Web News

www.upwebnews.com

खामनेई की मृत्यु के बाद लखनऊ में प्रदर्शन

March 1, 2026

खामनेई की मृत्यु के बाद लखनऊ में प्रदर्शन

लखनऊ 01 मार्च 2026,अमेरिकाआऔर इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई के मारे जाने के बाद यहां शिया मुसलमानों मे भरी आक्रोश है।

अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए है। लोग सड़कों पर उतर कर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

अयातुल्लाह ख़ामनाई की शहादत के सिलसिले में मौलाना कल्बे जववाद नकवी ने जानकारी देते हुए गहरा अफसोस जताते हुए कहा कि आज रात 8 बजे सभी लोग छोटे इमामबाड़े पहुंचे हो सके तो सियाह कपड़े पहने साथ ही अपने घरों में भी काले झंडे लगाए 3दिन ये शोक मनाया जाएगा.

Lucknow 01 March 2026, There is widespread anger among Shia Muslims here after Iran’s Supreme Leader Ayatollah Khamenei was killed in a joint US-Israeli attack. Protests against the US have begun. People took to the streets shouting slogans against the US and Israel. In connection with the martyrdom of Ayatollah Khamenei, Maulana Kalbe Jawwad Naqvi expressed deep regret and said that if everyone could reach the small Imambara at 8 o’clock tonight, then this mourning would be observed for 3 days by wearing black clothes as well as putting black flags in their homes.

لکھنؤ 1 مارچ 2026، ایران کے سپریم لیڈر آیت اللہ خامنہ ای کے امریکہ اور اسرائیل کے مشترکہ حملے میں مارے جانے کے بعد یہاں کے شیعہ مسلمانوں میں بڑے پیمانے پر غصہ پایا جاتا ہے۔ امریکہ کے خلاف مظاہرے شروع ہو گئے ہیں۔ لوگ سڑکوں پر نکل آئے اور امریکہ اور اسرائیل کے خلاف نعرے بازی کی۔ آیت اللہ خامنہ ای کی شہادت کے حوالے سے مولانا کالبے جواد نقوی نے گہرے افسوس کا اظہار کرتے ہوئے کہا کہ اگر ہر کوئی آج رات 8 بجے چھوٹے سے امامہ تک پہنچ سکے تو یہ سوگ 3 دن تک سیاہ کپڑے پہن کر اور اپنے گھروں میں سیاہ جھنڈے لگا کر منایا جائے گا۔

भारत का युवा अब समाज को नई दिशा दिखाने वाला बना: देवदत्त जोशी

Savishkar Startsup Seminar in AKTU Lucknow by ABVP

Posted on 01.03.2026 Sunday Time 07.27 PM, Lucknow, UP NEws

लखनऊ, 1 मार्च 2026, एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ हुआ। संगम में  युवाओं को स्वावलंबन और राष्ट्र पुनर्निर्माण का मंत्र मिला।

सविष्कार’ का दो दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ का आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), में हुआ। नवाचार और उद्यमिता के इस महाकुंभ के दूसरे और अंतिम दिन युवाओं को अपने विचारों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रेरित किया गया।

Devdatt Joshi, Sah Sangathan Mantri ABVP

आज के दिवस के मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री देवदत्त जोशी उपस्थित रहे जिन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन किया। वहीं समारोप सत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही एवं सविष्कार के राष्ट्रीय संयोजक श्री निसर्ग राठौड़ ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।

Ghanshyam Shahi, kshetriya Sangathan Mantri ABVP

इस दो दिवसीय स्टार्टअप सम्मेलन में मेटा, एड्यूबुक, हाउस एस्थेटिक्स, बमशम, वॉक्सऑरा लैब्स, रेशनल एआई, एएम स्किल्स ई-एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड, डेक्सटोरा एआई एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, राइट लेफ्ट एआई, फिजिक्स वाला, ड्रोन लैब, आईआईएम लखनऊ इनक्यूबेशन सेंटर तथा आई-हब यूपी AKTU जैसे प्रमुख कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि पैनल संवाद में भाग लिया।

आज के दिवस के मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री देवदत्त जोशी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारत का युवा अब केवल नौकरी की कतार में खड़ा रहने वाला नहीं बल्कि समाज को नई दिशा और रोजगार देने वाला बन रहा है। हमारे युवाओं में असीम ऊर्जा और विश्वस्तरीय विचार हैं; आवश्यकता है तो बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने का कार्य करती रही है। हमारा मानना है कि सविष्कार जैसे मंचों से निकलने वाले स्टार्टअप्स का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ कमाना नहीं होना चाहिए बल्कि उनका मूल लक्ष्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्याओं का तकनीकी और सुलभ समाधान खोजना होना चाहिए। यही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण है।”

समारोप सत्र को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री घनश्याम शाही ने कहा, “आज देश का युवा नवाचार के क्षेत्र में अपनी असीम संभावनाओं का प्रदर्शन कर रहा है। इस दो दिवसीय संगम में देशभर से आए लगभग 250 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की है और हमने देखा कि छोटे शहरों और ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्रों के पास भी अत्यंत व्यावहारिक और परिवर्तनकारी स्टार्टअप आइडिया हैं। विद्यार्थी परिषद और सविष्कार का यह संयुक्त प्रयास इन विचारों को कागजों से निकालकर धरातल पर उतारने का एक अनुष्ठान है। हमारा लक्ष्य है कि हमारे शैक्षणिक परिसर केवल डिग्रियां बांटने के केंद्र न रहें बल्कि वे नवाचार और उद्यम के जीवंत इकोसिस्टम बनें।”

