Posted on 09.07.2026, Time 06.35 PM Thursday, Lucknow, Swami Avimukteshvaranand, Akhilesh Yadav
लखनऊ, 09 जुलाई 2026, उत्तर प्रदेश में गो रक्षा और गाय को माता घोषित करने के लिए जन जागरण कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद राजधानी पहुंचे हैं। आज उनसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद लिया। भेंट के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने कहा कि जो सनातन है वहीं समाजवाद है।
भेंट में उन्होंने अखिलेश यादव को बताया कि प्रदेश में गाय की रक्षा और माता घोषित करने के लिए व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। भेंट के बाद अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा कि आज प्रातः काल पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद के सौभाग्यशाली क्षण और सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता हुई।


