Web News

www.upwebnews.com

पहले वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया था, आज वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज है” — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

May 22, 2026

पहले वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया था, आज वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज है” — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देवरिया को 655.45 करोड़ की 19 विकास परियोजनाओं की सौगात, सपा सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री
देवरिया,22 मई ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया जनपद पहुंचकर विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। भीमपुर गौरा के समीप पोखरभिंडा में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री ने कुल 655.45 करोड़ रुपये लागत की 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 116.54 करोड़ रुपये लागत की 8 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 538.91 करोड़ रुपये लागत की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने “जय श्रीराम” और “योगी-योगी” के नारों से उनका स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां विकास योजनाओं का उल्लेख किया, वहीं समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था और माफिया राज को लेकर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बदहाल थी। उस समय प्रदेश में “वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया” का माहौल था। अपराधियों और माफियाओं का आतंक इस कदर था कि व्यापारी शाम होते ही अपनी दुकानें बंद कर देते थे और बेटियां शाम छह बजे के बाद घर से बाहर निकलने में डरती थीं। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश बदल चुका है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में “वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज” की अवधारणा पर तेजी से काम हो रहा है। हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेजों का निर्माण हो रहा है और गरीबों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है। जो लोग खुद को माफिया समझते थे, वे आज या तो जेल में हैं या कानून के शिकंजे में आ चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर लगातार कार्य कर रही है। देवरिया जनपद में भी विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि देवरिया में जल्द ही जिला अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए स्थान चयन की प्रक्रिया चल रही है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आईटीआई और अन्य तकनीकी संस्थानों का निर्माण तेजी से कराया जाएगा, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें देवरिया-कसया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की 292.07 करोड़ रुपये लागत वाली परियोजना प्रमुख रही। इसके अलावा देवरिया-हाटा मार्ग के चैनेज 2.00 से 22.00 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 74.47 करोड़ रुपये की परियोजना का भी भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया।
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में 25.86 करोड़ रुपये लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 449.24 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र को कुल 475.10 करोड़ रुपये की आठ विकास परियोजनाओं की सौगात मिली। वहीं रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में 66.55 करोड़ रुपये लागत की दो परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 16.39 करोड़ रुपये लागत की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही। यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जनसभा स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि प्रदेश में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।
इस दौरान सदर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम,सदर सांसद शशांक मणि, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी,रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ,बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका,रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद,भाटपार विधायक सभाकुंवर,भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह,बरहज नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर,सीडीओ सहित ,एडिशन एसपी आनंद कुमार पांडेय, सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी शहर कोतवाल राकेश कुमार राय आदि मौजूद रहे।

महंगाई पर शिवसेना का विरोध,शहर में निकाला पैदल मार्च


पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से नाराजगी
जैन मंदिर से डीएम दफ्तर तक निकाला जुलूस,प्रशासन को ज्ञापन
Post on 22.5.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia Time 3.20 pm
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
शुक्रवार को शिव सेना ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। तेज गर्मी और धूप की परवाह न कर शिवसैनिकों ने इन मुद़दो पर प्रदर्शन करते हुए शहर में निकले और विरोध जताया। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
लगातार बढ़ती महंगाई और उसपर पेट्रोल-डीजल के दामों में वृदिध का मामला जिला स्तार पर गरमाने लगा है।शिव सेना के जिला-प्रमुख वीरेन्द्रृ अरोड़ा व महानगर प्रमुख कमल सिंह राव समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध जताया।महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताने शिवसै‍निक जैन मंदिर पर एकत्रिहत हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेतट में डीएम कार्यालय तक चले।शिव सैनिक “जय भवानी-जय शिवाजी”, “सरकारी खर्च बंद करो” व “केंद्र सरकार हाय-हाय” आदि नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने दो पहिया वाहनों का प्रयोग न करते हुए पैदल मार्च कर बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों का विरोध जताया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहन से न चलकर पैदल ही चले और विरोध जताया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है जि‍ससे आम लोग परेशानियों से जूझ रहे है। प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल कीमतों पर अंकुश,गैस एजेंसियों में कथित भ्रष्टाचार पर एक्शएन व अन्यर बिन्दु ओं पर लोगों को राहत देने की मांग की। शिव सैनिकों ने डीएम दफ़तर पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
इस दौरान जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव,मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, जीतू सिंह, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी,तिलक शर्मा, शिबू सैनी, कैलाश राजपाल, विशाल सैनी, पंकज पाल, तेजपाल सैनी, अंकित, हर्ष सिंह, नीतीश,उमेश ठाकुर आदि रहे।

