Web News

www.upwebnews.com

अक्षम्य लापरवाही

September 29, 2026

अक्षम्य लापरवाही

Editorial

Editorial 29 September 2026

राजधानी लखनऊ के तीन प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की अक्षम्य लापरवाही सामने आई है। डा राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान, लारी कार्डियोलॉजी और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर की संवेदनहीनता और लापरवाही से लखीमपुर के एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। तीनों संस्थानों में बेटे को दौड़ी गरीब मां को इन अस्पतालों के डॉक्टरों ने लौटा दिया और इलाज के लिए दूसरी जगह भेजते रहे। अंततः युवक की एक निजी अस्पताल में सांसें थम गईं।

युवक हिमांशु लखीमपुर के कांसीराम कॉलोनी का निवासी था। उसके सीने में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ थी। उसकी मां बेटे को लेकर लोहिया संस्थान पहुंची। यहां उसे भर्ती नहीं किया गया और लारी bhdk दिया गया। लारी ने ट्रामा भेज दिया, ट्रामा में स्ट्रेचर पर भर्ती किया गया। किंतु इलाज शुरू नहीं हुआ और यहां से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उचित इलाज के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई। युवक को हृदय रोग की आशंका थी। लेकिन इन तीनों अस्पतालों ने मरीज के इलाज को गंभीरता से नहीं लिया और घनघोर लापरवाही की। जबकि लोहिया और लारी में हृदय रोग की समुचित चिकित्सा सुविधा और व्यवस्था है।

लारी कार्डियोलॉजी केवल हृदय रोग की शिक्षा और चिकित्सा का संस्थान है। यहां प्रतिदिन हजारों लोग ओपीडी में आते हैं और 24 घंटे इमर्जेंसी सेवा भी है। फिर भी मरीज के साथ लापरवाही कैसे हुई। इसकी जांच संस्थान को करनी चाहिए। वहीं लोहिया संस्थान को भी सुपर स्पेशियलिटी का दर्जा प्राप्त है।

आज विश्व हृदय स्वास्थ्य दिवस है। इस दिवस के दो दिन पहले किसी युवक की हृदय रोग के इलाज के अभाव में मृत्यु होना न केवल चिंताजनक है। बल्कि राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रश्न चिन्ह है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ चिकित्सा सेवा का बड़ा हब बनकर उभरा है। यहां श्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान हैं किंतु इनके कर्ताधर्ता और अधीनस्थ छवि को बट्टा लगा रहे हैं। इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान लें। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कारवाई करें।

Editorial 29 September 2026

The inexcusable negligence of three major medical institutions of the capital Lucknow has come to the fore. The insensitivity and negligence of Dr Ram Manohar Lohia Medical Institute, Lari Cardiology and Trauma Centre of King George’s Medical University cost the life of a 19-year-old youth from Lakhimpur. The poor mother, who had rushed her son to the three institutions, was turned away by the doctors at these hospitals and sent elsewhere for treatment. The youth finally breathed his last at a private hospital. The youth, Himanshu, was a resident of Kansiram Colony in Lakhimpur. There was heaviness in his chest and difficulty in breathing. His mother arrived at the Lohia Institute with her son. Here he was not admitted and given Lari Bhdk. Lari sent to Trauma, admitted to Trauma on a stretcher. But the treatment did not start and from here he was taken to a private hospital. Where he died due to lack of proper treatment. The young man was prone to heart disease. But these three hospitals did not take the treatment of the patient seriously and committed gross negligence. While Lohia and Lari have proper medical facilities and arrangements for heart disease. LARI Cardiology is an institution for the education and treatment of cardiovascular disease only. Thousands of people visit the OPD every day and there is also a 24-hour emergency service. Still, how was the patient treated? It should be investigated by the institute. At the same time, Lohia Institute also has the status of super speciality. Today is World Heart Health Day. The death of a young man two days before this day due to lack of treatment for heart disease is not only worrisome. Rather, there is also a question mark over the capital’s health services. Lucknow, the capital of Uttar Pradesh, is medically

 

September 28, 2026

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा रोजा क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाव से भ्रमण कर लिया गया जायजा,

