Web News

www.upwebnews.com

युवा कार्यबल प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति: योगी आदित्यनाथ

July 15, 2026

युवा कार्यबल प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति: योगी आदित्यनाथ

Posted on 15.07.2026 Time 08.43 PM

कौशल को सम्मान, आत्मनिर्भर युवा – नए उत्तर प्रदेश की पहचान!

लखनऊ, 15 जुलाई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बने युवाओं के सम्मान हेतु लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्षों में प्रदेश में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका ‘कौशलम’ का विमोचन भी किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा कार्यबल प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है। कौशल, नवाचार और उद्यमिता के बल पर ही उत्तर प्रदेश वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त कर विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

July 13, 2026

दूषित पानी से जल जनित बीमारियों से करें बचाव:- डॉक्टर इंद्रा

वृक्षारोपण मैंगो पार्टी कर चिकित्सा अधिकारी ने बनाया जन्मदिन

लखनऊ, 13 जुलाई 2026, डॉ ऋतिक कटारिया एम एस/आलमबाग,कैलाशपुरी-ई स्थित गायत्री सदन में बड़े भाई -छोटे भाई ने अपनी बहन डॉ इंद्रा राजेश के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आम्रपाली,दशहरी,चौसा बुलेट वुड मौलसरी के वृक्षों का रोपण किया ,पिता श्री प्राग दत्त से सूजी का स्वादिष्ट केक भी कटवाया सभी लोगों ने मिलकर कहा हैप्पी बर्थडे डॉ इंद्रा, हैप्पी बर्थडे डॉ इंद्रा. लखनऊ राजधानी के निवासी होने के कारण समाजसेवी पत्रकार पूर्व लेखाधिकारी पिता प्राग दत्त ने संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की एक सुंदर फोटो, प्रदेश सरकार की विश्वास विकास और जन कल्याण के 12 वर्ष पर सूचना विभाग की प्रकाशित पुस्तक ,उत्तर प्रदेश वार्षिकी के साथ एक पेटी आम दशहरी, चौसा लखनुआ सफेदा तथा लीची लखनऊ से उत्तराखंड उधम सिंह नगर किच्छा स्थित उसके आवास पर डॉक्टर भानु प्रताप सिंह पेले के माध्यम से जन्मदिन केक गिफ्ट के रूप में भेजा है।


जन्मदिन के मौके पर उपस्थित जनों ने जहां केक के रूप में तैयार किया गया सूजी का हलवा खाया, वही आयोजित मैंगो पार्टी के दौरान आमो को भी चूसा व खाया।
उत्तराखंड नैनीताल के पास भुजिया घाट गांव में डॉ इंद्रा के परिजनों मित्रों ने एक मीट टुगेदर कर उन्हें बधाई दी। धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्रा ने हेल्थ इज़ वेल्थ स्वस्थ रहें और मस्त रहें कहा और बताया कि बरसात का सीजन चल रहा है, इसमें पानी के भराव दूषित पानीके कारण तमाम जल जनित बीमारी हो जाती हैं, जैसे टाइफाइड ,डायरिया, हेपेटाइटिस ए पीलिया और गैस्ट्रोएन्टराइटिस आदि खतरनाक होती हैं। जल जनित बीमारियां दूषित पानी के पीने या खराब स्वच्छता के कारण फैलते हैं, इनमें बैक्टीरिया वायरस और परजीवी शामिल होते हैं,इनसे हम सभी लोगों को बचने का प्रयास करना चाहिए तथा परिजन रिश्तेदार पड़ोसी आदि को भी इनके बारे में जागरूक करना चाहिए तथा बीमारी के दौरान तत्काल चिकित्सक से भी मिलकर समुचित इलाज लेना चाहिए।

भारत सरकार के सहायक निदेशक प्रतीक कटारिया, डॉ ऋतिक कटारिया एम एस, पूर्व सीएमओ डॉ सुरेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, डॉ गायत्री दत्त, डॉ लिपाक्षी, ई अभिषेक, ई सुनील, ई रवि, ई अनु दत्त, योशिता दत्त, प्रोफेसर डॉ प्रांजलि दत्त खन्ना ,पूर्व निदेशक स्वास्थ्य डॉ रेखा रानी, पूर्व उपनिदेशक सूचना प्रमोदकुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ उमा, समाजसेवी आरती, ई संजय आदि ने भी हार्दिक बधाई दी, उज्जवल भविष्य की कामना की है.

