Ayodhya Shri Ram Janmbhumi Mandir News, Posted on 26.06.2026 Time 07.15 Pm Friday
त्रियुग नारायण तिवारी
अयोध्या 26 जून । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय तथा ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा के इस्तीफा की खबर पर यहां संशय बना हुआ है। इस्तीफा की पुष्टि किसी भी माध्यम से नहीं हो पा रही है ।
दूसरी तरफ ट्रस्ट के एक सदस्य महंत दिनेंद्र दास का कहना है कि हमारे पास कोई ठोस जानकारी नहीं है प्रचार माध्यमों में मैं भी समाचार देख रहा हूं। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के छोटी छावनी मठ पर भी इस्तीफा की खबर की पुष्टि नहीं की जा पाई है ।राम मंदिर में प्रबंधन देख रहे गोपाल राव ने कहा कि इस्तीफा की कोई जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा लगता है की प्रचार माध्यम इस्तीफा लेकर ही मानेंगे ।दूसरी तरफ अयोध्या के रामसेवक पुरम में विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेताओं की ट्रस्ट के तीनों पदाधिकारी के साथ देर रात तक बैठक हुई ।इस बैठक में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय डॉक्टर अनिल मिश्रा प्रबंधन प्रभारी गोपाल राव तथा विश्व हिंदू परिषद की तरफ से केंद्रीय राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल भांगड़ा, केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे, केंद्रीय सह संगठन महामंत्री बिनावक राव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में चढ़ावा विवाद सीआईटी की जांच और उससे उपजे हालात को लेकर चर्चा की बात बताई जा रही है ।जानकार सूत्र कहते हैं कि इस बैठक में नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की भी चर्चा हुई है। जिसको लेकर प्रचार माध्यमों में इस्तीफा की खबर चलाई जा रही है मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में घोषित ट्रस्टियों में एक डॉक्टर अनिल मिश्रा भी हैं और महासचिव चंपत राय कोआप्ट मेंबर बना कर ही महासचिव चुने गए थे। कार सेवक पुरम में सन्नाटा पसरा हुआ है इसी प्रकार डॉक्टर अनिल मिश्रा के आवास पर भी कोई गतिविधि नहीं दिखी इस्तीफा देने वाले दोनों नेताओं का मोबाइल फोन उठ नहीं रहा है। जिस खबर की पुष्टि भी नहीं हो पा रही है दूसरी तरफ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य कृष्ण मोहन द्वारा दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध संख्या 90 / 26 थाना राम जन्मभूमि अयोध्या में 8 नाम जद गणना कर्मियों को नाम जद किया गया है जिन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 306, 316 / 5 317/ 4,61, 3/5 ,1/3/1 के सभी ऑठो गिरफ्तार आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में स्पेशल डिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह के समक्ष पेश किया गया सभी को पुलिस कस्टडी में रिमांड लेकर जेल भेज दिया गया है ।सोमवार को पुलिस रिमांड का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेगी अभियोजन अधिकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 79 लाख 85000 रुपया बरामद हुआ है पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में न्यायालय में आज पेश करके जेल भेज दिया।

