मथुरा। थाना राया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गेस्ट हाउसों पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान छह महिलाओं का रेस्क्यू भी किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, 4,380 रुपये नकद और 36 कंडोम बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 4 जुलाई की रात होटल रॉयल होम्स गेस्ट हाउस तथा सांवरिया गेस्ट हाउस, रायाकट क्षेत्र में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि छह महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक सहायता के लिए भेजा गया।
इस संबंध में थाना राया में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना राया पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों सहित कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

