Web News

www.upwebnews.com

यूपी में शिक्षामित्रों को मिलेंगे 18 हजार: योगी

February 20, 2026

यूपी में शिक्षामित्रों को मिलेंगे 18 हजार: योगी

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा, मुख्यमंत्री ने बजट के अंतिम दिन सदन में की घोषणा

Posted on 20.02.2026 Time 07.58 PM Lucknow, Vidhan Sabha, Yogi Adityanath, Shikshamitra Salary

लखनऊ 20 फरवरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान सभा में शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18000 रुपए मिलेंगे। अभी तक 10000 रुपए मासिक मिल रहे थे। सरकार ने 8000 की वृद्धि की है।

वहीं अनुदेशकों को 17 हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष किया और कहा आप सिर्फ 3 हजार देते थे, जो केंद्र से आता था।

योगी आदित्यनाथ का जातिवाद पर प्रहार, विपक्ष को दी नसीहत

Posted on 20.02.2026 Friday, Time 07.48 PM Lucknow, Yogi Adityanath

लखनऊ, 20 फरवरी 2026, (उप्र समाचार सेवा) बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद पर विपक्ष को आईना दिखाया।

उन्होंने कहा शासन को भेदभाव नहीं करना चाहिए, कानून की निगाह में शासन की योजनाओं का लाभ समान रूप से सबको मिलना चाहिए और इसीलिए सरकार इस बारे में कहती है कि मूल जानना बड़ा कठिन है..

दिनकर की पंक्तियां मुझे याद आती हैं,

मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का, धनुष छोड़कर और गोत्र क्या होता रणधीरों का, पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर और जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर क्रूर” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जय पाल सिंह व्यस्त ने बजट सत्र में रखी मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज और बरेली में केंद्रीय विवि की मांग

Posted on 20.02.2026 Friday , Time 10.24 AM, Dr Jay Pal Singh Vyast, MLC, Vidhan Parishad, Lucknow 

लखनऊ, 20 फरवरी। बरेली मुरादाब खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जय पाल सिंह व्यस्त ने सदन में बजट भाषण के दौरान मुरादाबाद में मेडिकल कालेज और बरेली में केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग रखी।

उन्होंने कहा मुरादाबाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज, लाइनपार क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खोला जाए। साथ ही लोकोशेड से प्रभात मार्केट तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाय।

डा व्यस्त ने कहा बरेली में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की मांग का समर्थन करता हूं। उन्होंने अपने भाषण में 9.12 लाख करोड़ के बजट की प्रशंसा की।

February 19, 2026

सरसंघचालक जी का लखनऊ प्रवास क्रम में दूसरे दिन १८/२/२५ को आयोजित प्रथम कार्यक्रम *शोधार्थी संवाद*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी लखनऊ विश्वविद्यालय में शोधार्थी संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए

शिक्षा और स्वास्थ्य सबको सुलभ होना चाहिए : डॉ. मोहन भागवत

लखनऊ । शिक्षा और स्वास्थ्य मूलभूत आवश्यकता है। यह व्यवसाय नहीं हो सकते। शिक्षा और स्वास्थ्य सबके लिए सुलभ होने चाहिए। ये बातें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित शोधार्थी संवाद कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम के लोगों ने शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया। हमारी शिक्षा व्यवस्था हटाकर अपनी थोपी। जिससे उन्हें काम करने के लिए काले अंग्रेज मिल जाए। अंग्रेजों ने जो बिगाड़ा उसको ठीक करना होगा।

संघ का लक्ष्य भारत को परम वैभव सम्पन्न बनाना

उन्होंने कहा कि संघ का कार्य देश को परम वैभव सम्पन्न बनाना है। मैं और मेरा परिवार ही सबकुछ है, यह न सोच कर पूरे देश के लिए सोचना होगा। संघ समाज की एकता और गुणवत्ता की चिंता करता है। संघ को समझना है तो संघ के अंदर आकर कर देखिये। संघ को पढ़ कर नहीं समझा जा सकता है। संघ को सम्पूर्ण हिन्दू समाज को संगठित करने वाला एक ही काम करना है। संघ किसी के विरोध में नहीं है। संघ को लोकप्रियता, प्रभाव और शक्ति नहीं चाहिए।

