Web News

www.upwebnews.com

बलिया में मेडिकल स्टोर में लगी आग

May 19, 2026

बलिया में मेडिकल स्टोर में लगी आग

Posted on 19.05.2026, Time 07.38 AM

बलिया, 19 मई 2026, नगर के विष्णुपुर क्षेत्र में मेडिकल की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से लाखों की दवाएं जलकर राख हो गईं।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू करना का प्रयास किया है। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हां। आग लगने का नही चल रहा पता, मची अफरा तफरी हुई है।

लखनऊ में युवती की हत्या, शव जंगल में फेंका

Posted on 19.05.2026, Time 07.26 AM

लखनऊ, 19 मई 2026, राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 22 साल की युवती की हत्या कर दी गई। जंगल में शव बरामद हुआ है, इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 22 वर्षीय युवती शिवानी सिंह की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। युवती 24 घंटे से लापता थी। पुलिस ने उतरेटिया रेलवे लाइन के पास से शव बरामद किया है। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है।

May 18, 2026

गंगा दशहरा पर्व पर रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें

25 से 27 मई तक चलेंगी जनरल कोच की गाड़ियां

Post on 18.5.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 5.00 PM
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

गंगा दशहरा मेले को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सोमवार को पड़ रहे दशहरा मेले में हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार से दिल्ली़ और लखनउ से हरिद्वार के बीच ट्रेनें चलेंगी। 25 से 27 मई तक चलने वाली स्पेेशल ट्रेनें जनरल कोच की है। रेलवे ने ट्रेनों का टाइम टेबल जारी किया गया है।

जेठ माह में गंगा दशहरा इस बार 25 मई को होगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में हरिद्वार में लोग स्नान के लिए जुटते है।ऐसे मौके पर भीड़़ के नियंत्रण के लिए रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। रेलवे ने यात्री सुविधा को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार हरिद्वार से दिल्लीे स्पे्शल 04308-07 ट्रेन 25-26 मई को चलेगी।
ट्रेन टपरी,शामली,बड़ौत, बागपत रोड,नोली और दिल्ली शाहदरा में ठहराव होगा। इसके अलावा हरिद्वार से लखनउ के बीच 25 से 27 मई तक चलेगी। ट्रेन 04301-02 लक्सलर,नजीबाबाद,नगीना, धामपुर,स्योेहारा,कांठ,मुरादाबाद,रामपुर, बरेली,शाहजहांपुर, हरदोई, और बालामऊ से लखनऊ जाएंगी।

सीनियर डीसीएम के अनुसार दशहरा मेले को देखते हुए यात्री सुरक्षा की तैयारी की गई है।मेले में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्तु ट्रेनें चलाई जा रही है। –

सदरपुर में ‘खाकी बनाम सत्ता’ की जंग!

थानाध्यक्ष और भाजपा नेता की वायरल बहस से मचा बवाल, एसपी दफ्तर पहुंचा मामला; कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी
सीतापुर(उ. प्र. समाचार सेवा)। सदरपुर थाना अब सिर्फ पुलिस कार्रवाई को लेकर नहीं, बल्कि “खाकी बनाम सत्ता” की खुली जंग को लेकर सुर्खियों में आ गया है। सदरपुर थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा और भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की राजनीति और पुलिस महकमे में भूचाल आ गया है।
मामला इतना बढ़ गया कि सोमवार को शिवकुमार गुप्ता जिला पंचायत सदस्यों के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने सदरपुर थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा पर भ्रष्टाचार, अभद्र व्यवहार और जनता के उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए।
भाजपा नेता ने कहा कि सदरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उनका आरोप है कि आम फरियादियों से ठीक व्यवहार नहीं किया जाता और थाना स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। वायरल वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिस भाषा का प्रयोग हुआ, उससे पुलिस विभाग की छवि जनता के बीच खराब हुई है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते गरमा गया। इसके बाद हुई हॉट-टॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।वही शिवकुमार गुप्ता ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 22 मई तक कार्रवाई नहीं हुई तो जिला पंचायत सदस्यों और समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सदरपुर का यह विवाद अब केवल थाने तक सीमित नहीं रह गया है। वायरल वीडियो ने जिले में पुलिस और राजनीतिक रसूख की टकराहट को खुलकर सामने ला दिया है। अब सबकी निगाहें एसपी की जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं, क्योंकि यह मामला आने वाले दिनों में और ज्यादा गरमा सकता है।

बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को आजीवन कारावास

मैनपुरी, 18 मई (उप्रससे)। थाना करहल क्षेत्र के एक गांव में तीन साल पहले एक बालिका से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोपी दोषी पाया गया है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जहेंद्र पाल सिंह ने उसको आजीवन कारावास की सजा सुनाकर 50000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
करहल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक तीन साल की बालिका नौ दिसंबर 2023 को घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का रहने वाला आकाश उर्फ शिवम वहां आया। बालिका को पास में ही एक खाली जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका के चीखने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जांच करके आकाश के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।
मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जहेंद्र पाल सिंह के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष ने गवाहों की गवाही न्यायालय में कराई। गवाही के आधार पर आकाश को बालिका के साथ दुष्कर्म के पयास का दोषी पाया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जहेंद्र पाल सिंह ने उसको आजीवन कारावास की सजा सुनाकर 50000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाने के बाद उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
स्पेशल जज ने आदेश में लिखा है कि दोषी पर लगाए गए जुर्माने की धनराशि वसूल होने पर पूरी धनराशि पीड़िता को दी जाएगी। यह धनराशि लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 की उपधारा 2 के तहत दी जाएगी। इस मुकदमे में अभियोजन की पैरवी विशेष लोक अभियोजक शैलेंदी राजपूत ने की है
« Newer PostsOlder Posts »