प्रयागराज, 21 मार्च 26, यूपी टीईटी परीक्षा के फॉर्म ऑनलाइन 27 मार्च से भरे जाएंगे। इसके लिए विज्ञापन जारी हो गया है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है।
प्रयागराज, 21 मार्च 26, यूपी टीईटी परीक्षा के फॉर्म ऑनलाइन 27 मार्च से भरे जाएंगे। इसके लिए विज्ञापन जारी हो गया है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है।
तेल अवीव, 20 मार्च 26, इस्राएल ने ईरान में नूर के आसपास के क्षेत्रों सहित कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए हैं। इस्राएल की सेना ने कहा है कि ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ सभी लक्ष्य हासिल होने तक सैन्य अभियान जारी रहेगा। इस्राएली रक्षा बल, दक्षिणी लेबनान में आगे बढ़ रहे हैं।
उधर, ईरान ने पूरे क्षेत्र में इस्राएल के ठिकानों और अमरीका के हवाई अड्डों पर नये हमलों की शुरूआत कर दी है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा केन्द्रों को फिर से निशाना बनाया गया तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। ईरान के अधिकारियों के अनुसार भारी नुकसान के बावजूद मिसाइल उत्पादन जारी है और देश के नेतृत्व ने दुश्मनों को करारा जवाब देने का निश्चय किया है।
खाड़ी क्षेत्र में, ऊर्जा केन्द्रों पर दागे गए ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद खाड़ी सहयोग परिषद के कई देश हाई अलर्ट पर हैं। कुवैत में, मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे वहां आग लग गई। बहरीन के एक गोदाम में आग लग गई, जबकि सऊदी अरब ने कहा कि उसने कई ड्रोन मार गिराए हैं। तीनों देशों ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि उन्हें जवाबी कार्रवाई का अधिकार है।
संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने हमले के प्रयासों के बाद एहतियात के तौर पर अबू धाबी में हबशान गैस सुविधा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
कॉलेज के क्लास में तबातोड़ फायरिंग से सनसनी…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में शुक्रवार की दोपहर उदय प्रताप कॉलेज में बी.ए के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को क्लास के अंदर घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने छात्र पर करीब 4 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। लहुलुहान अवस्था में घायल हुए छात्र को मौके पर पहुंची पुलिस ट्रामा सेंटर के गई, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन शुरू कर दिया, तो वही मौके पर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पांच विधायकों को शामिल कर इसका विस्तार किया गया है।
देहरादून , 20 मार्च 26, लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने वालों में राजपुर से विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा और भीमताल से राम सिंह कैरा शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका व्यापक अनुभव राज्य के लिए लाभदायक होगा।