शोध की बड़ी भूमिका महत्वपूर्ण

सरसंघचालक ने कहा कि भारत की दिशा और दशा बदलने में शोध की बड़ी भूमिका है। सत्य परक बातें सामने आनी चाहिए। अज्ञानता से भारत को हम समझ ही नहीं पाएंगे। उन्होने शोधार्थियों से कहा कि जो भी शोध करें उसे उत्कृष्ट रूप से, प्रामाणिकता पूर्वक, तन-मन-धन से, निःस्वार्थ भाव से देश के लिए करें। उन्होंने कहा कि संघ को लेकर बहुत दुष्प्रचार होता है। शोधार्थियों को सत्य सामने लाना चाहिए।

सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली बनाना होगा

वैश्वीकरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई बहुत बड़ी चुनौती नहीं है। आज वैश्वीकरण का मतलब बाजारीकरण से है, जो खतरनाक है। हम वसुधैव कुटुंबकम् की बात करते हैं। यानी पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं। जब तक सब सुखी नहीं होंगे, एक व्यक्ति सुखी नहीं हो सकता है। इसलिए हमारा जीवन संयमित होना चाहिए, उपभोगवादी नहीं होना चाहिए। संयम, त्याग का जीवन हमारे संस्कृति आत्मबोध में है। पश्चिमी देशों ने जड़वाद फैलाया। उन देशों की सोच है कि बलशाली बनकर खुद जियो और बाकी को छोड़ दो, जो बाधक बने, उन्हें मिटा दो।यही काम आज अमेरिका, चीन कर रहे हैं। लेकिन आज दुनिया भर की समस्याओं के प्रश्नों का उत्तर भारत के पास है। विश्व गुरु बनना है तो सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली बनना होगा। दुनिया तभी मानती है जब सत्य के पीछे शक्ति हो।

धर्म का स्वरूप शाश्वत है

उन्होंने कहा कि धर्म का शाश्वत स्वरूप सदैव प्रासंगिक है। सृष्टि जिन नियमों से चलती है, वह धर्म है। धूल का एक भी कण धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता है। धर्म सबको सुख पहुंचाता है। हमारी सभी बातों में धर्म लागू है। आचरण धर्म, देश, काल के अनुसार बदलता रहता है। धर्म बताता है कि हमें अकेले नहीं सबके साथ जीना है।

पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें

संघ प्रमुख ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम लोगों को मित्र भाव से जीवन को जीना चाहिए । पेड़ लगाना, पानी बचाना, एकल प्लास्टिक का प्रयोग न करना जैसे कार्य पर्यावरण संरक्षण में सहायक हो सकते हैं। हमें आधुनिक तकनीक का भी पर्यावरण संरक्षण में उपयोग करना चाहिए।”

अनुज चौधरी हत्याकांड– कोर्ट में बहन और विवेचक के बयान, जिरह पूरी

जिला जज अदालत में चल रहीं सुनवाई, 25 को अगली सुनवाई

मुरादाबाद,18 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत में अनुज की बहन ने बयान दर्ज कराए। इसके साथ ही शूटरों की गिरफ्तारी के मामले में विवेचक निरीक्षक कोर्ट में पेश हुए और बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहन और विवेचक से जिरह की। जिरह पूरी हो गई।
मुरादाबाद में चर्चित अनुज चौधरी हत्याकांड की सुनवाई चल रहीं हैं। मझोला के नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी को 10 अगस्त 2023 को गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में असमोली की ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के पति प्रभाकर सिंह, बेटा अनिकेत, अमित कुमार, मोहित चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह भूरा, नीरज पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, कमल वीर सिंह , सत्येंद्र सिंह ने साजिश रची।
पुलिस का दावा है कि शूटर
सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू, आकाश उर्फ गटुवा, सुशील शर्मा उर्फ गोलू को सुपारी देकर हत्या कराई। पुलिस ने तीनों शूटरों को गिरफ्तार किया था। मामले की विवेचना उमेश चंद्र गुप्ता ने की।
जिला जज कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। निरीक्षक उमेश चंद्र गुप्ता ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। आरोपियों के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने जिरह की।
इस दौरान कोर्ट में अनुज चौधरी की बहन भी हाजिर हुई और बयान दर्ज कराए।अधिवक्ता का कहना है कि केस में गवाहों से जिरह पूरी हो गई।

« Newer PostsOlder Posts »