद हो, वहां से उसे गिरफ्तार किया जाए।

गिरफ्तार कर उसे भारत प्रत्यर्पित कराया जाए, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।

पहले से दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, शारिक साठा पर 24 नवंबर की इस हिंसा से पहले भी करीब 55 से 60 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का मुख्य लक्ष्य अब उसे भारत वापस लाना है। भारत लाकर उसके खिलाफ सभी पुराने और नए मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे सजा सुनिश्चित कराई जाएगी।

पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा 16 आरोपी गिरफ्तार,2.95 लाख से अधिक की नकदी बरामद

उ प्र समाचार सेवा
लखीमपुर खीरी, 22 अगस्त 2026, स्थानीय कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 2,95,732 रुपये की नकदी, जामा तलाशी के दौरान 15,530 रुपये, ताश के पत्ते और बड़ी मात्रा में अवैध सिक्के बरामद हुए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना (मुखबिर) मिली थी कि बाल्मीकि बस्ती के पास एक मकान के अंदर बड़े पैमाने पर जुए का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस बल की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब बताए गए स्थान पर दबिश दी, तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से सभी आरोपियों को दबोच लिया।पुलिस को फड़ (जुए के स्थान) से 2,95,732 रुपये नकद मिले।इसके अलावा ताश के पत्ते, 500-500 रुपये के नोट और सिक्के बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम, राजू पिता का नाम मुन्ना मेला मैदान, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश, राजेश पिता का नाम विशम्भर दयाल फतेहपुर, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश,नसीम अहमद पिता का नाम शौकत अली कस्बा खीरी, खीरी, खीरी, उत्तर प्रदेश,ऋषभ पिता का नाम मुकेश कुमार ग्राम शाहबाद, शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश,संजय जायसवाल पिता का नाम राधेश्याम जायसवाल मो0 निर्मलनगर, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश,कौटिल्य गुप्ता पिता का नाम रामजी गुप्ता मेला मैदान, कोतवाली सदर, खीरी,कमलेश पिता का नाम सरजू मो0 शिव कालोनी, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश,शिवा पिता का नाम कृष्ण भवन मो0 संकटा देवी, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश,अमित कुमार पिता का नाम वीरेन्द्र कुमार मो0 निर्मलनगर, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश,सूरज पिता का नाम मैनू मो0 गोटेय्याबाग, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश,चमन पिता का नाम सफीक कृषक समाज इण्टर कालेज मिश्राना, कोतवाली सदर, खीरी, विकास पिता का नाम जगदीश प्रसाद ग्राम चान्दापुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश,विनय पिता का नाम सोभाराम मो0 बैण्ड मार्केट, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश, कमलू पिता का नाम राम स्वरूप मो0 हाथीपुर, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश,शशी पिता का नाम राजेन्द्र प्रकाश मो0 हाथीपुर, कोतवाली सदर, खीरी, उत्तर प्रदेश,मनीष पिता का नाम राजेन्द्र प्रसाद काकोरी, काकोरी, लखनऊ पश्चिमी (कमिशनरेट लखनऊ), उत्तर प्रदेश, शामिल है।
पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी,इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार, उपनिरीक्षक अवधेश दीक्षित, उपनिरीक्षक अमित सिंह, और स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश यादव, आरक्षी संदीप यादव, आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी मोहन, आरक्षी दिवाकर और आरक्षी विकास शामिल थे।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इश्क के बुखार में बेटी ने की पिता की हत्या

Breaking News UP Web News

उप्रससे 22अगस्त
बस्ती। जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया जिसमें छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की गर्दन काट कर हत्या कर दिया हंसिए से पिता के सीने पर भी कई वार किए जिसके चलते पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना शुक्रवार रात्रि करीब 9.30 बजे की है, उक्त थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी कृष्णा उम्र 50 वर्ष अपनी नाबालिग छोटी बेटी को खोजते हुए घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित बभरौली गांव के समीप नहर किनारे, ग्रामीणों के अनुसार नहर किनारे उन्होने अपनी बेटी को एक युवक के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखा, विरोध किया तो बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हंसिये से पिता की गर्दन व शरीर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया, पिता की हत्या करने के बाद बेटी मौके से फरार हो गई। मृतक के भाई काशीराम ने बताया कि उनकी भतीजी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बकरी चराने के लिए निकली थी, देर शाम जब घर नहीं लौटी तो भाई कृष्णा बेटी को खोजने निकले, देर रात उनकी हत्या कर दी गई। घटना को लेकर एसओ जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जयंत कुमार मिश्र संवाददाता

यूपी में 52 नेताओं को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

LOGO POLICE

POLICE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यूपी के 52 नेताओं के सुरक्षा कवच को मजबूत करने के लिए उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई हैं।

ये सुरक्षा कवच अखिलेश यादव, मायावती समेत कई बड़े नेताओं को दिया गया है प्रदेश सरकार के 11 मंत्री भी बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वालों में शामिल हैं। संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर और अपर्णा यादव को भी जैकेट मिली है। स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई नेताओं को सुरक्षा दी गई है।

सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 1.5 लाख रुपये प्रति जैकेट की दर से खरीद की है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले चरण में 8 और दूसरे चरण में 44 नेताओं को दी गई जैकेट। यूपी में 98 नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

« Newer PostsOlder Posts »