समारोप सत्र में इस आयोजन का सारांश प्रस्तुत करते हुए सविष्कार के राष्ट्रीय संयोजक श्री निसर्ग राठौड़ ने कहा, “इन दो दिनों में देशभर से आए छात्र प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के बीच जो ऊर्जावान संवाद हुआ है वह अद्वितीय है। ‘सविष्कार स्टार्टअप संगम 2026’ केवल एक आयोजन नहीं बल्कि एक वैचारिक क्रांति की शुरुआत है। युवाओं के भीतर ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की जो आग हमने इन दो दिनों में देखी है वह हमें पूर्ण विश्वास दिलाती है कि हम इन बेहतरीन विचारों को आगे ले जाने और उन्हें उचित इनक्यूबेशन दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यहाँ से निकलने वाला हर युवा भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।”

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, मेंटर्स और देश के कोने-कोने से आए छात्र प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। वंदे मातरम के गान के साथ नवाचार और उद्यमिता के इस दो दिवसीय आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

February 28, 2026

ईरान पर इसराइल के हमले की कांग्रेस ने निंदा की

लखनऊ, 28 फरवरी 2026 ।इजरायल द्वारा ईरान पर हमले की कांग्रेस कमेटी ने निंदा की है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा हैकि हमला पूरे विश्व में वैश्विक शांति एवं सौहार्द के लिए एक बड़ी चोट है।
उन्होंने कहा आज जब हम वैश्विक स्तर पर व्यापार, तकनीकि और मानवीय पूंजी के आदान प्रदान पर पूरी दुनिया को एक वैश्विक गांव तब्दील करने की कोशिश में हैं ऐसे में किसी संप्रभु देश पर हमला ना सिर्फ निंदनीय है बल्कि पूरी वैश्विक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने वाला है। इजरायल द्वारा किए गए इस हमले में ईरानी आमजनमानस के साथ-साथ 40 छात्रों की भी मौंत हुई जो कि बहुत ही दुखद है।
श्री राय ने भारत सरकार से यह आग्रह किया है कि वह तत्काल प्रभाव से पश्चिम एशिया क्षेत्र में रह रहे लाखों भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
Lucknow, 28 February 2026. The attack on Iran by Israel has been condemned by a congress committee.

Congress president Ajay Rai said the attack was a major blow to global peace and harmony across the world. He said that today, when we are trying to convert the entire world into a global village on the exchange of trade, technology and human capital at the global level, an attack on a sovereign country is not only condemnable but is going to shatter the entire global order. In this attack by Israel, 40 students were also killed along with the Iranian public, which is very sad.

Shri Rai urged the Government of India to take necessary steps to ensure the safety and security of millions of Indians living in the Middle East region with immediate effect.

यूपी में 5 पीसीएस का तबादला

लखनऊ: यूपी में 5 अफसरों का तबादला, सभी को विशेष सचिव बनाया गया।
प्रभाकर मिश्रा बने विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग में नई नियुक्ति। धर्मेंद्र कुमार पाठक को PWD में विशेष सचिव का पद मिला। रविंद्र प्रताप सिंह पशुधन विभाग के नए विशेष सचिव बने।
धर्मराज को खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी। देवेंद्र सिंह चौहान बने गृह विभाग के विशेष सचिव।

February 27, 2026

आंगनबाड़ी केन्द्र केवल भवन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों की बुनियाद : मुख्यमंत्री

  • सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को उनके स्वयं के भवनों में संचालित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए
  • आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल तैयार कर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए
  • जहाँ भी सम्भव हो, प्राथमिक विद्यालयों के प्रांगण में ही बाल-मित्र आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाए
  • आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन के निर्माण में सी0एस0आर0 का सहयोग लिया जाए, राज्य सरकार आवश्यकतानुसार वित्तीय सहयोग प्रदान करेगी

लखनऊ : 27 फरवरी, 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों के सम्बन्ध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को उनके स्वयं के भवनों में संचालित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 से 06 वर्ष आयु के बच्चे आते हैं। यह केन्द्र प्री-प्राइमरी के रूप में भी उपयोगी हैं। ऐसे में बच्चों की सुविधा, पठन-पाठन की उत्कृष्ट व्यवस्था तथा भवनों का आकर्षक स्वरूप सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में 1.89 लाख से अधिक आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिनमें से लगभग 76 हजार केन्द्र अभी अपने स्वयं के भवनों में नहीं चल रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन भवनों के निर्माण में कॉरपोरेट-सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सी0एस0आर0) का सहयोग लिया जा सकता है और आवश्यकतानुसार राज्य सरकार भी वित्तीय सहयोग प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री जी ने सुझाव दिया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल अपनाया जा सकता है। उन्होंने एक मानक मॉडल तैयार कर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी सम्भव हो, प्राथमिक विद्यालयों के प्रांगण में ही बाल-मित्र आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाए, ताकि शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित एकीकृत सेवाएँ एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बच्चों, गर्भवती माताओं और समुदाय को सुरक्षित, स्वच्छ तथा आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी केन्द्र केवल भवन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों की बुनियाद हैं। राज्य सरकार आंगनबाड़ी ढाँचे को पूरी तरह रूपांतरित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यह मिशन ‘स्वस्थ बचपन, समर्थ उत्तर प्रदेश’ को नई गति देगा।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रस्तावित नए आंगनबाड़ी भवनों का मॉडल समावेशी एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें पेयजल सुविधा, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, खेल-आधारित गतिविधियों हेतु पर्याप्त ‘प्ले एरिया’, किचन शेड, हॉट-कुक्ड मील की व्यवस्था, लो-हाइट वॉश यूनिट, बाल-मित्र शौचालय, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पृथक कक्ष तथा रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सहित पोषण वाटिका जैसी व्यवस्थाएँ शामिल होंगी।
« Newer PostsOlder Posts »