आमजन को सतर्क एवं सुरक्षित रहने हेतु किया गया जागरूक
शाहजहांपुर —( संजीव गुप्त ) क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना प्रभारी रोजा के साथ थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा नाव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर जलभराव की स्थिति, आमजन की सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के आमजन से सतर्क एवं सावधान रहने तथा अनावश्यक रूप से जलभराव वाले स्थानों पर न जाने की अपील की गई।
इसके उपरांत थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुलिसकर्मियों को बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने, आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखते हुए आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का हंगामा, गेट पर पोती कालिख

News Posted on 28.09.2026 Monday

आगरा, 28 सितम्बर 2026, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर कॉलोनी स्थित पैतृक आवास पर सोमवार की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर कालिख पोत दी और काले पेंट से ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं’ लिख दिया। इसके बाद गेट के बाहर नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वान्ह करीब 11 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने काले रंग के स्प्रे से ज्ञानेश कुमार के घर के गेट पर अभद्र शब्द लिखे।
अनिल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी, पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल के निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। मुकेश धनगर ने कहा कि पात्र मतदाता का नाम हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है।डिजिटल कैलेंडर चुनें
प्रदर्शन में उमेश शर्मा, विक्रम वल्मीकि, मनोज गौड़, नरेंद्र शर्मा, पंकज चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, आदित्य तिवारी, विपुल पाठक, बालवीर प्रधान, हाकिम सिंह छोकर, करण निषाद, राजा गौतम, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, संदीप आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद नहीं था। कार्यकर्ता कुछ देर नारेबाजी करने के बाद वहां से चले गए। उनके जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गेट पर पोती गई कालिख और लिखे गए शब्दों को साफ कराया।

आवास पर कालिख पोते जाने की घटना के फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे फोटो और वीडियो तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है।
पैतृक आवास पर प्रदर्शन के बाद आगरा महानगर कांग्रेस के नेताओं ने सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। इसमें मथुरा से आए कांग्रेस पदाधिकारी और संगठन महासचिव अनिल यादव भी शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।

September 26, 2026

मेले से लापता नौ वर्षीय बच्चे का तालाब किनारे मिला शव परिजनों ने कपड़ों से की पहचान, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

बरसाना/मथुरा। ग्राम आजनोख में मेले से लापता हुए नौ वर्षीय बच्चे का शव शनिवार सुबह मंदिर के पीछे बने तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बच्चे के कपड़ों से शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। सूचना मिलते ही थाना बरसाना पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर की शाम ग्राम आजनोख में लगे मेले से बच्चा लापता हो गया था। परिजनों ने 24 सितंबर को थाने पहुंचकर गुमशुदगी के संबंध में अभियोग दर्ज कराया था। शनिवार सुबह परिवार के लोगों ने तालाब किनारे मिले शव के कपड़े देखकर उसकी पहचान की।
सूचना पर थाना प्रभारी बरसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का अनावरण कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक दोस्त ही निकला हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड, दो लाख की सुपारी देकर कराया कत्ल

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में 21 सितंबर को दिनदहाड़े शिक्षक यशपाल की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शिक्षक मित्र रामपाल ने अपने भाई रामप्रवेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर शिवा और राजेश को हत्या के लिए तैयार किया था।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 सितंबर को पुलिस ने मैनपुरी-कुसमरा रोड पर तीन संदिग्धों को घेरा जिस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में अजय उर्फ शहंशाह के पैर में गोली लगी। शिवा और राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पूछताछ के आधार पर रामपाल और उसके भाई रामप्रवेश को गिरफ्तार किया गया। श्री साहा ने बताया कि  चार भाइयों के बीच करीब 180 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि यशपाल की हत्या कराकर हत्या का आरोप विरोधी पक्ष पर लगवाने और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, तीन जिंदा व चार खोखा कारतूस, सुपारी की रकम में से 80 हजार रुपये, होंडा मोटरसाइकिल और हुंडई एक्सेंट कार बरामद की है। सीसीटीवी और सर्विलांस से खुली साजिश की कड़ी, पांचों आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या और पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, प्रभारी मीडिया सैल जितेंद्र सिंह चंदेल, प्रभारी सर्विलास धर्मेंद्र सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, एबीटी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष एलाऊ अवनीश कुमार त्यागी मौजूद रहे।
« Newer Posts — Older Posts »