इससे पूर्व महामानव गौतम बुद्ध, संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, स्मृति शेष दूर पद के राही सर्वश्री माता गायत्री देवी, माता संतरा जी, माता कैलाशपति, डॉ हितेश कुमार,बाबा इतवारी लाल को भी याद किया गया और वृक्षारोपण भी किया गया।

UP News अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं, करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

Posted on 13.07.2026 Time 09.11 PM UP CM Yogi Adityanath ji Janata Darshan, Lucknow

जनता दर्शन

*सीएम योगी ने किया ‘जनता दर्शन’, हर पीड़ित की समस्या सुन समाधान के लिए दिए निर्देश*

*अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की हो सख्ती से जांच, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई: मुख्यमंत्री*

*एक बिल्डर के खिलाफ शिकायत पर मुख्यमंत्री ने जांच कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश*

*लखनऊ, 13 जुलाई:* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की, उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अवैध कब्जे से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे मामलों की सख्ती से जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। धमकी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है, पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।

*अपराध व अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में की जाय शीघ्रता*
मुख्यमंत्री योगी के समक्ष अवैध कब्जे से जुड़े मामले आये। पीड़ितों ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र लेकर शासन के अधिकारियों को प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अवैध कब्जा करने व धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही अपराध व कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में तेजी कर पीड़ितों को ससमय न्याय और दोषियों को दंड दिलाया जाय।

*बिल्डर के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे लोग, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश*
गाजियाबाद, मेरठ व नोएडा से जुड़े एक बिल्डर की शिकायत भी ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंची। पीड़ितों ने बताया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट कई लोगों को रजिस्ट्री कर दिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लिया और कहा कि जांच में बिल्डर के दोषी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाय।

July 12, 2026

उप्र में एक दिन में 35 करोड़ पौधे रोपे गए

Posted on 12.07.2026 Time 11.12 PM Lucknow, Yogi Adityanath

लखनऊ, 12 जुलाई 2026, देशभर में आज  व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से राज्यव्यापी वृक्षारोपण महा यज्ञ का शुभारंभ किया । उन्‍होंने लिंक एक्सप्रेसवे के पास पवित्र त्रिवेणी -नीम, पीपल और बरगद के वृक्षों का  रोपण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ताल रिंग रोड के किनारे मौलश्री का एक पौधा भी लगाया। राज्य ने आज 35 करोड़ 27 लाख से अधिक पौधे लगाकर इतिहास रच दिया। “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत, शाम 6 बजकर 12 मिनट तक राज्य भर में कुल 35 करोड 27 लाख नवासी हजार 926 पौधे लगाए गए। यह सरकार के 35 करोड़ के लक्ष्य से अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि के लिए राज्य के लोगों को बधाई दी। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन परिसर में सफेद चंदन का एक पौधा लगाया।

भाजपा अध्यक्ष और महामंत्री ने किया राजधानी में पौधा रोपण

Posted on 12.07.2026 Time 12.07.2026 Time 08.43 PM Lucknow BJP, Pankaj Chaudhary, Dharampal Singh

लखनऊ 12 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को राजधानी लखनऊ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, समरस वन, लखनऊ में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत 5,500 पौधों के वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के कुकरैल वन में आयोजित पौधारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत पीपल, पाकड़ एवं बरगद (शंकरी) के पौधों का रोपण किया। भाजपा के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्तिकेन्द्र, बूथ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधारोपण कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में वृहद् वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण करना और उनका संरक्षण करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज में रहने वाले हर नागरिक का परम कर्तव्य और आवश्यकता है। आज बदलती वैश्विक जलवायु परिस्थितियों के बीच भारत को पर्यावरण के दृष्टिकोण से सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारम्भ किया गया ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान अब देश में एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें हमारे नौजवान बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आज हम जो पेड़ लगा रहे हैं, वे हमारी आने वाली पीढ़ियों, बच्चों, समाज और पूरे देश के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होने कहा कि कोई भी सरकारी योजना तब तक पूर्ण रूप से सफल नहीं हो सकती, जब तक उसमें आम जनता का सीधा जुड़ाव और समर्पण न हो। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान से जुड़कर सभी प्रदेशवासियों से पेड़ अवश्य लगाने और उसे संरक्षित करने का निवेदन किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारम्भ किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नही है, बल्कि प्रकृति संरक्षण का एक जन आन्दोलन है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी परम्परा में प्रकृति को जीवनदायिनी माना गया है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढे़। प्रत्येक परिवार अपनी मां के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व है और यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।

« Newer PostsOlder Posts »