शाहजहाँपुर में गूँजा नदियों को बचाने का संकल्प

‘जल चौपाल’ में भैंसी नदी के पुनरुद्धार की हुई चर्चा
( संजीव गुप्त द्वारा )
​बंडा (शाहजहाँपुर)। नदियों और जल स्रोतों के अस्तित्व को बचाने तथा आने वाली पीढ़ी को जल संकट से उबारने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला गंगा समिति शाहजहाँपुर के बैनर तले विकास खंड बंडा के ग्राम देवकली स्थित सुभाष चंद्र बोस कॉलेज में जल संरक्षण हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं और ‘जल चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर युवाओं और आम जनमानस को जल एवं नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
​इस अवसर पर लोक भारती के महानगर संयोजक आलोक मिश्रा ने ‘एक जनपद, एक नदी’ की तर्ज पर जिले में पुनर्जीवित हो रही भैंसी नदी के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भैंसी नदी का पुनरुद्धार पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है और पर्यावरण संतुलन के लिए हमारी नदियों का निर्मल व अविरल होना बेहद जरूरी है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय अवस्थी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमामि गंगे’ परियोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तालाबों और नदियों का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
​जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर पर जल की महत्ता को उकेरा, जिसमें शीतल ने प्रथम, सेजल ने द्वितीय एवं साक्षी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, जल सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दर्शिका, राधिका और यश रस्तोगी विजयी रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम मिश्रा एवं सम्मानित मंच द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
​कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें “जल है तो कल है” और “नदी बचाओ-जीवन बचाओ” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण, आशीष मिश्रा, हिमांशु सक्सेना सहित समस्त स्टाफ और जिला गंगा समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Firozabad: एक्सप्रेस वे पर बस में लगी आग, 24 यात्री झुलसे, चालक की मृत्यु

Posted on 22.05.2026 Time 08.16 AM,Road Accident in Firozabad

फिरोजाबाद, 22 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा) एक्सप्रेस वे पर रात करीब 2 बजे कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस कंटेनर से टकरा कर आग का गोला बन गई। बस में सवार 30 यात्रियों में से 24 झुलस गए, लगभग 11 की हालत गंभीर है। चालक की बस में ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार जिले के थाना मटसेना क्षेत्र में बस एक कंटेनर से टकरा गई। बस तेज गति में थी। बस ने कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तत्काल आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। अधिकांश यात्रियों को पुलिस और ग्रामीणों ने निकल लिया, किंतु चालक शंभू स्टीयरिंग में फंस गया, जिससे उसकी वहीं झुलसकर मृत्यु हो गई।

May 21, 2026

बरेली-सीतापुर स्पेशल ट्रेन चलीं, मुरादाबाद व बिजनौर में भी अतिरिक्त रैक

  1. *
    रेल मंडल में लेखपाल की मुख्य लिखित परीक्षा में परीक्षार्थियों ने किए इंतजाम
    Post on 21.5.26
    Thursday Moradabad
    Rajesh Bhatia Time 7.30 pm

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
गुरुवार को हुईं लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल मंडल में विशेष तैयारी की गई। परीक्षार्थियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए
मुरादाबाद समेत विभिन्न स्टेशनों पर इंतजाम किए गए।
सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएन की गईं।मंडल के स्टेशनों पर अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन पर अलर्ट रहे।
इसके अलावा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन व ट्रेनों की मॉनिटरिंग की गई।
रेलवे सुरक्षा बल ,जीआरपी टीम स्टेशनों, गाड़ियां,एफओबी, लाइनों की निगरानी की गयी। परीक्षार्थियों की यात्रा के लिए
बरेली से सीतापुर सिटी के लिए दोपहर तीन बजे स्पेशल ट्रेन 04326 चलाईं गई। ट्रेन का इस दौरान पितांबरपुर,तिलहर, शाहजहांपुर,रोजा, मैगलगंज में ठहराव रहा।

« Newer PostsOlder Posts »